Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला/ Pramod Singh राजनगर के गोविंदपुर पंचायत के खैयरबनी मौजा में बन रहे एकलव्य विद्यालय के निर्माण में बरती जा रही घोर अनियमितता को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बिशु हेंब्रम के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया है कि इतने बड़े भवन के निर्माण कार्य में भारत सीमेंट, बांगर सीमेंट एवं श्री सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है. जो कभी भी क्रेक हो सकता है. उन्होंने कहा मजबूत बुनियाद के लिए गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. देखने से लगता है कि संवेदक…

Read More

चांडिल व खलारी स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई. सांसद संजय सेठ के प्रयास से रेलवे बोर्ड ने इन स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति प्रदान की है. इस ठहराव के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार जताया है. इस बाबत रेलवे बोर्ड की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है. संयुक्त निदेशक विवेक कुमार सिन्हा के द्वारा जारी किए गए इस अधिसूचना में खलारी व चांडिल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव से संबंधित जानकारी दी गई है. चांडिल रेलवे स्टेशन पर…

Read More

आदित्यपुर: नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा है कि बस्तियों के साथ- साथ सभी अपार्टमेंट/ फ्लैट में भी समान रूप से टैंकर द्वारा जलापूर्ति निगम को सुनिश्चित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि निगम द्वारा टैंकर से जलापूर्ति की वार्ड वार सूची और समय/ तिथि अखबारों/ मीडिया में प्रकाशित की जाए, ताकि आम जनता को पानी के लिए घंटों इंतजार ना करना पड़े. उन्होंने कहा कि गंभीर जल संकट वाले क्षेत्रों की क्रमवार सूची बनाकर पानी टैंकर की संख्या और पानी की मात्रा निर्धारित की जाए.  पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम…

Read More

कुकड़ू/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के पारगामा में मंगलवार को आए तेज आंधी और बारिश के बीच वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई. महिला का नाम शांति बराल बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला खेत में काम कर रही थी इसी दौरान घर से 200 मीटर की दूरी पर वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में मायूसी छा गई है. बताया जा रहा है कि मृतक को 2 पुत्र हैं. मामले की सूचना मिलते ही पारगामा पंचायत के…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney आधार कार्ड अपडेट के बाद लाभुकों को उनका आधार कार्ड नहीं मिल पाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कांड्रा मुखिया संकरी सिंह ने एक अनोखी पहल करते हुए कांड्रा पंचायत सचिवालय में मंगलवार को एक शिविर का आयोजन किया. जहां डाकघर से आधार कार्ड को सामूहिक रूप से मंगवा कर लाभुकों को वितरित किया गया. उनका किया गया प्रयास रंग लाया और काफी संख्या में लाभुक पंचायत सचिवालय पहुंचे. अपना आधार कार्ड पाकर लाभुक भी काफी खुश नजर आए.  बता दे कि आधार कार्ड अपडेट करने के बाद डाक विभाग द्वारा लोगों के घरों…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish kumar verma रेलवे क्षेत्र के साऊथ वेस्ट इंस्टीट्यूट का हॉल अब नेताजी सुभाष ऑडिटोरियम के नाम से जाना जायेगा. इंस्टीट्यूट का विकास अब तक़रीबन 2.5 करोड़ के लागत से होगी मौका सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन एनके मीणा के तबादले को लेकर आयोजित विदाई समारोह का था. इस दौरान नेताजी की नयी प्रतिमा का अनावरण हुआ और एनके मीणा ने जाते जाते इंस्टीट्यूट के विकास को लेकर सौगात भी दे गए.  साऊथ वेस्ट इंस्टीट्यूट में चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन एनके मीणा के तबादले पर एक विदाई समारोह का साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट के सदस्यों द्वारा आयोजित की…

Read More

खरसावां: प्रखंड के सिंगाडीह पुलिया के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मिली जानकारी के अनुसार खूंटपानी प्रखंड के लोटा गांव निवासी कृष्णा महली (35) अपनी बाइक से खरसावां के जोजोकुड़मा गांव आया हुआ था शाम को अपने घर लौटने के क्रम में खरसावां के सिंगाडीह गांव के पुलिया समीप अनियंत्रित होकर बाइक दुघर्टना हो गई. जिससे बाइक चालक बुरी तरह जख्मी हो गए. इधर दुर्घटना की खबर मिलते ही ग्राम प्रधान दुर्याेधन प्रधान घटनास्थल पहुंचे. इसके बाद उन्होंने 108 के माध्यम से एंबुलेंस से संपर्क किया. लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध ना होने के…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik मनरेगा को खत्म करने के मोदी सरकार की साजिश व ज़िला में लगातार मज़दूरों के अधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध मंगलवार को खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच, पश्चिमी सिंहभूम ने चाईबासा में पुराना उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया जिसमें ज़िला के अनेक मज़दूर व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.  धरना को ज़िला मुखिया संघ द्वारा भी समर्थन किया गया एवं कई प्रतिनिधि भी शामिल हुए. मंच के रामचंद्र माझी ने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा को खत्म करने की साजिश के साथ इसे लगातार कमज़ोर कर रही है. सरकार द्वारा 2023- 24 के मनरेगा बजट…

Read More

कुचाई: प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय कुचाई में अभिभावक और शिक्षकों की एक बैठक की गई. इस बैठक की अध्यक्षता मनीषा सामड़ द्वारा किया गया. इस बैठक में लू से बचाव हेतु तैयारी पर चर्चा की गई. साथ ही वर्ग 1 से 7 तक के वार्षिक मूल्यांकन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.  इस परीक्षा में 100 प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष बल दिया गया. अगले शैक्षणिक सत्र हेतु बच्चों का 100 प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना एवं विद्यालय विकास पर सामुदायिक सहयोग पर चर्चा की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक दैत्यारी लेंका, साधु चरण महतो, जयलता…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां काल बनकर राहगीरों की जान मुश्किल में डाल दे रही हैं. ऐसा ही एक खौफनाक मंजर मंगलवार शाम चौका- कांड्रा मार्ग पर कांड्रा थाना अंतर्गत नीलांचल कंपनी से 300 मीटर की दूरी पर रायपुर गांव के समीप नजर आया. जब रायपुर ग्रामवासी मुनीराम मुर्मू बाइक से अपने गांव से सड़क पर आ रहा था. सड़क किनारे काफी संख्या में भारी मालवाहक वाहन खड़े थे. जैसे ही मुनीराम सड़क पर आया, विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज गति के ट्रक से बचने के चक्कर में वह बाइक समेत खड़े टेलर के नीचे…

Read More