Author: Tech Ashish

Exploring world

सोनुआ/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावाँ जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बिजली के ट्रांसफार्मर को तोड़कर उसके कॉइल की चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 7 चोरों को गिरफ्तार किया है. सभी अभियुक्तों ने अपनी स्वीकरोक्ति बयान दिया है. जिसके बाद पुलिस ने सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया है. विदित हो कि हाल के दिनों में पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अज्ञात चोरों द्वारा लगातार बिजली के ट्रांसफार्मर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर कॉइल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. इसी क्रम…

Read More

ईचागढ़/ Manoj Swarnkar टाटा- रांची राष्ट्रीय राजमार्ग- 33 पर शनिवार को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के शंकराडीह के पास एक फॉर्च्यूनर कार एवं कंटेनर की टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चांडिल भेजा है.  मिली जानकारी के अनुसार रांची की ओर से फॉर्च्यूनर कार जमशेदपुर की ओर जा रही थी, तभी उसकी टक्कर एक कंटेनर से हो गई. कार और कंटेनर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में कार सवार व्यक्ति…

Read More

ईचागढ़/ Manoj Swarnkar प्रखंड क्षेत्र के बसंती पूजा के उपलक्ष्य में सोड़ो बसंती दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को दिन में ही छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. पश्चिम बंगाल के पुरूलिया की अपर्णा महतो व अनुपमा महतो के महिला छऊ नृत्य दल द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया. मानभूम शैली के महिला छऊ नृत्य पार्टी की एक झलक पाने को लोग बेताब देखे गए. महिला छऊ नृत्य पार्टी द्वारा शिव पार्वती, रावण वध, अभिमन्यु वध, सखी नृत्य सहित रामायण- महाभारत पर आधारित छऊ का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया. छऊ नृत्य के क्षेत्र में भी…

Read More

ईचागढ़/ Manoj Swarnkar प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक के सितु बजार के पास शनिवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने 60- 40 नियोजन नीति के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. छात्र- छात्राओं ने पिलीद स्टेडियम में बैठक कर पहले छात्र- छात्राओं को जागरूक किया. विभिन्न छात्र संगठनों ने एकता का परिचय देते हुए पिलीद स्टेडियम से मिलन चौक व सितु बाजार तक शांति पूर्ण ढंग से जुलूस निकाला व सितु बाजार के पास मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. वहीं छात्रों ने 60-40 नाई चोलतोउ का नारा दिया.  झारखंड सरकार होश में आओ, लड़के…

Read More

ईचागढ़/ Manoj Swarnkar देर रात कुकडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम दयापुर में विस्थापित एकता मंच की ओर से आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में ईचागढ़ विधानसभा के समाजसेवी खगेन महतो उपस्थित हुए.  खगेन महतो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम छऊ नृत्य प्रांगण का विधिवत फीता काट कर उद्घाटन किया. वहीं खगेन महतो ने कहा कि हमें झारखंडी संस्कृति को बचाए रखना होगा. उन्होंने सभी दयापुर वासियों को इस तरह के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया. इस मौके पर राकेश महतो, ओडिया पंसस प्रतिनिधि गौरांग दत्ता, देवाशीष महतो सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik सीआरपीएफ 60 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार के निर्देशन में गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा कैंप स्थित 60/जी कंपनी जवानों ने ग्रामीणों के साथ फुटबॉल मैच खेला.  इस दौरान कुईड़ा कैंप के समीप मैदान में ग्रामीणों और जवानों के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. इस दौरान कुईड़ा क्षेत्र के कुईड़ा, गोटोम्बा, भालुरुंगी गांव के ग्रामीण शामिल थे. जिसके बाद ग्रामीणों को सीआरपीएफ कैंप में देशभक्ति से जुड़े फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म दिखा कर ग्रामीणों का मनोरंजन के साथ देश के प्रति उनकी कर्तव्य के प्रति जागरूक किया गया.  मौके…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu ईचागढ़ विधायक सविता महतो शनिवार को नीमडीह व चांडिल प्रखंड क्षेत्र में चल रहे आधा दर्जन हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुईं. इस दौरान विधायक नीमडीह के काशीडीह, सीमा, रामनगर, हुंडरू पाथरडीह व चांडिल के दिरलोंग गांव में चल रहे अखंड हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुई और हरि मंडप में माथा टेककर क्षेत्र की मंगल कामना की. उन्होंने कहा कि गांव में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव की सुख- समृद्धि बनी रहती है. इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, कृष्णा किशोर महतो सचिन महतो, सचिन गोप, टिंकू महतो, ओमप्रकाश महतो,…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan वजीरगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी पर मार्गदर्शन क्रिकेट क्लब वजीरगंज टीम का कब्जा हुआ. वजीरगंज प्रखंड के श्री रामानुग्रह इण्टर विद्यालय खेल मैदान के प्रांगण में फाइनल मैच रॉक द चॉक क्रिकेट क्लब गय़ा एवं मार्गदर्शन क्रिकेट क्लब वजीरगंज के बीच खेला गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जहानाबाद क़े पूर्व सांसद सह लोजपा क़े राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरूण कुमार शामिल हुए.  वही विशिष्ट अतिथि के रूप में लोजपा के युवा नेता सह वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी चित्तरंजन कुमार उर्फ़ चिंटू भैया शामिल हुए. अतिथियों द्वारा विजेता व उपविजेता टीम क़े खिलाड़ियों…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney चैती नवरात्र के दसवें दिन कांड्रा में भव्य जुलूस निकाली गई. शुक्रवार सुबह जहां कलश और मूर्ति विसर्जन के साथ माता रानी को विदाई दी गई वहीं शाम में कांड्रा के विभिन्न अखाड़ा समितियों के अध्यक्षों द्वारा सलामी लेने के उपरांत आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई. जिसे देखने के लिए दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग आए.  अखाड़ा समितियों के सभी राम भक्तों ने माथे पर भगवा गमछा लपेटे जय श्री राम के नारों के साथ अपनी आस्था प्रकट कर रहे थे. इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई और राम भक्तों ने कई…

Read More

पोटका: पूर्वी सिंहभूम जिले के हल्दीपोखर में शुक्रवार को रामनवमी झंडा विसर्जन जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ. विजय बजरंग अखाड़ा का जुलूस ज्योंहि हल्दीपोखर चौक पर पहुंचा. उसी दौरान एक समुदाय विशेष की ओर से पत्थरबाजी शुरु कर दी गई. इस दौरान भगदड़ में अखाड़ा का झंडा टूट गया. जिससे कमिटी के लोग उग्र हो गए तथा दोनों ओर से तनातनी बढ़ गई. एक समुदाय विशेष की ओर से की गई पत्थरबाजी में पोटका के अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद, हल्दीपोखर की मुखिया देवी कुमारी भूमिज समेत चार- पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए.  पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद गुस्साए…

Read More