- Satbir Singh Somu Thank’s To Maharashtra CM जमशेदपुर: हजूर साहिब बिल पर सीएम फडणवीस के फैसले का स्वागत, युवा सिख नेता सोमू ने जताया आभार
- Jamtara Illegal Mining जामताड़ा: अवैध खनन पर कार्रवाई, बालू लदे दो ट्रैक्टर और गिट्टी लोडेड हाईवा जब्त
- Jamtara Narayanpur Theft Case जामताड़ा: सूने घर में लाखों की चोरी, नकदी- जेवरात और जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर; पीड़िता ने गांव के युवक पर जताया शक
- Chandil Workplace Safety Training चांडिल: कपाली नगर परिषद में श्रमिकों को सुरक्षा एवं कार्यस्थल अनुशासन का दिया गया प्रशिक्षण
- JMM Leader Kalipad Soren Meeting आदित्यपुर: नगर आयुक्त से मिले झामुमो नेता केपी सोरेन, गम्हरिया बाजार में मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग बनाने पर बनी सहमति
- Kharsawan Tazia Procession खरसावां: शांति, सौहार्द और उत्साह के साथ निकला मोहर्रम जुलूस, अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
- Jamtara Voter List जामताड़ा: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू. 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO. 7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम वोटर लिस्ट.
- Adityapur Water Supply आदित्यपुर: 395 करोड़ की आदित्यपुर शहरी जलापूर्ति योजना 8 साल बाद भी अधूरी, बोले पुरेन्द्र- 15 जुलाई तक पानी नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन
Author: Tech Ashish
औरंगाबाद/Dinanath Mouar सदर अस्पताल पिटाई, मौत पर मौत, धरना और भाजपा- राजद के नेताओं की एंट्री से राजनीति का अखाड़ा बना है. गौरतलब है कि 25 मार्च को सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र में बाकन गांव के पास ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से बघोई खुर्द निवासी विनय सिंह(40वर्ष) की मौत हुई थी और साथ में रहा मृतक का पुत्र रौशन कुमार(16वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुआ था. हादसे के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. यहां पर आरोप है कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरती गई और इलाज के अभाव में रौशन…
खरसावां: प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा की अध्यक्षता में सहायक प्राध्यापकों के लिए प्रखंड स्तरीय प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार समिति का गठन किया गया. प्रमुख मनेन्द्र जामुदा को प्रखंड स्तरीय प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार समिति के अध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार को उपाध्यक्ष, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वंसुधरा दास को सचिव, उप प्रमुख ज्योत्सना मंडल को सदस्य, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रीना सोरेन को सदस्य मनोनीत किया गया. इस दौरान बीडीओ ने प्रखंड और पंचायत के प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार समिति की संरचना, उसका गठन, उसके अधिकार, कर्तव्य और दायित्वों की जानकारी दी. वहीं प्रखंड शिक्षा…
Jamshedpur (Rakesh Ranjan) चैत्र नवरात्रि का पावन अवसर, आज यानी बुधवार को दुर्गा महाष्टमी है. आम ओ खास मां दुर्गा की आराधाना में जुटे हैं. मां दुर्गा महागौरी के रूप में पूजी जा रही हैं. जगत जननी आदि शक्ति का यह स्वरूप सौम्यता और वात्सल्य का प्रतीक है. सभी माता का आशीर्वाद सदैव बना रहने और मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं. पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय भी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और पूजा- पाठ को तबज्जो देते हैं, लेकिन अचानक क्या हुआ कि सुबह- सुबह राय पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के…
सरायकेला/ Bipin Varshney टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट्स लिमिटेड कंपनी द्वारा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से कंपनी विस्तार एवं पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के ऑटो क्लस्टर में किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त सरायकेला को ज्ञापन सौंपकर इस लोक सुनवाई को प्रभावित क्षेत्र दुग्धा पंचायत/ छोटा गम्हरिया पंचायत के अंतर्गत करने की मांग की है. इससे पूर्व भी सदस्य सचिव (झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड रांची) को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित क्षेत्र में लोक सुनवाई करने की मांग रखी गई थी. ज्ञापन के माध्यम से बताया गया,…
कुचाई: प्रखंड के रूगुडीह और बारूहातु में पंचायत स्तरीय भाजपा बूथ सशक्तीकरण और पन्ना प्रमुख बनाने को लेकर एक बैठक कुचाई भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में की गई. मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए. अपने संगठन को मजबूत करें. गरीबों व जरूरतमंदों के हक की लड़ाई लड़ें, तभी सफलता मिल सकती है. उन्होने कहा कि सरकार के नकामियों को आम जनताओं तक पहुंचाने जैसे आवास योजना, सरकारी अस्पताल, पीएम किसान सम्मान निधि, सुखाड राहत योजना, हर घर जल नल योजना का लाभ आम जनता तक पहुचानें…
आदित्यपुर Sumeet Singh मंगलवार को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पांच कंपनियों एवं पेंट विक्रेता एजेंसियों के ठिकानों पर एशियन पेंट के अधिकारियों ने बंबई हाई कोर्ट के दर्जनभर वकीलों के साथ दबिश दी. इस दौरान एशियन, उत्सव और एपेक्स के नाम से निर्मित उत्पादों को जप्त किया गया है. अधिवक्ताओं की टीम कोर्ट का आदेश लेकर सबसे पहले आदित्यपुर थाना पहुंची. जहां से अलग- अलग टीम बनाकर पुलिस के साथ आदित्यपुर एवं गम्हरिया के कई कंपनियों में दबिश दी. जहां कंपनी के अधिकारियों ने एशियन नाम से निर्मित उत्पाद बनाते रंगे हाथ सामान जप्त किया है. जिसके बाद आदित्यपुर…
सरायकेला/ Pramod Singh मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अरवा राजकमल ने साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से समस्याओ को लेकर आए दर्जनों महिला पुरुष फरियादी से क्रमवार मिल कर समस्याओं से अवगत हुए. इस क्रम मे कल्याणकारियों योजनाओं से सम्बन्धित कई मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया वही अन्य मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हसतांत्रित कर निष्पादन सुनिश्चित करने के निदेश दिए गए. आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधित मामले, विद्यालय सम्बन्धित मामले, अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम एक्ट संबंधित मामले, सिचाई विभाग सम्बन्धित मामले, छात्रवृत्ति योजना…
औरंगाबाद/ Dinanath Mouar मंगलवार को एडीजे सात सुनील कुमार सिंह ने न्यायिक आदेश के अवमानना पर कठोर कार्रवाई करते हुए मदनपुर थाना प्रभारी के वेतन से पांच हजार कटौती का आदेश जारी किया है. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि मदनपुर थाना कांड संख्या -197/22 में जेल भेजे गए अभियुक्तों का श्रीमान के न्यायालय में जमानत याचिका लम्बित है. न्यायालय द्वारा वाद दैनिकी की मांग 23/02/23 को की गई थी. स्मार पत्र 02/03/23 को भेजा गया था. किन्तु न्यायालय में केश डायरी प्रस्तुत नहीं होने पर न्यायिक आदेश के अवहेलना मानते हुए थाना प्रभारी पर 23/03/23 को शोकोज…
चांडिल/ Sumangal Kundu रामनवमी के अवसर पर जिले के चांडिल बाजार में 30 मार्च को विशाल शोभायात्रा सह बाइक रैली निकाली जाएगी. श्रीराम सनातन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती मुख्य रूप में शामिल होंगे. श्रीराम सनातन समिति के अध्यक्ष आकाश महतो ने चांडिल स्थित होटल राहुल पैलेस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नीमडीह प्रखंड के पितकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से कॉलेज मोड़ बजरंग बली मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी. शोभायात्रा में अलग- अलग झांकी रहेगी. शोभायात्रा में भारत माता, छऊ नृत्य,…
दुमका/ Mohit Kumar जिले में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. बाबा बासुकीनाथ धाम में चैती छठ को लेकर काफी धूम देखी गई. छठ पूजा को लेकर बासुकीनाथ स्थित शिवगंगा सरोवर की साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा गया. वही व्रतियों की भीड़ को देखते हुए और छठ घाट आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जरमुंडी पुलिस प्रशासन की टीम भी तैनात रही. इस अवसर पर चैती छठ पूजन के महत्व के बारे में बताते हुए धनंजय सिंह ने बताया कि महाभारत काल से…