Author: Tech Ashish

Exploring world

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिला संरक्षण कार्यालय तथा चाइल्ड फण्ड, इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में होटल सनशाइन, चाईबासा में मंगलवार को जिलास्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. जिसमे राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका ने जेजे कानून और पोक्सो एक्ट के बारे में सभी हितधारकों को जानकारी दी. बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनिता तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जॉइंट एक्शन प्लान चलाया जा रहा है. जिसके तहत नशापान करने वाले सभी बच्चों को रोका जाना है. उनका नियमित परामर्शी एवं उनके परिजनों से मिलकर आगे की करवाई किया जाना है. उन्होंने जिला में चल…

Read More

आदित्यपुर/ Muskan  सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को नकली शराब कारोबारियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना क्षेत्र के माझीटोला संजय नगर से 72 बोतल नकली शराब के साथ तस्कर चरण पाल महंती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि बुधवार को वरी पदाधिकारियों को संजय नगर माझी टोला निवासी चरण पाल नामक व्यक्ति अपने घर पर नकली विदेशी शराब का कारोबार करता है. जिस पर त्वरित संज्ञान…

Read More

चक्रधरपुर Ashish Kumar Verma पवन चौक के समीप छप्पन भोग होटल के पास ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. जिसके बाद ट्रांसफार्मर से धू-धू कर जलने लगा. जिससे आस पास में भगदड़ मच गई. ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण शहर में बिजली सप्लाई को काट दिया गया तथा एक बड़ा हादसा होने से टल गया.  घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन के 12:30 बजे पवन चौक के समीप छप्पन भोग के पास स्थित 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था. ट्रांसफार्मर के बगल में ही चिड़िया का एक घोंसला था. अचानक…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan जिले के बोधगया स्थित एक निजी होटल में बिहार राज्य स्वर्णकार संघ शाखा बोधगया के तत्वाधान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसमें स्वर्ण समाज से आने वाले कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इस मौके पर स्वर्णकार सुदामा कुमार ने बताया कि नवनिर्वाचित एमएलसी जीवन कुमार का स्वागत समारोह 27 अप्रैल को रखा गया है. जिसमें विभिन्न जगहों से स्वर्ण समाज के लोग शामिल होंगे और जीवन कुमार को सम्मानित करेंगे.  video उन्होंने कहा कि हमलोग दबे- कुचले समाज से आते हैं. हमारी कहीं कोई राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं है. ऐसे में भाजपा ने…

Read More

जमशेदपुर/ Edited By Muskan  बुधवार को भारतीय मजदूर संघ की ओर से देशभर के जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया.   सौंपे गए मांग पत्र में बीते 7 एवं 9 अप्रैल को बिहार के पटना में संपन्न हुए 20वें त्रिवार्षिक अखिल भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावो के क्रियान्वयन करने की मांग की गयी है.  इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष यादवेंद्र ने बताया कि पटना में संपन्न हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के 2500 प्रतिनिधियों…

Read More

DESK एक तुगलकी निर्णय से एक लाख करोड़ के सल्तनत वाले साहरा समूह को तहस- नहस करने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस जेएस खेहर, जज अरिजीत पसायत, जस्टिस केएस राधाकृष्णन और जस्टिस एचके सेमा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर लाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति के यहां केस दर्ज किया है जिसका केस नंबर PRSE/ए 2023/0014606 है.  इसके तहत एसोसिएशन की ओर से धारा 220, 219, 409, 166, 120ब, 34 आईपीसी आदि के तहत मामला दर्ज करने का आग्रह किया गया है. इसमें सहारा प्रमुख सुब्रत राय और जाहिरा शेख को मुआवजा दिलाने की बात…

Read More

DESK: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब 8:28 मिनट बजे निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे. जानकारी के मुताबिक उनका मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में निधन हुआ. बादल का शव बुधवार सुबह मोहाली से बठिंडा बादल के गांव तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. वरिष्ठ अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं. प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था. शिरोमणि अकाली दल…

Read More

खरसावां: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ढिपासाई विलय का मामला पांच साल बाद पुनः तूल पकड़ चुका है. स्कूल विलय के निर्णय को चुनौती देते हुए स्कूल विलय के विरोध में खरसावां के ढीपासाही गांव के निवासी मकरो हो ने उच्च न्यायालय में केस संख्या डब्लूपीसी नंबर-4250/2018 के तहत मामला दर्ज करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है.  स्कूल विलय के बावजूद ढिपासाई स्कूल के विगत पांच सालों बच्चे बिना मध्यान भोजन के स्कूल में पठन पाठन कर रहे थे. यह मामला तब तूल पकड़ा जब विगत 11 मार्च 2023 से ई- विद्या वाहिनी पोर्टल…

Read More

औरंगबाद/ Dinanath Mouar जिले के जाखिम सलेमपुर निवासी आरती हत्या मामले में जब पुलिस ने प्राथमिकी चार्ज करने से इनकार किया तो आक्रोशित परिजनों ने पुलिस के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया और थाना परिसर में ही शव रखकर हंगामा किया. मामले की सूचना मिलते ही लोजपा प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह थाना पहुंचकर आरती के परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली. उसके बाद सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार चौधरी एवं थानाध्यक्ष गुफरान अली से हत्या मामले में कागजी करवाई पूरा करने को कहा. जिसपर दोनों पदाधिकारियों ने लोगो को आश्वासन दिया. एवं कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद…

Read More

औरंगबाद/ Dinanath Mouar मंगलवार को अधिवक्ता संघ परिसर औरंगाबाद में भूतपूर्व प्रथम श्रेणी अवैतनिक न्यायिक दंडाधिकारी अम्बिका प्रसाद सिंह कुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी.   कार्यक्रम की अध्यक्षता और स्वागत भाषण अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और संचालन महासचिव सिद्धेश्वर विधार्थी ने किया. सर्वप्रथम कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि सम्पूर्णानंद तिवारी जिला जज औरंगाबाद और एडीजे सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव प्रंनव शंकर, एडीजे ब्रजेश कुमार पाठक,अमित कुमार सिंह, नीतीश कुमार, रत्नेश्वर कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी औरंगाबाद ने किया.  फिर अम्बिका प्रसाद सिंह के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके…

Read More