Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां: चाईबासा सदर अस्पताल में एक सप्ताह से जिंदगी और मौत से लड़ रही कोमा में चल रही सोनुवा प्रखंड के बलजुड़ी निवासी सविता पूर्ती को खूंटपानी प्रखण्ड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने आज मानवता का परिचय देते हुए अपने साथियों के साथ उचित इलाज के लिए रांची रिम्स हॉस्पिटल भेज दिया. बता दें कि विगत कुछ दिनों पहले ओडिशा जाने के क्रम में बाइक दुर्घटना होने से सर में गंभीर चोट लगा था. जख्मी हालत में महिला को चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसें सदर अस्पताल चाईबासा से रिम्स…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma विधायक सुखराम उरांव ने कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूम स्नाकोत्तर केंद्रों में महाविद्यालयों में संथाली, हो, कुडुख एवं कुड़माली भाषा के लिए स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि आदिवासी बहुल क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम जिले के कॉलेज और महाविद्यालयों में जनजातीय एवं क्षेत्रिय भाषा का अध्ययन करने वाले छात्रों की संख्या, मुख्यधारा की भाषाओं का अध्ययन करने वाले छात्रों के मुकाबले दिन- ब- दिन संख्या बढ़ रही हैं, लेकिन आजतक कोल्हान विश्वविद्यालय के टीआरएल विभाग में एक भी स्थाई शिक्षक नियुक्त नहीं हुआ है.  …

Read More

गया/ Pradeep Ranjan शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के समीप Asclepius Wellness Private Limited संस्था के द्वारा हेल्थ अवेयरनेस को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसमें आसपास के विभिन्न जिलों से लगभग 200 लोग शामिल हुए. सेमिनार के दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी हुई कई अहम जानकारियां लोगों को दी गई. इस दौरान Magadh Ayurveda Wellness फ्रेंचाइजी काउंटर का भी उद्घाटन आगत अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मगध आयुर्वेदा वैलनेस के डायरेक्टर प्रभात कुमार सिंह और कौशल कुमार शामिल हुए. video इस मौके पर मुख्य अतिथि…

Read More

DESK अमृतसर से कटरा जा रही एक बस के गहरी खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 12 लोग घायल हो गये हैं. सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है. मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है. जम्मू डीसी ने घटना में मरने वालों की संख्या को संशोधन किया है.  पहले जहां मृतकों की संख्या 10 बताई जा रही थी, वहीं अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या 7 बताई जा रही है. जम्मू डीसी ने कहा कि अमृतसर से कटरा जा रही एक बस खाई में गिर गई. इसमें 7 लोगों…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma युवक की सूझबूझ से बैंक का एटीएम लुटने से बच गया. घटना सोमवार की रात करीबन 9:20 की है. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर के पवन चौक स्थित कैनरा बैंक के एटीएम में बैंक कर्मी पैसा डालने आए थे, पैसा डालने के बाद बैंक कर्मियों ने एटीएम बॉक्स की चाभी गलती से बॉक्स में ही लगी हुई छोड़कर चले गए.  कुछ देर के बाद एटीएम में पैसे निकालने के लिए पोस्ट ऑफिस रोड निवासी विसाल चौरसिया आया, जिसने एटीएम बॉक्स में लगे चाभी को देखा तो उसने तुरंत इसकी खबर चक्रधरपुर थाना में दी. थाना द्वारा…

Read More

जमशेदपुर: एक तरफ जमशेदपुर के खैरबनी में वेस्ट कचरा प्रबंधन को लेकर सोमवार को 78 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ. दूसरी तरफ ग्राम सभा खैरबनी सामुटोला के ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियार के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कचरा ट्रीटमेंट प्लांट का पुरजोर विरोध किया.  ग्रामीणों की मांग थी कि खैरबानी सामुटोला ग्राम सभा की भूमि पर प्रस्तावित जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम, जुगसलाई एवं कपाली नगर परिषद और आदित्यपुर नगर निगम के अपशिष्ट कचरा निस्तारण संयंत्र निर्माण कार्य को अविलंब रद्द किया जाये. ग्रामीणों ने जान दे जान देंगे , लेकिन जमीन…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत धीराजगंज से एक युवक का बिजली के खंभे से झूलता शव बरामद किया गया. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.  मृतक की पहचान विक्की रजक के रूप मे हुई है. वही मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  इधर मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है. पत्नी के अनुसार कुछ दिनों पहले जमीन विवाद को लेकर नोक- झुक हुई थी. सोमवार की सुबह…

Read More

गम्हरिया/ Pramod Kumar Singh सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया शांतिनगर में भू माफिया चांदी काट रहे हैं. यहां वन भूमि पर अवैध कब्जा जोरों पर है. भूमाफिया यहां प्लाटिंग कर धड़ल्ले से लाखों रुपए लेकर लोगों को जमीन बेच रहे हैं. इससे भूमाफियाओं को लाखों रुपए कमाई हो रही है. यह बात नहीं है कि वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है परंतु वे क्यों मूकदर्शक बने हुए हैं यह समझ से परे है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं जिसकारण भूमाफियाओं का मनोबल बढ़ गया है.…

Read More

चाईबासा/ Ashish Kumar Verma झारखंड में गिट्टी खदानों और बालू घाटों की नीलामी नहीं होने के कारण इसका सबसे बुरा प्रभाव सरकारी विकास योजनाओं पर पड़ रहा है. इसके बावजूद झारखंड सरकार और सरकारी तंत्र चुप्पी साधे हुए है. यह कहना है सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा का. उन्होंने सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में इस संबंध में एक बार फिर सरकार को पत्र लिखकर गिट्टी खदानों और बालू घाटों की नीलामी की मांग की है. सांसद गीता कोड़ा ने कहा- 86 हजार पीएम आवास योजना का कार्य अधूरा सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि आज के समय…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सोमवार की शाम नशे में धुत एक हाईवा चालक ने कांड्रा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर कांड्रा- चौका मार्ग पर अनियंत्रित होकर हाईवा डिवाइडर के ऊपर चढ़ा दिया. इससे स्ट्रीट लाइट का खंबा क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ा.  गनीमत रही कि नशे में धुत उक्त हाईवा चालक का शिकार होने से आम राहगीर बाल- बाल बच गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवा में चालक स्टेरिंग बाई तरफ है और चालक इस नवनिर्मित हाईवा को टाटा से लेकर चौका की ओर जा रहा था. इसी क्रम में कांड्रा थाने के नजदीक सड़क पर पहले से ही…

Read More