What's Hot
- Saraikela RIT Police Action सरायकेला: आरआईटी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई. पांच गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए सलाखों के पीछे
- Shibu Soren Padma Bhushan Award Reaction सरायकेला: पद्म भूषण से सम्मानित हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, केपी सोरेन बोले- यह झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता का सम्मान
- Saraikela Kuchai BLO Training सरायकेला: SIR गहन पुनरीक्षण को लेकर कुचाई में बीएलओ का प्रशिक्षण, निष्पक्ष निर्वाचन में अहम भूमिका निभाने का आह्वान
- Shibu Soren Padma Bhushan Award Reaction सरायकेला: पद्म भूषण से सम्मानित हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, पूरे झारखंड के लिए गौरव का क्षण: मनोज चौधरी
- West Singhbhum Suspected Explosive Found चाईबासा: मनोहरपुर के खेत में मिला 30 किलो का संदिग्ध विस्फोटक, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Jamtara Lightning Strike जामताड़ा: वज्रपात का कहर, दुधारू गाय की मौत, पशुपालक को 40 हजार रुपये का नुकसान
- Saraikela District Administration Honour सरायकेला: राष्ट्रीय स्तर पर चमके 9 खिलाड़ियों को डीसी ने किया सम्मानित, बताया जिले का गौरव
- Adityapur Dried Tree Alert सरायकेला: आदित्यपुर थाना रोड में मौत को दावत देता सूखा नीम का पेड़, प्रशासन की अनदेखी कहीं न ले ले किसी की जान
Author: Tech Ashish
चाईबासा/ Ashish Kumar Verma, झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज चाईबासा पहुंचेंगे. जहाँ वे सदर चाईबासा प्रखंड के मटकमहातु पंचायत भवन में जनता के साथ संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे जिसके बाद माननीय राज्यपाल अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय-चाईबासा का भ्रमण करेंगे. पश्चिम सिंहभूम के बाद माननीय राज्यपाल सोमवार को सरायकेला जिला के लिए रवाना हो जाएंगे. जहां विभिन्न स्कूल, आंगनवाड़ी का निरीक्षण करेंगे. राज्यपाल के आने की सूचना जिला प्रशासन को मिलने के पश्चात पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दिया गया है. विभिन्न स्थानों में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. हालांकि अभी तक…
चाईबासा/ Ashish Kumar Verma उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है. उत्तर प्रदेश, बिहार के साथ झारखंड में जून की जानलेवा गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है. झारखंड में गर्मी अपने चरम पर है. राज्य में कोई भी ऐसा जिला नहीं है जिसका तापमान 40 डिग्री से कम हो. वहीं पश्चिम सिंहभूम जिले के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग झारखंड ने हिट वेब को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम के लिए भी रेड अलर्ट और सरायकेला और खरसावां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऐसी भीषण…
सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिला स्विमिंग एसोसिएशन के सौजन्य से रविवार को सरायकेला डेयरी फॉर्म में स्थित तालाब में जूनियर सब जूनियर एवं सीनियर तैराकों का ट्रायल लिया गया. ट्रायल और चयन के पश्चात यह तैराक रांची वीर बुद्धू एक्वेटिक स्टेडियम रांची में 8 जुलाई से आयोजित जूनियर एवम टाटा जे आर डी स्पोर्ट्स कंपलेक्स जमशेदपुर में 23 जून से आयोजित सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधत्व करेंगे. video प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू एवं सचिव मोहम्मद दिलदार ने किया. इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए लगभग 40 प्रतिभागियों ने चयन…
आदित्यपुर: शनिवार को कल्पनापुरी फीडर- 2 क्षेत्र में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत आपूर्ति अवर- प्रमंडल आदित्यपुर- 1 के अंतर्गत विद्युत शक्ति उपकेंद्र कल्पनापुरी के 11 केवी फीडर न 2 में लाईन मरम्मती तथा केबुल जांच, सुधारी कारण करने के कारण विद्युत आपूर्ति सुबह 8: 00 बजे से 11:00 बजे तक बाधित रहेगी. इस दौरान हरिओम नगर, नगीना पुरी, 6 एलएफ, 7एलएफ, दिन्दली बस्ती, एमआईजी फ्लैट, थाना रोड, इत्यादि क्षेत्र प्रभावित होंगे. बताया गया कि अति आवश्यक होने के कारण यह कार्य किया जा रहा है. बताया गया कि विद्युत सम्बंधित जानकारी या विशेष परिस्थिति में सहायक…
गम्हरिया : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित लैप्म्स भवन में वर्षों से अवैध रूप से रह रहे बाबू दास नमक व्यक्ति को 5 दिनों में घर खाली करने का आदेश दिया गया है. सीओ मनोज कुमार एवं बीडीओ मारुति मिंज ने संयुक्त रूप से यह आदेश देते हुए सरकारी आवास को खाली करने को कहा है. शुक्रवार को पत्र का तामिला भी करा दिया गया है. बीडीओ ने बताया कि परिसर के सरकारी आवास में अनधिकृत रूप से रहने वाले अन्य की शिनाख्त कराई जा रही है, हालाकि उन्होंने बताया कि बाबू दास नामक व्यक्ति के अलावा वर्तमान में और…
चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई पर हुए दो अलग- अलग सड़क दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. इसमें दो की हालत को नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर कर दिया. पहली घटना में मुफस्सिल थाना अंतर्गत खूंटपानी के टोपकोचा गांव निवासी सूरज बोदरा अपने जीजा हेमंत हेंब्रम के साथ मेला देखने के लिए चक्रधरपुर के पदमपुर में अपनी चाची के घर गए थे. मेला देखकर लौटने के दौरान पोटका के समीप अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई…
कांड्रा/ Bipin Varshney गुप्ता ऑटोमोबाइल कांड्रा की प्रोपराइटर अर्चना गुप्ता ने अपने इंडियन ऑयल पंप के 10 वर्ष पूरे होने की खुशी में केक काटकर वर्षगांठ मनाई. अर्चना गुप्ता ने पंप के 10 वर्ष पूरे होने पर अपने सभी स्टाफ को तोहफा दिया एवं सभी स्टाफ की खूब तारीफ की जिनकी बदौलत ही पूरे पंप का संचालन किया जा रहा है. उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि इंडियन ऑयल के अधिकारियों, ट्रांसपोर्टर्स एवं ग्रामीणों के सहयोग से ही यह पंप सुचारू रूप से संचालित हो रहा है. इस मौके पर इंडियन आयल के चंद्र भूषण प्रबंधक (खुदरा विक्रेता) रांची…
खरसावां: प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार की अध्यक्षता में की गई. इस बैठक में खरसावां प्रखंड के बुरूडीह, सिमला, चिलकू, बडाआमदा दलाईकेला, कृष्णापुर, जोरडीहा, तेलाईडीह, जोजोडीह, खरसावां, हरिभंजा, रिडिंग व विटापुर पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना की बारी- बारी से समीक्षा की गई. बीडीओ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में पायी गयी कि खरसावां प्रखंड में वर्ष 2016 से वर्ष 2022 तक 6527 प्रधानमंत्री आवास बनाने की स्वीकृती दी गई. जिसमें से 6124 आवास निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 403 पीएम आवास अधूरा…
खूंटपानी: प्रखंड के पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के दोपाई पंचायत के छोटा गम्हारिया में विगत 5 जून की रात डायन के आरोप में मानसी कुई नामक महिला की नृशंस हत्या को लेकर शुक्रवार को समाज में डायन प्रथा पर सामाजिक जागरूकता लाने के लिए एक बैठक चाईबासा एसडीपीओ दिलीप खलखो की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ एक बैठक किया. मौके पर श्री खलखों ने कहा कि डायन प्रथा समाज की कुप्रथा है, ऐसी सामाजिक कुरीति पर अकुंश लगाने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है. ऐसी कुरीतियां ना केवल महिलाओं बल्कि समाज को भी नकारात्मक विचारधारा से ग्रसित करती है. इस…
चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma मशांत पोरोब के अवसर पर आयोजित छऊ नृत्य के समापन कार्यक्रम मे विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव चक्रधरपुर प्रखंड के सिमीदीरी गांव पहुंचे. जहां उन्होंने कमिटी के सदस्यो और नृत्य मंडली सिमीदीरी तथा दलकी के कलाकारों को सम्मानित किया एवं बधाई दी. उन्होंने नृत्य मंडली और क्षेत्र के ग्रामीण जानता को सम्बोधित करते हुये कहा कि साल मे एक बार गांव मे इस तरह के आयोजन से आपसी बंधुत्व बढ़ता है और रिश्ता मजबूत होता है. सिमीदीरी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद विधायक सुखराम उरांव मोहुलबोराई पहुंचे. विधायक सुखराम ने…