Author: Tech Ashish

Exploring world

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक ) डायन बता कर महिलाओं की हत्या का सिलसिला सदियों से चला आ रहा है. ऐसी घटनाएं खबरों की सुर्खियां तो जरूर बनती हैं लेकिन बात आईगई हो जाती है. इस कुसंस्कारी प्रथा की आड़ में गंभीर अपराधों को अंजाम दिया जाता है. गांवदेहात या छोटे कसबों में रसूखदार, धनीमानी लोग ओझा, गुणी, गुनिया, भोपा और तांत्रिकों के जरिए अनपढ़ व निरक्षर लोगों को उकसा कर महिलाओं- पुरुषों को डायन, डाकन, डकनी, टोनही करार दे कर अपने स्वार्थ को साध लेते हैं.  ऐसा ही मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के बाईहातू गांव में…

Read More

आदित्यपुर: रामनवमी और नवरात्र सर पर है, रमजान चल रहा है. शांति समिति की बैठक में बड़े- बड़े दावे करने वाले आदित्यपुर शांति समिति के सदस्यों को आदित्यपुर थाना से पीछे बिजली विभाग से लेकर मुस्लिम बस्ती तक जाने वाली सड़क पर राहगीरों एवं रामनवमी नवरात्र व रमजान की खरीदारी करने वालों की परेशानी नजर नहीं आ रही है. बता दें कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. संवेदक द्वारा सड़क के बीचोंबीच बालू गिराकर छोड़ दिया गया है, जिससे आने- जाने वाले राहगीरों एवं रामनवमी नवरात्र व रमजान की खरीदारी करने वालों को खासी परेशानियों का…

Read More

खरसावां: प्रखंड के गोपालपुर गांव में प्रतिवर्ष की भातिं इस वर्ष भी पारंपरिक विधि- विधान के तहत वार्षिक वनभोजनी पूजा का आयोजन किया गया. पूजा अर्चना का शुभारंभ विधि- विधान के तहत ग्राम देवरी लक्ष्मी नारायण महतो द्वारा किया गया.  इस दौरान समस्त श्रद्धालुओं ने पूजा- अर्चना कर क्षेत्र में सुख- समृद्धि की कामना की गई. गांव में पारंपरिक पूजा- अर्चना ग्रामीणों के सहयोग से करते आ रहे है. वहीं श्रद्धालुओं ने अपनी- अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मुर्गे, बकरे की बलि दी. वहीं श्रद्धालुओं ने गाय, बैल, भैंस, बकरी बढ़ाने की मनोकामना करते हुए ग्राम ठाकुर, धराम देवता,…

Read More

कुचाई: रविवार को प्रखंड के तोरांगडीह गांव में छोटासेगोई पंचायत स्तरीय भाजपा बूथ सशक्तिकरण को लेकर एक बैठक की गई. बैठक में मुख्य रूप से मौजूद कुचाई भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि मिशन 2024 के लिए कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ है.   उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि पार्टी के हित में हर कार्य करते रहें. इससे संगठन को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि एक ऐसा वक्त था जब भाजपा अपने संघर्ष के दिनों में थी और आज एक ऐसा दिन है, कि अपने कार्यकर्ताओं के ताकत एवं मेहनत के बल पर दुनिया की सबसे…

Read More

सरायकेला/ Rasbihari Mandal पारा शिक्षक- गैर पारा जेटेट सफल अभ्यर्थी संघ की एक जिलास्तरीय बैठक रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय कोलाबिरा में आयोजित की गई. परमेश्वर महतो की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 2012 शिक्षक नियुक्ति नियमावली की मांग पर रामनवमी के पश्चात रांची में प्रस्तावित शिक्षा मंत्री आवास घेराव सह भिक्षाटन कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई.  साथ ही संघ की जिला कार्यकारिणी टीम भी गठित की गई. इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल दास ने कहा कि झारखण्ड प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 हमारा संवैधानिक अधिकार है. उसी…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमारगोड़ा सामुदायिक भवन में पंडित रघुनाथ मुरमू महिला समिति द्वारा एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस महा रक्तदान शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया समाचार लिखे जाने तक 25 लोगों ने रक्तदान कीया था. वही पंडित रघुनाथ मुरमू महिला समिति के सदस्य अजय कुमार ने कहा कि हमारी समिति द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया है. उन्होंने कहा रक्तदान का कार्य बहुत ही अच्छा चल रहा है और रक्तदान करने आए सभी लोगों को और ब्लड बैंक की तरफ से आए सदस्यों को धन्यवाद देता हूं.…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला- खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में सरायकेला जिला मुख्यालय गुदड़ी बाजार स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह किया गया.   विदित हो कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वायनाड के सांसद राहुल गांधी की सदस्यता मोदी सरकार के द्वारा पिछले दिनों रद्द कर दिया था उसके विरोध स्वरूप आज पूरे देश भर में कांग्रेसी महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संकल्प सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं. जिसके आलोक में सरायकेला जिला के सैकड़ों कांग्रेसी भी रविवार को संकल्प…

Read More

चांडिल: चुआड़ विद्रोह के महानायक अमर शहीद रघुनाथ महतो को लेकर उपजे विवाद को चांडिल एससीओ की चिट्ठी ने हवा दे दी है. जहां एसडीओ ने अपने सरकारी आदेश में 21 मार्च को नीमडीह के बुट पड़ासा घुटियाडीह में होने वाले शहीद रघुनाथ महतो के 285 वीं जयंती समारोह के आयोजन को ही नहीं स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ अमर शहीद रघुनाथ महतो को ही फर्जी करार दे दिया था. जिसके बाद खूब हायतौबा मचा. कुड़मी नेताओं ने एसडीओ का पुरजोर विरोध किया. हालांकि एसडीओ ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए सरकारी चिट्ठी के आदेश में संशोधन कर दिया. तब जाकर…

Read More

अदित्यपुर: आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत वृद्धा, विधवा एवं स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन पेंशन को 2 हजार रुपए प्रति माह किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है.  इसको लेकर शनिवार को आदित्यपुर विकास समिति की एक बैठक जयप्रकाश उद्यान में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने की. विदित हो कि वर्तमान में सरकार द्वारा विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग जनों को 1 हजार रुपए प्रति माह पेंशन दिया जाता है. बैठक में पुरेंद्र नारायण सिंह ने…

Read More

जमशेदपुरः गोविंदपुर के डोमजुडी़ पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू की अध्यक्षता में शनिवार को सत्य साई अस्पताल के सौजन्य से फ्री मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया. पंचायत भवन में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया था.  उक्त शिविर में लाभुक महिलाओं का निबंधन करते हुए सत्य साईं संस्थान द्वारा ब्लड प्रेशर, वजन, मधुमेह, खून की कमी और नाडी़ परीक्षण आदि के परीक्षण के पश्चात स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम ने परामर्श कर निःशुल्क दवाइयां भी दी.   श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल जमशेदपुर की पूरी टीम जमशेदपुर के विशेषकर…

Read More