Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर: बुधवार देर रात तस्करी के लिए ले जा रहे गायों से भरा सूमो आरआईटी मोड़ के समीप बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिसके बाद राहगीरों ने सुमो को धर दबोचा जांच करने पर उसके अंदर ठूंस ठूंसकर 5 गायों को बांधकर रखा गया था. मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों ने बवाल शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और गाय सहित सूमो को जप्त कर अपने साथ थाने ले गए.  मिली जानकारी के अनुसार सुमो संख्या JH05 AQ- 9275 आरआईटी की ओर से आ रहा…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिले में चोरी की घटना का विरोध किया तो बेलगाम चोरों ने गृहस्वामी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया. घटना जम्होर थाना क्षेत्र के कुरम्हा गांव की है. घायल गृहस्वामी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. उसके सर के पिछले हिस्से में गहरी चोटें आई हैं .विरोध करने पर धारदार कटारी से किया हमला मंगलवार की देर रात चोरी का विरोध करने पर 8 की संख्या में रहे चोरों के द्वारा गृह स्वामी पर कटारी से हमला कर दिया गया. जिससे गृह स्वामी घायल हो…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik वन भूमि पट्टा की मांग को लेकर 20 अप्रैल को झारखंड आंदोलनकारी मंच द्वारा गोईलकेरा में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर झारखंड आंदोलनकारी मंच द्वारा गोईलकेरा और गुदड़ी प्रखण्ड के विभिन्न गाँवों में बैठक कर रणनीति बनाया जा रहा है.  मंगलवार और बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी मंच के जिला संयोजक बिरसा मुंडा के नेतृत्व में गुदड़ी और लोढाई क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में बैठक हुई. बैठक में जनआक्रोश रैली को लेकर रणनीति गई. बैठक में वनग्रामों में रहने वाले काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए. बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड आंदोलनकारी…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh झारखंड अंशकालीन शिक्षक सह कर्मी संघ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय द्वारा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जिला अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा नौवीं से 12वीं के लिए अंशकालीन शिक्षिकाओं की बहाली को लेकर जारी किए गए विज्ञापन को सहानुभूति पूर्वक निरस्त करने की मांग की है.  अपने सौंपे गये ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि समाचार पत्रों के माध्यम से जारी किए गए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए पांच विषयों से संबंधित शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. उन सभी विषयों के लिए वर्तमान में विद्यालय में…

Read More

रांची: झारखंड सरकान ने बुधवार को चार आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. हेमंत सरकार ने योजना एवं विकास विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को बड़ी जिम्मेदारी दी है. सरकार ने अमिताभ कौशल को खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव के तौर पर नियुक्त किया है. अमिताभ कौशल के पिछले कामों को देखते हुए हेमंत सरकार ने उन्हें एक बड़े विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके साथ ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का प्रभार भी अमिताभ कौशल को ही दिया गया है. कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना  भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादले…

Read More

रांची: सचिवालय घेरने का प्रयास, उपद्रव, पत्थरबाजी और बवाल मामले में मंगलवार की देर रात रांची के धुर्वा थाने में कार्यपालक दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार के बयान पर प्राथमिकी की गई. प्राथमिकी में भाजपा के पांच सांसद, तीन विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री सहित 41 नामजद व अन्य अज्ञात हजारों कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है. सभी आरोपियों पर उपद्रव करने, दंगा भड़काने, सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य में बाधा, अपराध के लिए उकसाने व दूसरे व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी हुई है. कार्यपालक दंडाधिकारी ने अपनी शिकायत में बताया है कि 11 अप्रैल…

Read More

जमशेदपुर: कदमा हिंसा को लेकर जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई से शहर के अधिवक्ताओं में आक्रोश है. बुधवार को अधिवक्ताओं ने पेन डाउन स्ट्राइक कर दिया है. जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं ने जमकर बवाल काटा और खुद को न्यायिक कार्यों से अलग रखा. दरअसल कदमा हिंसा को लेकर अधिवक्ता चंदन चतुर्वेदी मंगलवार को कुछ लोगों के साथ एसपी से मिलने गए थे, और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा था. एसपी के निर्देश पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया और हथकड़ी पहनाकर न्यायालय लाया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसको लेकर…

Read More

गम्हरिया: राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत वृद्ध, विधवा एवं स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन पेंशन को 2 हजार रुपए प्रति माह किए जाने एवं सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को 4 लाख रुपए सहायता राशि दिए जाने की मांग को लेकर आदित्यपुर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अंचलाधिकारी गम्हरिया को सौंपा. ज्ञातव्य है कि वर्तमान में सरकार द्वारा विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग जनों को 1 हजार रुपए प्रति माह पेंशन दिया जाता है. बता दें कि वर्तमान में आदित्यपुर नगर निगम…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मुड़िया पंचायत के कोलाबीरा खेल मैदान में मंगलवार को जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. जिसमें आपसी भाईचारे की मिशाल पेश करते हुए सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ अफ्तारी किया.  इस मौके पर सुख समृद्धि एवं अमन- चैन की दुआ मांगी गई. साथ ही पर्व त्योहार के मौके पर आपसी भाईचारे के साथ आपसी भाईचारा निभाने का संकल्प लिया लिया गया. मौके पर रविंद्र मंडल, मनोहर महतो, दुलाल दास, भागीरथी पंडा, गणेश लोहार, शशि बिंदु दास, ओपी प्रभारी महबूब आलम समेत कई पुलिस…

Read More

आदित्यपुर: मंगलवार को आरआईटी पुलिस एक्शन में नजर आयी. जहां देर रात पुलिस ने क्षेत्र के बालू घाटों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान पुलिस की दबिश देख बालू माफियाओं में हड़कंप मचा रहा.  थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि सोमवार को आसंगी घाट में ग्रामीणों एवं बालू माफियाओं के बीच झड़प होने की अफवाह फैलाई गयी थी. उसी आलोक में यह अभियान चलाया गया. हालांकि किसी भी बालू घाट पर अवैध बालू खनन, परिवहन या अवैध बालू लदे ट्रैक्टर नजर नहीं आए. उन्होंने बताया कि आसंगी में चेक डैम का निर्माण कार्य चल रहा है. डैम…

Read More