Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां: प्रखंड के सिमला निचे टोला स्थित सोलर संचालित जलापूर्ति योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. सोलर जलमीनार खराब होने से पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है. सोलर जलमीनार ठीक रहने से आसपास के लोग यहां से पानी ले जाते थे. वर्तमान समय में जलमीनार खराब रहने के कारण लोगों को पानी लेने में परेशानी हो रही है.  लगभग चार साल पहले सोलर जलापूर्ति योजना की स्थापना सिमला गांव में की गई थी. जो दस दिन पहले ही सोलर जलापूर्ति योजना का पंप खराब हो गया. पंप की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने विभाग को…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के नए अध्यक्ष आकाश कुमार अग्रवाल समेत अन्य सभी नव चयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 9 अप्रैल शाम 4:00 बजे अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन धर्मशाला में रखा गया है. इसकी जानकारी युवा मंच के निवर्तमान अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने दी है.  उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को शाम 4:00 बजे से शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रारंभ होगा जिसमें युवा मंच के नए अध्यक्ष आकाश अग्रवाल सचिव आनंद अग्रवाल एवं अन्य नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाया जाएगा. इस मौके पर झारखंड राज्य मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष हर्ष सुल्तानिया, महामंत्री सार्थक अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष…

Read More

DESK झारखंड में नगर निकायों का कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो रहा है और इसके बाद नगर निकायों का संचालन सीधे पदाधिकारियों के माध्यम से होगा. इसी बीच निकाय चुनाव पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने तय कर लिया है कि निकाय चुनाव के लिए सरकार ट्रिपल टेस्ट कराएगी. इससे पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ देना संभव होगा. इसके पूर्व राज्य सरकार ने ट्रिपल टेस्ट कराए बगैर चुनाव कराने का निर्णय लिया था. इस पर कैबिनेट की मुहर भी लग गई थी. हालांकि आम लोगों तक मामला पहुंचने के बाद विरोध को देखते हुए…

Read More

औरंगबाद/ Dinanath Mouar युवा कांग्रेस औरंगाबाद जिला इकाई की ओर से गुरुवार को यंग इंडिया के बोल सीजन 3 का पोस्टर लांच किया गया. जोनल इंचार्ज अमितेश पाण्डेय ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया युवा कांग्रेस का यह एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है जो आम और सामान्य पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को एक बड़ा राजनीतिक मंच उपलब्ध कराता है. उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से युवा अपनी बात देश के समक्ष रख सकते हैं. अमितेश ने बताया कि युवाओं के अपने अंदर छिपी प्रतिभा को उभारकर उन्हें उचित प्लेटफार्म दिलाना ही इस कार्यक्रम का…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिले में मंदिर में चोरी करते 2 चोरों को लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के सोन कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर की है. हालांकि, दोनों चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की नियत से ही यहां आने की बात स्वीकार की और पूर्व में भी इस मंदिर से चोरी किए सामानों की जानकारी दोनों ने दी. अदरी नदी स्थित महादलित टोला के रहने वाले दोनों चोर हालांकि नाबालिग थे. यही वजह रही कि लोगों ने दोनों चोरों को पुलिस के हवाले नहीं किया…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के गोलमुंडा पुल के पास स्कूटी से गिर कर एक महिला और एक पुरुष गम्भीर रूप से घायल हो गये. जिनको स्थानीय युवकों ने ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ में भर्ती कराया. जानकारी के मुताबिक गोईलकेरा थाना रेंगालबेड़ा गांव के कानुराम केराई (45) अपने एक रिश्तेदार चांदमुनी केराई (20) के साथ स्कूटी से चक्रधरपुर जा रहे थे. गोलमुंडा पुल के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गयी, जिससे दोनों घायल हो गये.

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney भारतीय जनता पार्टी गम्हरिया प्रखंड पूर्वी के अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में भाजपा के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर जयकान पंचायत अंतर्गत जामजोड़ा चौक के प्रखंड कार्यालय में झंडोत्तोलन कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया.  इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनता के बीच लड्डू का वितरण किया गया. विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल भाजपा के कार्यकर्ताओं को 43 वें स्थापना दिवस पर बधाई, एवं शुभकामनाएं दी गई. कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे, अटल…

Read More

गया/ Pradeep Kumar स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-02 से भाजपा प्रत्याशी अवधेश नारायण सिंह की जीत हुई. लगभग 800 वोटों से उनकी जीत हुई है. उन्होंने राजद प्रत्याशी पुनीत कुमार सिंह को शिकस्त दी.  जीत के बाद उनके समर्थकों ने फूल- माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान नवनिर्वाचित एमएलसी अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि यह हमारी जीत नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं, समर्थकों और भाजपा की जीत है. इसके लिए हम उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देते हैं.  वही मतगणना के दौरान लगातार कम आंकड़ों से आगे- पीछे होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कहीं कोई टक्कर वाली…

Read More

सरायकेला: एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ बूढ़ा उनकी पत्नी शीला मरांडी सहित अन्य पांच नक्सलियों के गिरफ्तारी एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेस कैंप के निर्माण व सफल नक्सली ऑपरेशन को अंजाम देने के मामले में जिले के एसपी आनंद प्रकाश एवं तत्कालीन कांड्रा थाना प्रभारी राजन कुमार के नाम प्रशस्ति पत्र जारी किए हैं. राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र पुलिस मुख्यालय भेज दी गई है. बता दें कि उक्त प्रशस्ति पत्र के अलावे अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को इनाम की राशि भी दी जाएगी. फिलहाल एसपी आनंद प्रकाश प्रशिक्षण में गए…

Read More

कुचाई: सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जोमरो स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप में 193 बटालियन संख्या द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों को खाद, बीज एवं दवाइयो का भी वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में जोमरो, लोटाबुरू, मारासुसुम व सिकरबा क्षेत्र से काफी संख्या में ग्रामीण पहुचे. इस मौके पर सीआरपीएफ व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों के हाथों ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को कम्बल, साड़ियां, मच्छरदानी तथा लुंगी, गामछा के अलावा खाद्य सामग्री और अन्य उपयोगी सामान भी बांटे गए. वहीं मेडिकल कैंप में जरूरतमंद ग्रामीणों को…

Read More