Author: Tech Ashish

Exploring world

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर देशभर में चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को होटल सागर में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान चक्रधरपुर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ प्रेसवार्ता में पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़गी मौजूद रहे. श्री षाड़ंगी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हमने चौखट से चूल्हे तक पहुंचाने का काम किया है. केंद्र की मोदी सरकार के 26 मई को 9 साल पूरे हो हो गए. 9 साल पूरे होने पर भाजपा एक महीने तक इसका उत्सव…

Read More

खरसावां: भुवनेश्वर में आयोजित जनजातीय खेल महोत्सव में भाग लेने हेतु झारखंड टीम के लिए सरायकेला खरसावां जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है. खरसावां आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी सोमचांद हासदा, चंद्रमोहन सोय, आसमान बांकिरा, दशमथ मारडी एवं राहुल हेंब्रम भुवनेश्वर में आयोजित जनजातीय खेल महोत्सव में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.  खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड द्वारा रांची में आयोजित समर कैंप में इन खिलाड़ियों का चयन हुआ. जिले के पांच खिलाड़ियों के चयन पर सरायकेला- खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने हर्ष प्रकट किया है.

Read More

चाईबासा/ Ashish Kumar Verma दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को शुक्रवार को 10 साल की सजा और 10 हजार रुपए के जुर्माना की सजा सुनाई गई है. अपर जिला सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने झींकपानी थाना क्षेत्र के ईचापुर गांव निवासी सुखलाल बुडीउली को यह सजा सुनाई. आरोपी के खिलाफ पीड़िता के बयान पर झींकपानी थाना में 19 नवंबर 2020 को मामला दर्ज कराया था.  पीड़िता 16 नवंबर को अपने फुफू के घर झींकपानी के इच्छापुर आई हुई थी. वह अपनी फूफी के खेत में धान काट रही थी तो उसी समय आरोपी सुकलाल बुडीउली उर्फ लाल सिंह…

Read More

कुचाई: प्रखण्ड के दलभंगा स्थित बिरसा चौक में विभिन्न आदिवासी संगठनो द्वारा पारंपरिक तरीके से भगवान बिरसा मुंडा की 123 वीं शहादत दिवस मनाई गई. इस दौरान मुंडा- मानकियों ने पारंपरिक रीति- रिवाज के तहत पूजा अर्चना किया.  साथ ही पूजा अर्चना के साथ बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर नमन करते हुए श्रद्वाजंलि दी गई. मौके पर कुचाई के बारूहातु पंचायत के पूर्व मुखिया मानसिंह मुंडा ने कहा कि आदिवासी एक कम्युनिटी है. एक करेक्टर है. उसकी भाषा- संस्कृति का विकास आवश्यक है. अपनी अस्मियता को बचाये रखने के लिए आदिवासियों में जागरूकता जरूरी है. छोटानागपुर कास्तकारी अधिनियम भगवान…

Read More

कुचाई: प्रखण्ड के सुदूरवर्ती क्षेत्र दलभंगा स्थित बिरसा चौक में आजसू पार्टी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 123 वीं शहादत दिवस मनाई गई. आजसू नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर बारी- बारी से श्रद्वाजंलि दी. साथ ही उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया.  आजसू एसटी मोर्चा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रूपसिंह मुंडा और जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार साह के नेतृत्व में आजसू नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने दलभंगा में एकजुट होकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्वाजंदि दी. मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि बिरसा मुंडा का स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के अलावा…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma बन्दगांव प्रखण्ड के कारिका में शहीद बिरसा मुंडा की शहादत दिवस मनायी गयी. आदिवासी जीवन के मूलाधार उनके अग्रदूत, जल जंगल जमीन पर अपना अधिकार के लिए जमींदारों और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह करने वाले अमर शहीद बिरसा मुंडा के शहादत के दिन को कारिका में ‘वीर शहीद बिरसा मुंडा अमर रहे’ तथा बिरसा मुंडा के द्वारा दिये गये कालजयी नारा ‘आबुआ दिशुम आबुआ राज’ (अपने देश में अपना राज) की गूंज के साथ मशाल जुलूस निकालकर तथा प्रतिमा स्थल में झन्डोत्तोलन के बाद रिति- रिवाज के साथ शहादत दिवस मनायी गयी. जिसमें पूर्व…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma विधायक सुखराम उरांव ने चक्रधरपुर नगर परिषद अन्तर्गत बंगाली टोला वार्ड संख्या-20 में पीसीसी सड़क एवं नाली का निर्माण के लिए विधायक मद से फंड आवंटित कर दिया है. जिसमे 10 योजनाओं को भी स्वीकृति मिली है.  इन सड़क व नालियों का होगा निर्माण  अर्जन सिन्हा के घर से राजीव शुक्ला के घर होते हुए मौली के घर तक 700 x 8 फीट पीसीसी पथ निर्माण. रवि पासवान के घर से राजेश शर्मा के घर तक 175×8 फीट पीसीसी पथ निर्माण. पंकज बीड़ी कारखाना से शांकी के घर तक 350 x 8…

Read More

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा शुक्रवार को आम जनताओं की शिकायत पर नगरपरिषद क्षेत्र के बंगाली टोला वार्ड नंबर 20 पंहुचे और पूरे वार्ड का दौरा कर यहां की समस्या को देखा. वार्ड वासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को जलजमाव की समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि नाली निर्माण नहीं होने से यहां के लगभग 100 परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कुछेक व्यक्तियों के निजी स्वार्थ के कारण लगभग 1000 फीट तक नाली निर्माण नहीं हो पा रहा है, जिससे यहां के सैकड़ों लोगों के घर का पानी सड़क पर बह रहा…

Read More

चाईबासा/ Ashish Kumar Verma चेंजिंग इंडिया फाउंडेशन चाईबासा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई. पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. श्रद्धा सुमन अर्पण के पश्चात पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजों की गुलामी को नहीं स्वीकारा और उनके खिलाफ हमेशा डटकर मुकाबला किया.  अपने समाज संस्कृति को बचाए रखने के लिए काफी आंदोलन खड़ा किया. उनकी प्रारंभिक शिक्षा हमारे लूथरन स्कूल चाईबासा में भी हुई थी. केंद्र सरकार के द्वारा उनके जन्मदिवस को गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है. यह हमारे…

Read More

जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में प्रो गंगाधर पांडा ने पदभार ग्रहण कर लिया है. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एमएम सिंह ने प्रो गंगाधर पांडा को पदभार सौंपा. इस अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. पदभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कुलाधिपति एमएम सिंह ने नए कुलपति को शुभकामनाएं दीं.  वहीं प्रो पांडा ने भी नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ताए को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही. प्रो गंगाधर पांडा इससे पहले कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के कुलपति रह चुके हैं. साथ ही उन्हें 40 साल का…

Read More