Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला/ Pramod Singh आदित्यपुर नगर निगम का कार्यकाल आगामी 28 अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है. जिसे लेकर आदित्यपुर नगर निगम के पार्षद सिद्धनाथ सिंह, नीतू शर्मा, जूली महतो, नील पद्मा विश्वास आए विक्रम किस्कू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर चुनाव नहीं होने तक कार्यकाल को निरंतर रखने की मांग की है.  अपने सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि छोटी- छोटी जन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जब तक नगर निकाय का चुनाव नहीं हो जाता है तब तक महापौर, उपमहापौर और सभी 35 वार्ड पार्षद के कार्यकाल को निरंतर…

Read More

चक्रधरपुर Ashish Kumar Verma मंगलवार दोपहर में आई जोरदार आंधी- तूफान के साथ बारिश ने कई पेड़ों को ज़मीदोज़ कर दिया. तेज आंधी तूफान के कारण बड़े- बड़े वृक्ष बिजली के तारों के ऊपर गिर गए, जिसके करण शहर में कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप्प रही. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के समीप, टोकलो रोड और बंगलाटांड़ में पेड़ गिरने के कारण बिजली की तारों को काफी क्षति हुई. जिसकी मरम्मत करने में विद्युत विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं. वहीं अंधड़ तूफान के साथ आई बारिश से कई दिनों से प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे लोगों को…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu आजसू सुप्रीमो सह सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो ने नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर में आजसू पार्टी के नीमडीह प्रखंड कार्यालय का पार्टी का झंडात्तोलन एवं फीता काट कर किया. मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी आंदोलन की उपज है इसलिए हमेशा जनसेवा में तत्पर रहते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्याओं के समाधान के लिए आजसू नेतृत्व हमेशा तैयार रहता है. उन्होंने कहा कि नीमडीह प्रखंड की जनता अपनी समस्या पार्टी कार्यालय में आकर दें समाधान का प्रयास होगा.  इस अवसर आजसू के केंद्रीय…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu ईंचागढ थाना क्षेत्र के मिलन चौक के पास ईंचागढ पुलिस ने अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर को जब्त किया है. पुलिस को देख सभी ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा. पुलिस अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के मालिक के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है. मालूम हो कि रात के अंधेरे में बालू माफिया जंगलों में बालू का अवैध भंडारण मर मोटी रकम कमा रहे हैं. इस तरह के अवैध बालू के उत्खनन से सरकार को करोड़ों रुपए राजस्व का चूना लग रहा है. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के बालू घाटों से रात के अंधेरे में बालू…

Read More

चाईबासा Ashish Kumar Verma मंझारी थाना अंतर्गत गोगुटू गांव में शराब के नशे में अपने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर देने वाले आरोपी पति जींमदार बाईपाई को न्यायालय में आजीवन कारावास एवं दस हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है. दरअसल मंझारी थाना में 13 अगस्त 2021 को सुषमा बोईपाई, पति- जींमदार बाईपाई के द्वारा अपने पति जींमदार बोईपाई पिता गंगाराम बोईपाई के विरूद्ध जान से मारने के नियत से घायल करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2021 को रात्रि करीब 10:00 बजे जीमदार…

Read More

चाईबासा (Ashish Kumar Verma) सड़क सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को टाटा स्टील नोआमुंडी के द्वारा सीएसआर मद के तहत जिला प्रशासन को आपातकालीन स्थिति में काम आने वाले उपकरण सौंपा गया. इन उपकरणों को जिले के सभी थानों में आपातकालीन दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए उपयोग किया जाएगा. टाटा स्टील नोआमुंडी प्रथम उपचार हेतु 50 फर्स्ट एड बॉक्स, 50 फोल्डेबल स्ट्रेचर, और 40 पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम दिया गया है. जिसे समाहरणालय स्थिति उपायुक्त कार्यालय में टाटा स्टील के प्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रुप से जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया.

Read More

चक्रधरपुर Ashish Kumar Verma बंदगव प्रखंड के कराइकेला पंचायत अंतर्गत ईचाहातु गांव में आयोजित होने वाले श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, प्राण प्रतिष्ठा एवं हरिसंस्कृतन आयोजन स्थल मंगलवार को स्थानीय विधायक सुखराम उरांव के पुत्र व दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव पहुंचे.  इस दौरान यज्ञ एवं संकीर्तन की तैयारी को लेकर समिति के सदस्यों से मिलकर उन्होंने बातचीत किया. साथ ही विधायक सुखराम उरांव की ओर से दिए गए सहयोग राशि को कमेटी के सदस्यों को सौंपा. इस मौके पर सन्नी उरांव ने कहा की ईचाहातु के माघोसाई में इस प्रकार का भव्य मंदिर और इतना…

Read More

चक्रधरपुर Ashish Kumar Verma विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई. इस जागरुकता रैली में मुख्य रूप से अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा, मलेरिया इंस्पेक्टर रामाधार साव, अस्पताल के सीनियर एएनएम कुमारी इंदिरा के अलावे एएनएम, सहिया व अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए. जागरुकता रैली अनुमंडल अस्पताल से निकलकर रांची चाईबासा मुख्य मार्ग के चेकनाका होते हुए पवन चौक पहुंची, इसके बाद यहां से वापस अनुमंडल अस्पताल सभी लौट गए. इस दौरान सभी हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखे हुए बैनर, तख्तियां लिए हुए चल रहे थे.अनुमंडल अस्पताल…

Read More

चाईबासा Ashish Kumar Verma खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच पश्चिमी सिंहभूम की ओर से मनरेगा मजदूरों के अधिकारों का उल्लंघन बंद करने सहित 6 सूत्री मांग को लेकर चाईबासा अनुमंडल कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया. संगठन की ओर से हर गांव में काम, हर हाथ को काम, 7 दिनों में काम का पूरा दाम दिए जाने और मुआवजा सहित लंबित भुगतान की मांग की जा रही है.  मनरेगा की योजनाओं में चोरी बंद करने और दोषियों पर कार्रवाई करने के साथ ही पर्याप्त बजट आवंटित करने की मांग संगठन की ओर से किया जा रहा है. संगठन…

Read More

आदित्यपुर: सोमवार की देर शाम सरायकेला जिले के खरकई टीओपी में तैनात कांस्टेबल डानियल हेंब्रम के आकस्मिक निधन से पुलिस कर्मियों में मायूसी छा गई है.   मिली जानकारी के अनुसार डालियन हेंब्रम को शाम 7:30 बजे पेट दर्द की शिकायत पर थाना प्रभारी राजन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल टीएमएच भिजवाया, मगर कांस्टेबल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. टीएमच में जांच के बाद चिकित्सकों ने कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया. कांस्टेबल डेनियल हेम्ब्रम गढ़वा के रहनेवाले थे. थाना प्रभारी ने परिजनों को सूचना दे दी है. फिलहाल कांस्टेबल के शव को टीएमच…

Read More