Author: Tech Ashish

Exploring world

कुचाई: प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति की एक बैठक प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में की गई. बैठक में  विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही विभिन्न पंचायतों के संचालित विकास योजनाओं की बारी- बारी से समीक्षा की गई.  इसके अलावे पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने, साप्ताहिक समीक्षा करने, कनीय अभियंताओं से ससमय योजनाओं का प्राक्कलन बनाने एवं मापी पुस्तिका तैयार करने, कुआं योजनाओं के जीर्णोद्धार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.  मौके पर कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजुर ने कहा कि सरकार की…

Read More

कुचाई: मंगलवार को बिरसा स्टेडियम में कुचाई क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन कुचाई थाना प्रभारी विष्णु कुमार भोक्ता द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं गेद को शॉट लगाकर किया गया.  मौके पर श्री भोक्ता ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि खिलाड़ी अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर खेलें. उन्होंने ने कहा कि लक्ष्य प्राप्त होने पर अलग ही खुशी मिलती है. शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी है. बच्चे खेलकूद में भी अपना भविष्य बना सकते…

Read More

खरसावां में सरकारी खर्च पर होने वाले चिलकू का चड़क पूजा पारंपरिक विधि- विधान के साथ शुरू हो गई. विगत रविवार को शाम 7 बजे से 9 बजे तक तक शंकर भगवान की शुभ घट निकाली गई. जबकि सोमवार की संध्या 7 बजे से 9 बजे तक भगवान शंकर की माथा घट निकला और रात्रि 10 बजे से प्रात 2 बजे तक मां दुर्गा की रात्रि पूजा- अर्चना कर परिवार की सुख- शांति और समृद्वि की कामना की गई.  वहीं खरसावां के रामगढ़ में मंगलवार को अपराहन 5 बजे से 7 बजे तक वृन्दावन व लंका दहन हुआ. बुधवार…

Read More

जमशेदपुर: बिरसा नगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बनाते चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आये अपराधियों का नाम राकेश सिंह, सूरज लोहार, मोहित लियाँगी और रवि रविदास बताया जा रहा है. पुलिस ने इनके पास से एक दो नाली अवैध देशी कट्टा, पांच जिन्दा कारतूस एवं एक खोका बरामद किया है.  बताया गया कि सूरज लोहार एवं राकेश कुमार सिंह का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी सुमित…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu आज हूल क्रांति दिवस है. इस अवसर पर हूल क्रांति के नायक अमर शहीद सिदो- कान्हू को पूरा झारखंड नमन कर रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को चांडिल स्थित अमर शहीद सिदो- कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर झारखण्ड दिशोम बाहा (सरहुल) जाहेरगाढ समिति व विभिन्न समाजिक संगठनों द्वारा माल्यार्पण कर हूल क्रांति दिवस मनाया गया. मौके पर जाहेरगाढ समिति के प्रवक्ता सुदामा हेम्ब्रम ने कहा कि संथाल हूल विद्रोह सन 1855 में सिदो- कान्हू के नेतृत्व में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध चलाया गया था. उसके बाद हजारों लोगों ने सिदो- कान्हू के नेतृत्व में ब्रिटिश…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik सोमवार की अहले सुबह सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोनुआ प्रखण्ड कार्यालय के सामने अहले सड़क दुर्घटना में मनोहरपुर से चाईबासा जा रही कार सड़क के किनारे रखे एस्बेस्टस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार ड्राईवर को झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक हार्डवेयर दुकान के सामने रखे एस्बेस्टस से जा टकराई. जिसमें कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि कार का एयरबैग खुल जाने से कार में सवार दो युवक बाल बाल बच गए. दोनों…

Read More

आदित्यपुर/ Bipin Varshney नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रविवार को झारखंड लीगल एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन कार्यकारिणी की एक अहम बैठक संस्था के कार्यालय आदित्यपुर मार्ग संख्या 32 में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता संस्था के सह जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने की. बैठक में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज ड्रेनेज सिस्टम, गेल द्वारा अंडरग्राउंड गैस सप्पलाई सिस्टम इत्यादि के कार्य पर असंतोष जताया गया. बताया गया कि हर वार्ड की आम जनता परेशान है. इस वर्ष गर्मी प्रारम्भ हो चुकी है, लेकिन नगर निगम अबतक पेयजल समस्या के समाधान के लिए कोई…

Read More

आदित्यपुर/ Bipin Varshney झारखंड राज्य राजपत्रित महासंघ के उच्च वर्गीय लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों की प्रमंडल स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से सुबोध शरण को कोल्हान प्रमंडल का अध्यक्ष चुना गया. दशरथ दत्ता की सचिव पद पर ताजपोशी हुई. उपाध्यक्ष पद के लिए प्रसेनजीत घोष, शिवचरण डे, विमल प्रमाणिक और मो. शमीम अख्तर को सर्वसम्मति से चुना गया. कोषाध्यक्ष पद अजय शंकर मंडल को मिला. साथ ही संयुक्त सचिव सुशील मांझी, कुशध्वज लोहरा, संगठन सचिव पद पर प्रशांत चटर्जी, रंजय कुमार झा, गोपाल कुमार एवं श्रीमती दीपू मुखर्जी चुने गये.  वहीं नरेश प्रमाणिक को प्रमंडलीय सचिव बनाया गया. बैठक में…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu रविवार को पातकोम दिशोम मांझी पारगाना महाल का 21वां वार्षिक सम्मेलन समपन्न हुआ. सम्मेलन तीन दिनों तक चला. सम्मेलन में संथाल समाज को एक सशक्त समाज बनाने के लिए मंथन हुआ. संथाल समाज में शादी विवाह के समय जो सामाजिक प्रचलन है, उसी के अनुसार चलने, पन टाका या वधु मुल्य यथावत लेने. संथाल समाज में शादी विवाह में जो सामाजिक प्रचलन है उसे बरकरार रखने, जनगणना में सारना धर्म कोर्ड लिखने, बच्चों को ओलचिकी लिपि में प्राईमरी से पीजी तक पढ़ाई कराने जैसे कई अहम निर्णय लिए गए. वहीं मांझी पारगाना महाल के वार्षिक सम्मेलन…

Read More

जमशेदपुर: शास्त्री नगर हिंसा को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गई है घटना के बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके साथ ही उपायुक्त, एसएसपी, सिटी एवं ग्रामीण एसपी सहित तमाम आला अधिकारी क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं. साथ ही दोषियों को चिन्हित करने का काम कर रहे हैं. उपायुक्त लगातार हर गतिविधि पर नजर रख रही है. देर रात उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने शहर वासियों से तथा जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश में लगे हैं, उन्हें चिन्हित करने का…

Read More