Author: Tech Ashish

Exploring world

कुचाई: सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित पहाड़ी क्षेत्रों के आदिवासी बाहुल्य इलाके में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लोगों का संघर्ष जारी है. यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. जिसकी वजह से यहां स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही है. जिला उपायुक्त और जिला सिविल सर्जन के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कुचाई हेल्थ विभाग की टीम बुधवार को घोर नक्सल प्रभावित रायसिदरी पहुंची.  जहां स्वास्थ शिविर लगाकर ग्रामीणों का इलाज कर आवश्यक परामर्श के साथ दवाईया दी गई. कुचाई चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुजीत मुर्मू के नेतृत्व में डॉक्टर सुनीता मार्डी के साथ मेडिकल टीम ने निःशुल्क स्वास्थ शिविर लगाकर…

Read More

खरसावां: पथ निरीक्षण भवन में बुधवार को कुड़मी समाज द्वारा चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो का 245 वां शहादत दिवस मनाया गया. समाज के लोगों ने वीर शहीद रघुनाथ महतो के तस्वीर पर बारी- बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसके अलावे दो मिनट मौन रखकर उन्हे श्रद्वाजंलि दी.  साथ ही सामाजिक विकास का सांकल लिया. इस दौरान स्व. महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहीद रघुनाथ महतो भारत के पहले स्वतंत्रता सेनानी थे. ईस्ट इंडिया कंपनी ने जमीन की मालगुजारी लेनी शुरू की थी, तो सन 1769 में रघुनाथ महतो…

Read More

कुचाई: आत्मा भवन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत बुधवार को 50 किसानों में शत- प्रतिशत अनुदान पर ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी के माध्यम से गरमा मूंग के बीज का वितरण किया गया. कुचाई जिला परिषद सदस्य झिगी हेम्ब्रम एवं प्रबंधक तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा किसानों में बीज का वितरण किया गया.  मौके पर श्रीमति हेम्ब्रम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आत्मनिर्भर व उन्नत किसान बनाने के लिए कई प्रकार योजना चला रही है. ताकि किसानो के आय में वृद्धि हो सके. वहीं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्री कुमार ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए किसानों को…

Read More

दुमका/ Mohit Kumar बिरसा दिव्यांग समिति एवं दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा जन कल्याण मोर्चा के संयुक्त बैठक का आयोजन केन्द्रीय अध्यक्ष बलदेव राय की अध्यक्षता में किया गया. इस बैठक में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर चर्चा किया गया. अगामी 13 अप्रैल को जिला स्तरीय दिव्यांगजनों का एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन एग्रो पार्क आत्मा कृषि ट्रेनिंग सेंटर दुमका किया जाएगा. इस शिविर में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी. केंद्रीय अध्यक्ष बलदेव राज ने कहा कि दिव्यांग शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर भी बेरोजगारी का सामना…

Read More

National Desk: इस वक्त अमेरिका से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब मैनहैटन कोर्ट में ट्रंप पेशी के लिए पहुंचे थे. बता दें कि ट्रंप पर 2016 के चुनाव में जुटाए गए पैसों का दुरुपयोग करने के मामले में पेशी थी. ट्रम्प जैसे ही कि मैनहैटन कोर्ट पहुंचे उन्हें न्यूयॉर्क पुलिस ने हिरासत में ले लिया. जिसके बाद ट्रंप के समर्थक सड़कों पर उतर कर विरोध शुरू कर दिया है, हालांकि…

Read More

आदित्यपुर/ Pramod Singh जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला- खरसावां के जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक से एस टाइप चौक होते हुए पुन: आकाशवाणी चौक तक सैकड़ों की संख्या में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. एवं मोदी सरकार के खिलाफ गगनभेदी नारे लगाए गए. मशाल जुलूस में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार ने इस देश में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करके अघोषित रूप से आपातकाल की घोषणा…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik सीआरपीएफ 60 बटालियन द्वारा जंगल व सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए फिल्म दिखाया जा रहा है. ग्रामीणों को देशभक्ति से जुड़े फिल्म दिखा कर उनका मनोरंजन कराने के साथ उनके मन में देश के प्रति कर्तव्य को लेकर जागरुक किया जा रहा है.  गोइलकेरा के आराहासा स्थित सीआरपीएफ 60/ई कैंप में डिप्टी कमाडेंट अनिल कुमार के निर्देशन में सोमवार शाम कैंप के आसपास स्थित आराहासा, कुरकुटिया गांव के ग्रामीणों को फिल्म दिखाया गया. जिसके बाद ग्रामीणों को जलपान भी कराया गया. मौके पर आराहासा कैंप के सहायक कमाडेंट गिरीश कुमार के…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik क्षेत्र की सुख समृद्धि को लेकर मंगलवार को श्रद्धा भाव के साथ मां मंगला की पूजा- अर्चना की गई. इस अवसर पर पूजा स्थलों से बाजे- गाजे के साथ घट यात्रा निकाली गई.  संजय नदी, तालाब से भक्त कलश में जल भर कर पूजा स्थल पहुंचे. इस दौरान माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजयमान हो उठा. सोनुआ के सोनापोस, नारगासाई, उड़िया बस्ती स्थित माता मंगला के मंदिर में पूजा- अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी. आस- पास के विभिन्न जगहों से महिला- पुरुष श्रद्धालु पहुंचे थे.

Read More

राजनगर/ Pitambar Soy पुलिस ने लूटपाट के एक मामले में पिछले तीन सालों से फरार चल रहे अभियुक्त बोयो सामड के घर पर मंगलवार को इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस ने अभियुक्त को सप्ताहभर के अंदर आत्मसमर्पण करने का अल्टीमेटम दिया है. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने स्वयं आरोपी बोयो सामड के गांव लोवाहातु, थाना तांतनागर, जिला पश्चमी सिंहभूम जाकर आरोपी के घर व चौक- चौराहे पर इश्तेहार चिपकाया.  थाना प्रभारी चंदन कुमार ने जानकारी दी कि राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर हेंसल में दिनांक 10 जुलाई 2020 को चार आरोपियों ने बंधन बैंक कर्मी को…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh कलानगरी सरायकेला के राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में सरकारी उदासीनता के कारण विगत सितंबर माह से सन्नाटा पसरा हुआ है. इस केंद्र के थोपे गए निदेशक तपन पटनायक के सेवानिवृत्ति के बाद से कला केंद्र में एक भी कर्मचारी नहीं है. विश्वविख्यात छऊ कला के संरक्षण एवं विकास को लेकर ही राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र की स्थापना की गई थी. कला केंद्र स्थापना के समय जितनी नियुक्तियां की गयी थी उनमें से एक- एक कर अपनी कार्यावधि पूर्ण कर अवकाश प्राप्त करते गए. अनुपयोगी साबित हो रहा केंद्र रिक्त हुए पदों पर पुनः नहीं…

Read More