Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर: दो दिनों से चले आ रहे रामनवमी जुलूस को लेकर गतिरोध शुक्रवार करीब 2 घंटे संसद की अध्यक्षता में चली बैठक के बाद समाप्त हो गई. वहीं विश्व हिंदू परिषद द्वारा बुलाए गए बंद को भी वापस ले लिया गया है. इधर बैठक समाप्त होते ही शहर के सभी अखाड़ा समितियों द्वारा जुलूस विसर्जन की तैयारी शुरू कर दी गई है. बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को रामनवमी जुलूस को लेकर निकाली गई झांकी के दौरान ट्रेलर एवं डीजे जप्त कर लिया गया था. इसके बाद अखाड़ा समितियों एवं हिंदूवादी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया. देखते…

Read More

सरायकेला: प्रखंड के सीनी के महुलपानी केन्दुआ में कलश स्थापना के साथ हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री हरिनाम संकिर्त्तन समिति केन्दुआ द्वारा अष्टम प्रहर दिन- रात्रि अखण्ड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ संपन्न हो गई.  गंधाधिवास के साथ शुरू हुए संकीर्तन महायज्ञ में केन्दुआ, महुलपानी सहित विभिन्न गांवो से सैकडों की संख्या में श्रद्वालु पहुचे. और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना विधि- विधान के साथ की. साथ ही गांव के सुख- शांति की कामना की गई. इस दौरान केन्दुआ गांव हरि संकिर्त्तनमय रहा. दूर- दराज से पहुचे…

Read More

खरसावां: प्रखंड क्षेत्र में पारंपरिक हथियारों के साथ आस्था व श्रद्वा का पर्व रामनवमी जुलूस हषोल्लास के साथ निकाला गया. नवमी को अखाड़ों में पूजे गए महावीरी झंडा का शुक्रवार को पूरे विधि- विधान के साथ विसर्जन कर दिया गया. इस दौरान जुलूस की शक्ल में आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही. वहीं रामनवमी जुलूस में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं के जय श्री राम जय हनुमान के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा. रामनवमी जुलूस खरसावां के तलसाही स्थित अर्जुना वाटिका से निकलकर बजारसाई, कुम्हारसाही, बेहरासाई, कदमडीहा, चांदनी चौक होते हुए पुनः बेहरासाई, कुम्हारसाई, बजारसाई तलसाई में जाकर संपन्न…

Read More

खरसावां: प्रखंड के बासंती मंदिर में श्री श्री 108 मां बासंती पूजा समिति के ब्राहम्ण समाज द्वारा आयोजित बासंती पूजा विजयादशमी के साथ संपन्न हो गई. विदित हो कि खरसावां के ब्राहम्ण समाज ने वर्ष 1903 से बासंती पूजा आरंभ किया था. जो प्रति वर्ष चैत्र नवरात्र के रूप में मनाया जाता है.  पिछले चार दिनो से चली आ रही पूजा- अर्चना विजयादशमी पूजा के बाद मां की प्रतिमा को जलाशय में विसर्जित कर दिया गया. विजयादशमी के दिन ब्राहम्ण बालको का उपनयन भी कराया गया. इस वर्ष झारखंड, बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बगाल से आए 40 ब्राम्हण युवाओं का…

Read More

खरसावां: रमजान का महीना हर मुसलमान के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. रमजान महीना के दूसरे जुमे की नमाज खरसावां के विभिन्न मस्जिदों में सादगी और अकीदत से के साथ अदा की गई. अधिकत्तर नमाजी सफेद टोपी, कुर्ता- पायजामा पहने अकीदतमंद अल्लाह के आंगन में पहुंचे. सिर झुकाया. हाथ फैलाए और कौम की खुशहाली व अमन- चौन की दुआएं मांगी. शुक्रवार को खरसावां के जामिया मस्जिद कदमडीहा, मस्जिद- ए- बेलाल कदमडीहा, मदीना मस्जिद बेहरासाई, मस्जिद निजामुदीन गोन्दपुर स्थित मस्जिद में मुस्लमानों ने जुम्मे पर नमाज अदा की. नमाज से पहले मदीना मस्जिद बेहरासाई के मौलाना मो0 आसिफ इकबाल रजवी…

Read More

खरसावां- सरायकेला के सीमावर्ती क्षेत्र के धातकीडीह से अवैध गिट्टी लेकर कुचाई के रास्ते चक्रधरपुर जा रहे एक हाईवा को कुचाई अंचलाधिकारी और पुलिस द्वारा जप्त किया गया. अवैध गिट्टी लदा जप्त हाईवा के कागजातों की जांच चल रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.  मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर लगभग 3:00 बजे खरसावां- सरायकेला के सीमावर्ती क्षेत्र धातकीडीह से अवैध गिट्टी लदा हाईवा खरसावां- कुचाई के रास्ते चक्रधरपुर जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर कुचाई के सीओ रवि कुमार के नेतृत्व में कुचाई पेट्रोल पंप के समीप हाईवा को रोका गया. हाईवा…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh शुक्रवार को सरायकेला नगर क्षेत्र के तीन अखाड़ों से महावीरी जुलूस निकाली गई. महावीरी अखाड़ा नोरोडीह में आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन पंहुचे. जहां मत्था टेकते हुए उन्होंने क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की.  साफा बांधकर और हाथों में तलवार थामकर अखाड़े में शामिल होते हूए उन्होंने कहा कि मनुष्य को आदर्श अपने पूजा संस्कारों से आती है. भगवान श्रीराम और भक्त बजरंगबली के आदर्शों को स्वीकार करना है.  जिससे समाज और देश में भाईचारा बढ़े. और ऊंच नीच का भेदभाव मिटे. सरायकेला एवं प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik सोनुआ के मध्य विद्यालय महुलडीहा की शिक्षिका हलयानी बोदरा को रिटायर होने पर शुक्रवार को स्कूल परिसर में आयोजित एक समारोह में विदाई दी गई. शिक्षिका हलयानी बोदरा विगत 2001 से 31 मार्च 2023 तक मवि महुलडीहा में पदस्थापित रही.  31मार्च शुक्रवार को वे रिटायर हुई. समारोह में उपस्थित शिक्षक व छात्र- छात्राओं ने माला पहना कर व उपहार देकर शिक्षिका को विदाई दी. मौके स्कूल के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षिका हलयानी बोदरा का कार्यकाल काफी अच्छा रहा. वे हमेशा स्कूल व बच्चे के विकास के लिए कार्य करती रही. जिस कारण…

Read More

दुमका/ Mohit Kumar जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के दुमका- नाला मुख्य सड़क किनारे स्थित भांगाहीड़ गांव के पास एक 27 वर्षीय युवक दिलीप राणा को एक गैस टेंकर ने पीछे से टक्कर मार दी. जिसकी मसलिया पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. आपको बता दे कि भांगाहीड़ गांव के श्रीनाथ राणा का छोटा पुत्र दिलीप राणा भांगाहीड़ से प्रसाद खाकर घर लौट रहा था, इसी दौरान नाला की ओर से आ रहे गैस टेंकर NL 01 /Q 3201 ने पीछे से अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दिलीप गंभीर रूप से घायल हो…

Read More

चाईबासा: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा जिला कांग्रेस कमिटी, प० सिंहभूम का अनुमोदन कर दिया गया है. शुक्रवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी प० सिंहभूम के प्रभारी विजय खां ने इसकी जानकारी प्रेस को दी है. अनुमोदित कमिटी में  उपाध्यक्ष निसार अहमद, अनिता सुम्बरुई, पुरेन्द्र हेम्ब्रम, जय प्रकाश महतो, राजेश शुक्ला, रमेश सिंह. कोषाध्यक्ष ललित कुमार कर्ण   महासचिव   राज कुमार रजक, त्रिशानु राय,  रविन्द्र बिरुवा, देवकी कुमारी, कैरा बिरुवा, अभिजीत चटर्जी,  मो. आबिद…

Read More