Author: Tech Ashish

Exploring world

सोनुआ/ Jayant Pramanik चक्रधरपुर में दो अलग- अलग सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को एक महिला आरपीएफ जवान व एक शिक्षक की मौत हो गई. बताया जाता है कि चाईबासा में तैनात आरपीएफ महिला जवान 45 वर्षीय गोपा चरण तियु स्कूटी से ड्यूटी के लिए चक्रधरपुर से चाईबासा जा रही थी. इसी दौरान पोटका स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन- फानन में उन्हें इलाज के लिए चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर टीएमएच रेफर…

Read More

आदित्यपुर/ Sumeet Singh शुक्रवार को जिले के उपायुक्त कांड्रा, गम्हरिया एवं आदित्यपुर के अखाड़ों का निरीक्षण करने पहुंचे. जहां उनके साथ एसडीओ राम कृष्ण कुमार एवं संबंधित थाना प्रभारी भी मौजूद रहे.  बता दें कि रामनवमी उत्सव के बाद शुक्रवार को विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा. जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच उपायुक्त ने क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों का निरीक्षण कर जायजा लिया. video उपायुक्त ने बताया कि तमाम अखाड़ा समितियों द्वारा सरकारी दिशा- निर्देशों के तहत विसर्जन जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय शांति समिति…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ में ट्रेन की चपेट में आकर बकरी चराने गये एक वृद्ध व्यक्ति का पैर कट गया है. घटना के बाद उसे ईलाज के लिये सोनुआ अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक ईलाज के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिये चाईबासा रेफर कर दिया गया है.  मिली जानकारी के मुताबिक नारंगासाई गांव निवासी मंगरा गागराई नामक 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति बकरी चराने गया था. उसे कम सुनाई पड़ता है. जब वह रेलवे लाईन के किनारे से गुजर रहा था, तो थर्ड रेलवे लाईन से गुजर रहे ट्रेन की आवाज उसे सुनाई नहीं दिया,…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिले से दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है. जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में चल रहा है. घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के दाऊदनगर- बारूण रोड के आरटीएम ढाबा के समीप की है. मृतका की पहचान दाउदनगर पुरानी शहर के जाट टोली मोहल्ला निवासी विनेश्वर प्रजापति की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है, जबकि जख्मी महिला धनरजिया देवी उसी मुहल्ला की रहने वाली है. …

Read More

सरायकेला: जिले के एकमात्र मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां का चुनाव दो अप्रैल को निर्धारित है. संभावित प्रत्याशी जोर आजमाइश में जुटे हैं. निवर्तमान अध्यक्ष मनमोहन सिंह वापसी करेंगे इसकी संभावना प्रबल मानी जा रही है, मगर मुकाबले में निवर्तमान महासचिव रमजान अंसारी, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह एवं चांडिल प्रखंड के सचिव सुमंगल कुंडू ने अपनी दावेदारी पेश कर चौंका दिया है.  सभी अपने- अपने हिसाब से गणित भिड़ाने में जुटे हैं. हालांकि मनमोहन सिंह के समर्थन में सभी नौ प्रखंड के पत्रकार एकजुट नजर आ रहे हैं, मगर चुनाव रोचक मोड़ पर आ गया…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में रामनवमी के अखाड़ों से ज्यादा दिलचस्पी लोग वार्ड 17 के अखाड़े में दिखा रहे हैं. जो इन दिनों राजनीति के अखाड़े में तब्दील है. जयप्रकाश उद्यान सड़क को लेकर जहां श्रेय लेने वालों की होड़ मची हुई है, वही हालिया विवाद राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान के सेवानिवृत्ति के उपरांत नागरिक अभिनंदन को लेकर सामने आया है. बता दें कि शुक्रवार यानी 31 मार्च को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता श्रीमती संध्या प्रधान सेवानिवृत्त हो रही है. इसको लेकर वार्ड 17 स्थित श्री श्री शिव काली मंदिर…

Read More

गम्हरिया: गुरुवार को देशभर में रामनवमी का त्योहार पूरे विधि- विधान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इधर सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया श्री श्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति द्वारा विधि विधान के साथ राम नवमी पूजा संपन्न कराया गया. video देर शाम संध्या भजन एवं जागरण का आयोजन किया गया. शुक्रवार को विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा. जिसमें इस साल छऊ नृत्य की झांकी एवं विभिन्न प्रकार के करतब का प्रदर्शन किया जाएगा. राम नवमी महोत्सव को संपन्न कराने में अखाड़ा समिति के संरक्षक भगवान सिंह, अध्यक्ष कैप्टन सुखदेव प्रसाद, महामंत्री सुदर्शन प्रसाद, युवा अध्यक्ष चंदन सिंह, अनिल…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिले के गोह थाना क्षेत्र के लोहड़ी टोले छठु बिगहा गांव में बुधबार की रात हौसला बुलंद चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर 70 हजार रुपए नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ितों ने गुरुवार को गोह थाने में आवेदन दी है.  आवेदन के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी गई है. घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित रवि चौहान ने बताया कि उनकी माँ के बक्सा से 10 हजार रुपये नकद व 80 हजार रुपये के जेवरात व उसकी पत्नी के गोदरेज से 10 हजार रुपये नकद के…

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) जय श्री राम के नारों के साथ गुरूवार को सोनुआ के तीन जगहों के मंदिरो में पारंपरिक विधि- विधान के तहत राम जन्म उत्सव मनाया गया. वहीं रामनवमी जुलूस बड़े ही धूम- धाम से निकाली गई. बजरंग बली के मंदिरों में पूरे विधि- विधान से श्रीराम भक्त हनुमान की पूजा अर्चना की गई. इस दौरान हे बजरंग बली हनुमान, हे महावीर करे कल्याण… हनुमान चालिसा के गूंज से क्षेत्र गुंजायमान रहा. जगह- जगह लोग करतब दिखाते नजर आए.

Read More

खरसावां: रमजान का मुबारक महीना शुरू हो चुका है. यह महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास होता है. इस पूरे महीने मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं.  एक माह तक मस्जिदों व घरों में इबादत का क्रम जारी रहेगा. तेज गर्मी में भूख और प्यास बर्दाश्त करके कुरान का पाठ अकीदतमंद कर रहे. साथ ही लोग नेकी के रास्ते पर चलने का संकल्प भी ले रहे हैं.  गुरूवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सातवा रोजा रखा है. रमजान का रोजा बड़ों के साथ- साथ मासूम बच्चों ने भी रखा. कई बच्चों…

Read More