Author: Tech Ashish

Exploring world

चांडिल  Afroz mallik शुक्रवार की अहले सुबह करीब 3:30 के आसपास चांडिल थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 33 पर शहरबेड़ा के समीप नवादा से टाटा जा रहे यात्री बस शिव शक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे बस में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रेस्क्यू करा एमजीएम अस्पताल भिजवाया है. मिली जानकारी के अनुसार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, इनमें एक महिला व एक पुरुष यात्री शामिल हैं. बताया जा रहा है कि बस में करीब 60- 67 यात्री सवार थे. घटना…

Read More

सरायकेला: थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर कोलडीपी के समीप गुरुवार की शाम लगभग 6:30 बजे घटी सड़क दुर्घटना में बाइक और साइकिल की आपस में टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार लाल चंद्र गोप और साइकिल सवार कृष्णा महतो दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए.  घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हाथीटांड निवासी कृष्णा महतो साइकिल से सीनी अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान चाईबासा निवासी लाल चंद्र गोप चाईबासा से जमशेदपुर की ओर अपने बाइक से जा रहे थे. जहां कोलडीपी के समीप दोनों की आपस में टक्कर हो जाने…

Read More

सरायकेला/ Rasbihari Mandal राज्य सरकार द्वारा सूबे के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य नियुक्ति की घोषणा को पारा शिक्षक- गैर पारा जेटेट सफल अभ्यर्थी संघ ने अवैध करार दिया है. साथ ही इसे निरस्त करने के लिए संघ ने सड़क से न्यायालय तक पूरी ताकत झोंकने की बात कही है.  गुरूवार को इस संदर्भ में एक प्रेसवार्ता के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल दास ने कहा कि पिछले चार सालों से नियुक्ति को लेकर कुंभकर्णी नींद में सो रही सरकार अब अंतिम वर्षों में अप्रासंगिक तरीके से शिक्षक बहाली का प्रयास कर रही है. शिक्षा सचिव से…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan नगर निगम उप चुनाव को लेकर प्रचार- प्रसार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी. कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बावजूद प्रत्याशियों ने रोड शो किया और अपने समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की. इसी क्रम में वार्ड संख्या 26 से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी आसिफ अहसन ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में रोड शो किया.  इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की. कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में समर्थक उनके रोड शो में शामिल हुए. video इस मौके पर प्रत्याशी आसिफ अहसन ने कहा…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पोटका तालाब का जीर्णोद्धार नगर परिषद द्वारा 1.44 करोड़ रुपए की राशि से किया जाएगा. जिसका शिलान्यास मंगलवार को सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा एवं चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव द्वारा किया गया.  इस मौके पर मुख्य रूप से चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा भी मौजूद रही. बता दें कि नगर परिषद द्वारा 1 करोड़ 44 लाख रुपए की राशि से इस तालाब के जीर्णोद्धार के साथ सुंदरीकरण भी होगा. जिसके तहत तालाब को गहरा किया जाएगा तथा तालाब के चारों और घाटों का…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिला व्यवहार न्यायालय के एडिजे दो धनंजय कुमार मिश्रा ने ओबरा थाना कांड संख्या 149/11 मामले में सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.  एपीपी शिवपूजन प्रजापति ने बताया कि मृतका गुड़िया देवी के हत्या के अपराध में ससुर जयराम पांडे, सास कांति देवी एवं ननद निपु देवी खराटी ओबरा, को भादंवि धारा 302/ 34 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, और पच्चीस हजार रुपए जुर्माना लगाया है. जुर्माना न देने पर एक वर्ष अतिरिक्त साधारण कारावास होगी. इस सज़ा में पूर्व में जेल में…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma मंगलवार को चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत ईटीहासा पंचायत अंतर्गत उचीबीता गांव के जोजोडीह टोला में ग्राम मुंडा सुखलाल सोय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में पीपुल्स पल्सर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई मुख्य रूप से मौजूद थे.  बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि देश आजादी के बावजूद भी गांव में पक्की सड़क नहीं है. जिसके कारण ग्रामीणों को बारिश के दिनों में आवाजाही करने में काफी परेशानी होती है. ‌जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्य सड़क से कप्तान सोय के घर तक 700 फीट पीसीसी सड़क का…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज- 2 अंतर्गत चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ किया गया. जिसे लेकर जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा महावारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु जन जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रथ 12 जून तक जिले के विभिन्न गांवों में घूम- घूम कर ग्रामीणों को जागरूक करेगा. इस वर्ष का विषय है माहवारी संबंधी चुनौतियों को जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण स्थिरता को समुदाय के दृष्टिकोण से दूर करना तथा आवश्यक समाधानो…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney हावड़ा- मुंबई रेल मार्ग पर गम्हरिया और बिरबांस के बीच स्थित कमलपुर ग्राम के नजदीक रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 266/-25 और 266/-27 के बीच एक अज्ञात महिला का शव पाया गया. महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जाती है.  सोमवार देर रात करीब 1:00 बजे लोको पायलट द्वारा सीनी स्टेशन पर इस बाबत सूचना दी गई. जिसके बाद आरपीएफ के एसआई राम अनूप सिंह और आरक्षी देव आनंद कुमार मौके पर पहुंचे. इसके बाद मामले की जानकारी सरायकेला थाना को भी दी गई. जहां सरायकेला से एसआई विधायक प्रसाद यादव ने शव को…

Read More

सरायकेला: भाजपा नेता सह सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला- राजनगर मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर उपायुक्त को एक पत्र लिखा है.  पत्र में उन्होंने लिखा है कि आदित्यपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से उड़ीसा को जोड़ने वाली सरायकेला पथ प्रमंडल द्वारा निर्मित महत्वकांक्षी सड़क योजना पिछले 5 वर्षों से विभिन्न कारणों से अधर में पड़ी हुई है. जिसके कारण हर वर्ष मानसून में यातायात की स्थिति बेहद खराब हो जाती है. इधर सरायकेला जिला मुख्यालय से राजनगर जाने वाले और उधर राजनगर और क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोग को जिला…

Read More