Author: Tech Ashish

Exploring world

औरंगबाद/ Dinanath Mouar रविवार दोपहर सवारी से भरी ऑटो के ब्रेक फेल हो जाने से पुल से टकराकर पलट गई. इस हादसे में ऑटो पर सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए है. घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के वकीलगंज गांव के पास की है.  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगो द्वारा सभी जख्मी को मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. जख्मियों की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव निवासी उदय यादव के 45 वर्षीय पत्नी कलावती देवी एवं उसकी 22 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी, सहीआर गांव निवासी युगल भुइया के 60…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड में रविवार को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ झारखण्ड की बैठक हुई. बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरूचरण नायक की मौजूदगी में जातीय विसंगति के बारे में चर्चा करते हुए खतियान में त्रुटि होने के कारण अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र बनने में आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा किया गया. साथ ही इसके समाधान के लिये राज्य और केन्द्र सरकार के समक्ष समस्या अवगत कराकर शीघ्र निवारण हेतु विचार- विमर्श किया गया. केंद्र सरकार से मिलने के लिये प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया, जिसमें…

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney शनिवार की रात गम्हरिया थाना से 500 मीटर की दूरी पर स्थित जगन्नाथ ट्रेडर्स में दुकान के छत के शीट को काट कर घुसे चोर ने कैश बॉक्स को खाली कर दिया. दुकानदार प्रमोद कुमार अग्रवाल के अनुसार शनिवार देर शाम 7:30 बजे के करीब दुकान को बंद कर वह घर चले गए. दूसरे दिन सुबह रविवार को 8: 30 बजे दुकान को खोल अंदर घुसे तो उन्होंने देखा कि कैश काउंटर पूरा खुला हुआ और सामान इधर- उधर बिखरे हुए हैं. वहीं प्रमोद के अनुसार दुकान के कैश काउंटर में ₹60000 रखा हुआ था. जिसे…

Read More

जमशेदपुर: उपद्रवियों द्वारा जमशेदपुर को साजिश के तहत अशांत करने की साजिश फलीभूत होता नजर आ रहा है. रामनवमी से शुरू हुआ विवाद अंदर ही अंदर अचानक सुलग उठा, और शनिवार को महावीरी झंडा उतारने के दौरान शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर के चौक पर झंडे के बांस में बंधे मांस के टुकड़े के बाद विवाद इस कदर भड़का कि रविवार देर शाम आते आते हिंसक रूप ले लिया. बता दें कि शनिवार को जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित जटाधारी हनुमान अखाड़ा का झंडा उतारने के दौरान झंडे के…

Read More

सरायकेला: जिला के एकमात्र निबंधित पत्रकार संगठन “द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां” का द्वितीय शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को ऑटो क्लस्टर भवन, आदित्यपुर में संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर ज़िले के उपायुक्त अरवा राजकमल, विशिष्ट अतिथि के तौर पर आरक्षी अधीक्षक आनंद प्रकाश समेत जिले के एडीसी, सरायकेला के बीडीओ. मृत्युंजय कुमार, आदित्यपुर नप. के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, राजनगर 17 की ज़िप सदस्य अमोदिनी महतो, झामुमो के केन्द्रीय सदस्य गोपाल महतो, ज़िला जन संपर्क कार्यालय से नंदन उपाध्याय आदि उपस्थित थे. इस पत्रकार संगठन ने पिछले दो वर्षों में एक माइल…

Read More

गया/ Pradeep Ranjam नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव पर नगर निगम के पार्षदों के एक गुट ने व्यापक पैमाने पर घोटाला करने का आरोप लगाया है. पार्षदों के इस गुट ने शहर के चांदचौरा मोहल्ला स्थित एक निजी भवन के प्रांगण में प्रेसवार्ता का आयोजन किया.  प्रेसवार्ता के दौरान वार्ड संख्या 13 के पार्षद राहुल कुमार ने कहा कि जब से हमलोग चुनाव जीत कर आए हैं हमारे वार्ड में एक भी विकास का कार्य नहीं हुआ. नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर लगातार निगम की बैठकों को प्रभावित…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच, पश्चिमी सिंहभूम व सोनुआ प्रखंड के विभिन्न गांवों से अनेक मनरेगा मज़दूर प्रखंड कार्यालय पहुंच के रोजगार के लिए प्रदर्शन किए. मजदूरों ने मनरेगा में काम की मांग की. मज़दूरों ने कहा कि अभी काम की बहुत जरूरत है लेकिन गावों में मनरेगा योजनाएं पर्याप्त संख्या में नही चल रही है. जब भी मनरेगा कर्मियों से काम की मौखिक मांग किया जाता है, उन्हे विभिन्न बहाना देकर वापिस भेज दिया जाता है जैसे फंड नही है, एमआईएस नही हो रहा है आदि. अभी तक इस साल अधिकांश गावों में योजनाएं जमीनी…

Read More

सोनुआ (Jayant Pramanik) दीनदयाल शिशु/ विद्या मंदिर निश्चिंतपुर विद्यालय जो श्री हरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित सोनुआ प्रखंड में हिन्दी माध्यम का एकमात्र ऐसा शिक्षण संस्थान है जहां कक्षा शिशु प्रवेश से कक्षा दसवीं तक की गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों में शिक्षा, संस्कार, स्वावलम्बन , समाज सेवा, राष्ट्र के प्रति प्रेम व समर्पण, सर्वोच्च त्याग, अनुशासन, शिष्टाचार की महत्ता तथा नैतिक मूल्यों की शिक्षाएं दी जाती है. यह विद्यालय पूर्णतः गुरुकुल शिक्षा पद्धति पर संचालित होती है. प्रतिदिन विद्यालय का शुभारंभ वंदना के साथ किया जाता है जिसके लिए भैया बहनों द्वारा प्रतिदिन पवित्र वंदना…

Read More

सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिला के कांड्रा थाने में पदस्थापित एएसआई मोहम्मद तंजील खान को नीमडीह का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है. बता दे कि मोहम्मद तंजील खान की गिनती एक तेजतर्रार पुलिस ऑफिसर के रूप में होती है. इससे पूर्व तंजील खान आरआईटी थाने में पदस्थापित थे. बतौर थाना प्रभारी उनका कार्यकाल बेहद ही शानदार रहा था. इससे पूर्व मोहम्मद तंजील जमशेदपुर में भी अपनी सेवा दे चुके हैं. जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 24 घंटे के भीतर…

Read More

जमशेदपुर: आजादनगर थाना अंतर्गत चेपा पुल के समीप बेखौफ अपराध कर्मियों ने शुक्रवार देर रात करीब 9:00 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर मोहम्मद इस्माइल आजाद को गोली मार दी. गनीमत रही कि गोली आजाद के कंधे पर लगी है. स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में आजाद को टीएमएच पहुंचाया. जहां आजाद का इलाज चल रहा है.  बताया जा रहा है कि आजाद चेपा पुल के समीप अपने किसी मित्र के साथ बात कर रहे थे इसी दौरान बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और आजाद पर गोलियां दाग दी. गनीमत रही कि गोली आजाद के कंधे में…

Read More