Author: Tech Ashish

Exploring world

चक्रधरपुर/ Ashish Kumar Verma प्रखंड अंतर्गत हाथिया पंचायत में आयोजित छौ नाच कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सन्नी उरांव शामिल हुए, इस मौके पर छौ प्रेमियों व दर्शकों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, झारखण्ड में मनाये जाने वाले पर्व- त्यौहार और उत्सवों में किये जाने वाले झारखण्डी लोक नृत्य झारखण्ड की संस्कृति को और अधिक रोचक बनाते हैं.  “छौ” झारखण्ड का एक ऐसा लोक नृत्य, जिसने आज झारखण्ड को पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एक अलग पहचान दिलाने का काम कर रही है. मासंत/ रोज़ो परब पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां उड़ीसा…

Read More

सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले में इन दिनों पत्रकारिता की आड़ में कोल्हान डीआईजी के नाम पर भ्रामक और तथ्यहीन खबरें प्रकाशित कर पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के भया दोहन का खेल खूब फल-फूल रहा है. डीआईजी के नाम पर खबर प्रकाशित कर चंद पत्रकार गिरोह अपनी दुकानदारी चला रहे हैं, जिस पर डीआईजी एवं एसपी की चुप्पी कहीं ना कहीं पुलिसकर्मियों एवं पदाधिकारियों को सकते में डाल दिया है. सूत्र बताते हैं कि हर दूसरे या तीसरे दिन पत्रकार डीआईजी के नाम पर पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों को धमकी देता है और कुछ खर्चा पानी की मांग करता…

Read More

खरसावां के गितीलता गांव में आयोजित दो दिवसीय रोजो मेला धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हो गया. मेला के अतिंम दिन भगवान शिव अराधना करने के लिए कोल्हान क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रदालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.  श्रदालुओं ने भगवान के समक्ष शीश झुकाते हुए विधि- विधान से पूजा- अर्चना किया. साथ ही परिवार के साथ क्षेत्र के खुशहाली के लिए कामना की. शिव भक्तों ने जलते अंगारों पर नंगे पाव चलकर अपने भक्ति भाव का प्रदर्शन किया. अंगारों में बड़े- बुजुर्ग ही नही नन्हे भक्तों ने जलते अंगारों पर चल भगवान भोलेनाथ के जयकारे…

Read More

खरसावां: प्रखंड के सिनुडीह गांव में आजसू पार्टी की एक बैठक प्रखंड सचिव कार्तिक गोप की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में आजसू एसटी मोर्चा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सह आजसू नेता रूप सिंह मुंडा, आजसू जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार साह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से आजसू सिमला पंचायत कमेटी एवं खरसावां प्रखंड श्रमिक संघ कमेटी का गठन किया गया.  सर्वसम्मति से मदन साहू को आजसू सिमला पंचायत कमेटी का अध्यक्ष, मनोज माहली को सचिव, आकाश माहली को कोषाध्यक्ष, लखीराम माहली को संगठन सचिव मोनोनीत किया गया. इसके अलावे लाल माहली, गोमा माहली, कार्तिक माहली, शिवचरण माहली, मोहन…

Read More

चक्रधरपुर/Ashish Kumar Verma, गुरुवार को केन्द्रीय विद्यालय चक्रधरपुर के द्वारा जी – 20 फोर्थ एजुकेशनल वर्किंग ग्रुप मीटिंग के तहत पश्चिम सिंहभूम जिले के शिक्षकों को जी 20,/एनईपी 2020 एवं मूलभूत साक्षरता एवं अंकज्ञान के बारे में जागरूक बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित महात्मा गांधी सभागार में किया गया.   उक्त कार्यशाला में मुख्य अतिथि के पद को द.पू. रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के एपीओ मोहम्मद इबरार ने शुशोभित किया. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान, मुख्यमंत्री के हाथों विशेष सम्मान प्राप्त शिक्षक तरुण…

Read More

आदित्यपुर: जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में पड़ रहे प्रचंड गर्मी की चपेट में आकर गुरुवार को दो सीआरपीएफ के जवान झुलस गए दोनों जवानों को इलाज के लिए आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में 193 बटालियन आदित्यपुर के जवान शंभू राम गोंड (बिहार) और 157 बटालियन मुसाबनी के जवान प्रेम कुमार सिंह (मणिपुर) शामिल है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस ने दोनों जवानों के शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  मिली जानकारी के अनुसार दोनों जवान अपने अपने…

Read More

चाईबासा/ Ashish Kumar Verma, दो दिवसीय दौरे पर चाईबासा पहुंचे रेल राज्य मंत्री रावसाहब दानवे पाटील दूसरे दिन पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. ज्ञातव्य है कि चाईबासा के पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम का कुछ दिन पहले निधन हो गया था. मंत्री का रात्रि विश्राम चाईबासा परिसदन में था.  आज दूसरे दिन जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकलते समय वह पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, पुर्व विधायक गुरूचरण नायक, जेबी तुबिद और संजय पांडेय सहित अन्य नेताओं के साथ परिसदन से पैदल चलते हुए…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney जिला प्रशासन के तमाम कोशिशों के बावजूद ना तो वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है, और ना ही बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम ले रही है. वहीं मंगलवार देर रात चौका – कांड्रा मार्ग पर चौका थाना अंतर्गत खुचीडीह ग्राम के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक संख्या JH02AM- 1290 अनियंत्रित होकर पेड़ों को तोड़ते हुए झाड़ियों में घुस गया. दुर्घटना के बाद चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची चौका पुलिस ने इलाज हेतु अस्पताल भेजा. ट्रक चौका की तरफ से गम्हरिया जा रही थी. ट्रक में…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar मंगलवार को व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के विशेष न्यायालय एनडीपीएस सह एडीजे प्रथम पंकज मिश्रा ने हसपुरा थाना कांड संख्या 07/2003 में निर्णय पर दो अभियुक्तों को सज़ा सुनाई है. स्पेशल पीपी परवेज अख्तर ने बताया कि प्राथमिकी 23/01/2003 को दर्ज कराई गई थी जिसमें कहा गया था कि अभियुक्त राजीव रंजन, राजेश कुमार, गुड्डू कुमार हसपुरा को बाईक से जाते वक्त उस समय पकड़ा गया था जब चेकिंग के दौरान बाईक से 2.5 किलो गंजा बरामद किया गया था. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बीस साल में सुनवाई पूरी होने पर दो अभियुक्त राजीव…

Read More

सरायकेला: जान- माल को संभावित रूप से नुकसान पहुंचा सकने वाले पेड़ को काटकर हटाया गया. मंत्री चंपाई सोरेन की पहल पर तीन विभागों नगर पंचायत सरायकेला विभाग, वन विभाग और बिजली विभाग के संयुक्त प्रयास से नगर पंचायत क्षेत्र के 5 स्थानों से जोखिम भरी पेडों को काटकर हटाया गया.  मौके पर झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य ने उपस्थित रहकर अपनी देखरेख में जोखिम भरी पेड़ों को काटने के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराया.   video इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तकरीबन 8 सालों से नगर पंचायत…

Read More