Author: Tech Ashish

Exploring world

कुचाई: प्रखंड के पोंडाकाटा गांव में कुजूर फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चो के बीच नोटबुक, पेंसिल, रबर, कटर और टॉफी बांटकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जंयती मनायी गयी. इस दौरान पोंडाकाटा पंचायत की मुखिया अनुराधा उरांव, कुजूर फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद बिहारी कुजूर आदि ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.  मौके पर श्री कुजूर ने कहा कि समाज में सुधार शिक्षा से ही सम्भव है. शिक्षा वो अस्त्र है जो असामान्य और सामान्य के फर्क को मिटाता है. उन्होने कहा कि देश का संविधान बनाने वाले इस महान पुरुष बाबा साहब भीम…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar एक तरफ जिला प्रसासन नक्सलियों के खात्मे का दावा करती है, दूसरी तरफ नक्सलियों के बुलावे पर जिले के कई प्रखंडों में बंद असरदार रहा. जहां नक्सलियों के बंदी के आवाहन के बाद शनिवार को जिला के दक्षिणी क्षेत्र में कई बाजार और सभी छोटी बड़ी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे. गौरतलब है कि झारखंड के चतरा जिले में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मारे जाने के बाद प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियो ने दो दिवसीय बंद का आवाहन किया है. नक्सलियों के शुक्रवार और शनिवार 2 दिवसीय बिहार- झारखंड बंद का आवाहन…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद के चिरैयाटांड मोहल्ला स्थित आवास पर राजद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया और बाबा साहेब अमर रहे के नारे भी लगाए. इस मौके पर सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि आज हमलोग बाबा साहेब की 138वीं जयंती मना रहे हैं. बाबा साहब ने गरीबों, दलितों को हक और अधिकार दिलाने का कार्य किया था. उनके द्वारा बनाए गए कानून को…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu संविधान निर्माता सह भारत सरकार के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री डॉ0 भीम राव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में आजसू पार्टी ने चांडिल प्रखंड के भुइंयाडीह स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस अवसर पर आजसू नेता हरेलाल महतो ने कहा कि डॉ0 भीम राव अंबेडकर भारत के लोकप्रिय समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री आदि बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी द्वारा तैयार किए गए संविधान के पाठ में व्यक्तिगत नागरिकों के लिए नागरिक स्वतंत्रता की एक विस्तृत श्रृंखला के…

Read More

आदित्यपुर/ Sumeet Singh संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आज 132 वीं जयंती है. इस मौके पर देश बाबा साहब को नमन कर रहा है. इसी कड़ी में आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी स्थित शिव- दुर्गा- साईं मंदिर परिसर में झारखंड चेतना मंच की ओर से बाबा साहब की 132 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने शिरकत की. अपने संबोधन में श्री कुमार ने बाबा साहब के विचारधारा को प्रासंगिक बताते हुए कहा देश आज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए कानून पर चल रहा…

Read More

गम्हरिया/ Rasbihari Mandal सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत राजगांव से गांजिया बराज तक बिछाए जा रहे पाइप लाइन का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया है. वही विरोध को देखते हुए प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनाती कर दी गई है. जिसमें ग्रामीणों और पुलिस में आपसी बहस भी हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि पाइप लाइन का कार्य विगत 1 महीने से बंद था परंतु, बृहस्पतिवार को संवेदक साउथ ईस्ट द्वारा जबरन प्रशासन की देखरेख में कार्य कराया जा रहा था, जिसका ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध करते हुए कार्य बंन्द कर दिया था. ग्रामीणों ने…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik जुगसलाई विधानसभा यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत मिश्रा के नेतृत्व मे एक ज्ञापन जिला शिक्षा अधीक्षक सुश्री निशु कुमारी की अनुपस्थिति मे बड़ा बाबू महेंद्र कुमार शर्मा को दिया गया.  यूथ कांग्रेस ने मांग की है कि जल्द से जल्द नि:शुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत बीपीएल कोटा से नामांकन की प्रक्रिया पारदर्शिता तरीके से कराई जाए एवं अभिभावक वर्ग को यह संतुष्टि दिलाया जाए कि शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया बीपीएल नामांक फॉर्म सभी निजी विद्यालयों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत भेजे गए हैं. ज्ञात हो कि…

Read More

आदित्यपुर: एससी/ एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति की ओर से दिनांक 14 अप्रैल को शाम 4:00 बजे बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर अंबेडकर उत्सव एवं अधिकार यात्रा निकाला जाएगा. इसके बाद जागृति मैदान स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर माल्यार्पण किया जाएगा एवं झंडा तोलन के साथ जागृति मैदान में सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कोल्हान के कोने- कोने से लोग जुटेंगे.  इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को जागृति मैदान में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव और प्रस्ताव रखा. इसके बाद कमेटी ने धूमधाम से…

Read More

जमशेदपुर: कदमा हिंसा के बाद जमशेदपुर जिला प्रशासन लगातार स्थिति बनाए रखी है बुधवार देर रात उपायुक्त एवं एसएसपी ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और हालात का जायजा लिया.  उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि स्थिति पहले से बेहतर है. शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर हालात का जायजा लिया जा रहा है. लोगों से जुम्मे की नमाज के संबंध में पूछताछ की जा रही है, ताकि किसी तरह का भी कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो. अभी फोर्स की तैनाती रहेगी शुक्रवार के बाद धारा 144 के संबंध में समीक्षा की जाएगी. उपायुक्त ने शहरवासियों अमन और…

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney सचिवालय घेराव कार्यक्रम में रांची में भाजपाइयों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गम्हरिया प्रखंड पूर्वी के अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारे लगाए. इस मौके पर अमित सिंहदेव ने कहा लाठी गोली से जनता की आवाज को दबा रही है हेमंत सरकार. तानाशाही सरकार के गलत नीतियों, युवाओ और किसानों को ठगने, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, 60/40 जैसी नीतियों का भाजपा विरोध करती रहेगी. इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू, प्रखंड महामंत्री अजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा कोल्हान सह प्रभारी…

Read More