Author: Tech Ashish

Exploring world

राजनगर/ Pitambar Soy पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. पुलिस ने हाता- चाईबासा मार्ग पर ब्रेथ एनालाइजर उपकरण के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की. जिसमें एक ट्रक चालक को नशे के हालात में वाहन चलाते पाया गया. ट्रक चालक बुढ़मू थाना क्षेत्र निवासी अजय कुमार मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया. साथ ही नशे के हालात में वाहन चलाने को लेकर विधिसम्मत 10 हजार रुपये का फाइन काटा. ट्रक संख्या (जेएच 09 जी 2114) का मालिक उपेंद्र गुप्ता हैं.  इधर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu चैत्र नवरात्र का आज महासप्तमी पूजा है. देशभर में माता के कालरात्रि स्वरूप की पूजा पूरे विधि- विधान के साथ हो रही है. इधर चांडिल में भी श्री श्री 108 खिलाई चंडी सार्वजनिक वासंती पूजा कमेटी द्वारा महा सप्तमी के मौके पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें करीब 500 महिलाएं शामिल हुई. चांडिल के बामनी नदी घाट से पवित्र जल लेकर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई इस दौरान पूरे चांडिल का माहौल भक्तिमय नजर आया. कलश यात्रा चांडिल पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए कॉलेज मोड़ स्थित माता के मंदिर पहुंची. यात्रा में कमेटी…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu मंगलवार को चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन विधायक सविता महतो, सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉ हांसदा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान कुल 265 मरीजों का निबंधन किया गया, जिसमें मुख्य रुप से नेत्र, शिशु, महिला एवं पुरुष रोग से संबंधित मरीजों ने अपना निबंधन कराया और विभिन्न स्थलों में जाकर जांच कराकर जरूरी दवाइयां भी ली. सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन का विधायक ने किया लोकार्पण स्वास्थ्य मेले का आकर्षण का केंद्र अनुमंडल अस्पताल में…

Read More

सोनुआ: (जयंत प्रमाणिक) 60 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी विजेतो टिनी (शौर्य चक्र) के निर्देशन में सोमवार को गोइलकेरा प्रखंड के कोइरा पंचायत अंतर्गत सुदूर गांवो में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों में पॉलिथीन शीट, पानी की टंकी, बीज, खेती बाड़ी के लिए कृषि उपकरण बच्चों के लिए स्कूल बैग, कॉपी पेन पेंसिल एवं खेलकूद के लिए फुटबॉल किट आदि का वितरण किया. मौके पर सहायक कमांडेंट राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि CRPF हर समय आपके सुख- दु:ख में साथ है. आपलोग हमेशा आपसी सामंजस्य एवं सौहार्द के साथ रहे. अपने बच्चों…

Read More

DESK महान लोक आस्था का महापर्व चैती छठ मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य के साथ संपन्न हुआ. इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत भी संपन्न हो गया.  परिवार के सुख- शांति एवं समृद्धि का संकल्प लिए नहाय- खाय से शुरू हुआ चार दिवसीय महापर्व में व्रतियां खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं, जो आम लोगों के लिए बेहद ही कष्टदायक होता है, मगर इसे आस्था ही कहें कि व्रतियां इस महापर्व को बड़े आराम से पूर्ण करती है. जमशेदपुर एवं आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिले के प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज मिश्रा ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि पटना हाईकोर्ट के निर्देशानुसार इस साल से कोर्ट मोर्निग नहीं होगी. सालों भर कोर्ट सुबह 10 बजे से 5 बजे तक चलेगा. पेनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल अप्रैल से जून तक कोर्ट मोर्निग रहता था जो सुबह 6:30 से शुरू होकर 12: 30 तक चलती थी, जिसे इस साल से समाप्त कर दिया गया है. पहली बार अधिकांश न्यायधीशों, अधिवक्तागण, मुवक्किलों, गवाहों और जमानतदारों को लहर के दिन में चार…

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) चक्रधरपुर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग कोल्हान विश्वविधालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार को लेकर सोमवार को जवाहर लाल नेहरू कॉलेज चक्रधरपुर के कुड़माली विभाग में छात्र- छात्राओं की एक बैठक की गई.  कुड़माली विभागध्यक्ष प्रो मनसा महतो ने छात्र- छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि 28- 29 मार्च को आयोजित सेमिनार में अपना अभिलेख तैयार कर जमा करना होगा. तथा अभिलेख में वर्णित बातों को निर्भय होकर प्रस्तुत करना है. श्री महतो ने अभिलेख तैयार करने के तौर- तरीके भी बताए. साथ ही संस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होने की बात कही गई. ज्ञात…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा को लेकर शहर के ऐतिहासिक सूर्यकुंड में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पैदल ही छठ माता की गीतों को गाते हुए सूर्य कुंड पहुंचे और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया.  किसी तरह की अप्रिय घटना ना घटे, इसको लेकर सूर्यकुंड में एसडीआरएफ की टीम लगातार बोट से कुंड के चारों तरफ भ्रमण कर रही है. सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है. वही परिवार की सुख, समृद्धि और शांति को लेकर छठ…

Read More

सरायकेला: लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य के साथ चार दिवसीय महापर्व का तीसरा दिन संपन्न हुआ. सोमवार को लोग पवित्र नदियों एवं जलाशयों में सूप एवं दौरा लेकर पहुंचे और अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया. सरायकेला के आदित्यपुर खरकई नदी तट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित कर शांति, सुख एवं समृद्धि की कामना की. वहीं मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के साथ व्रतियां 36 घंटे का निर्जला व्रत समाप्त करेगी. इसके साथ ही 4 दिनों के लोक आस्था के…

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, पोड़ाहाट अनुमंडल की एसडीओ रीना हांसदा, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा, उप प्रमुख विनय कुमार प्रधान उपस्थित थे. प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य विभाग व विभिन्न सामाजिक संस्था की ओर से लगभग 27 स्टॉल लगाए गये थे. जहां लोगों…

Read More