Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां (प्रतिनिधि) युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन के द्वारा युवाओं में सर्वांगीण विकास एवं क्षमता वृद्धि के लिए खरसावां में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता के फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हरिभंजा के टीम को 1-0 से पराजित खरसावां की टीम चैम्पियन बनी. इस प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया.  वही बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में गुरुचरण सरदार प्रथम एवं रोहित महतो द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में 100 मीटर में खुशबू महतो प्रथम एवं सरिता टुडू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 11 के भाटिया बस्ती मोड़ के समीप अशोक स्टोर के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. जहां जिंदल कंपनी का मिक्सर मशीन JH05CZ- 9340 एक बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया. वैसे गनीमत रही कि इससे किसी इंसानी जान माल का नुकसान नहीं हुआ हालांकि बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और मिक्सर मशीन को रोक दिया. उधर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी है. समाचार लिखे जाने…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) नगर निकाय चुनाव के मतों की गिनती का कार्य शहर के गया कॉलेज के प्रांगण में हो रहा है. जैसे- जैसे परिणाम आ रहे हैं, वैसे- वैसे विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो रही है. इसी क्रम में बोधगया नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से ऋतुराज की वार्ड सदस्य पद से जीत हुई है. विजयी प्रत्याशी ऋतुराज ने कहा कि जीत का श्रेय आम जनता एवं अपने समर्थकों को देते हैं. जिनकी वजह से हमारी जीत हुई है. उन्होंने कहा कि 398 मतों से हमारी जीत हुई है. हमारी प्राथमिकता क्षेत्र में विकास करना…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड में तीन टर्म के पंचायती राज के पूरा होने के बावजूद राज्य में अबतक पेशा कानून की नियमावली नहीं बनना तथा शिड्यूल एरिया में नयी- नयी नगर पंचायतें, नगर निगम का गठन कर चुनाव कराने की कवायदों को आदिवासी स्वशासन व्यवस्था को ध्वस्त करने का आरोप लगाते हुए झारखंड आंदोलनकारी मंच और संयुक्त ग्राम सभा मंच ने इसे झारखंडी भावना के साथ खिलवाड़ बताया. मंगलवार को दोनों संगठनों ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. दोनों संगठनों ने साझा बयान जारी करते हुए कहा झारखंड राज्य में जल, जंगल, जमीन और झारखंडी पहचान की लड़ाई को कमजोर…

Read More

ईचागढ़ (विद्युत महतो) सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना का एसडीपीओ ने घंटों निरीक्षण किया. एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने थाना परिसर की साफ- सफाई, शौचालय, हाजत, दस्तावेज आदि का निरीक्षण किया. उन्होंने दैनिकी, केस, वारंट निर्गत पंजी, निगरानी पंजी, चौकिदारी, सरकारी सम्पतियों की सूची, मालखाना, अप्राथमिकी पंजी, गिरोह पंजी आदि का गहनता से जांच किया.  निरीक्षण के क्रम में सोशल पुलिसिंग हेतु थाना प्रभारी को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा पब्लिक के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित कर सभी पदाधिकारी कार्य करें. पुराने कांडों का त्वरित निष्पादन करने, वारंटियों की धरपकड़ करने वारंटियों का तमिला कराने आदि…

Read More

सरायकेला (Bipin Varshney) इन दिनों सरायकेला- खरसावां जिले में अन्य राज्य से ब्लैक लिस्टेड किए गए भारी मालवाहक वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं. इन पर अंकुश लगाने के प्रति जिला प्रशासन ने मौन रवैया अख्तियार कर रखा है. जिससे इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. इनमें से श्री तिरुपति मिनरल्स के नाम से रजिस्टर्ड AR06A- 9692 नंबर की हाईवा अरुणाचल प्रदेश से ब्लैक लिस्टेड है. ब्लैक लिस्टेड का कारण पेंडिंग डाक्यूमेंट्स बताते हुए विगत 11 मई 2022 को ही उक्त वाहन को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है. इसी तरह JH13F- 2201 हाईवा झारखंड के चतरा जिले से…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रामाकृष्णा फोर्जिंग प्लांट- तीन में बीती रात मटेरियल से लदे वाहन से चोरी करते स्थानीय चालकों ने धर दबोचा, और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार चोर आरकेएफएल यूनिट तीन के मेटेरियल गेट के समीप वाहन लदे मेटेरियल से चोरी कर रहा था. जिसे दूसरे वाहनों के चालकों ने देख लिया और खदेड़ कर धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया. युवक को बाइक सहित पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी है.

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) शहर के गया कॉलेज के प्रांगण में नगर निकाय के मतों की गिनती का कार्य सुचारू रूप से जारी है. मतों की गिनती को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. वहीं गया कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में गहमागहमी का माहौल है. वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतों की गिनती को लेकर कॉलेज के प्रांगण में निरीक्षण कर रहे हैं.  गया कॉलेज के प्रांगण में मुख्य रूप से इमामगंज, खिजरसराय, बोधगया, शेरघाटी, टिकारी एवं वजीरगंज प्रखंड के मतों की गिनती का कार्य चल रहा है. इमामगंज नगर पंचायत…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) चर्चित बी रामा कृष्णा शर्मा- ललिता महतो मामले में सोमवार को भी गवाही नहीं हो सकी. कारण विरोधी पक्ष के वकील गैर हाजिर रहे. इससे पूर्व 12 दिसंबर को जज अनुपस्थित थे. अगली तारीख 6 जनवरी को मुकर्रर की गई है.  इधर लगातार तारीख बढ़ने से पीड़ित पक्ष सकते में है. इधर कोर्ट में सोमवार को बी रामा कृष्णा शर्मा के गवाह की गवाही नहीं होने से जज ने कड़ी आपत्ति जताई है. साथ ही ललिता महतो को कोर्ट में समय पर उपस्थित नहीं होने पर फटकार भी लगाया है. हैरान करने वाली बात यह रही कि…

Read More

औरंगबाद (Dinanath Mauar) सोमवार को व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के एडिजे सह पोक्सो कोर्ट ब्रजेश कुमार पाठक ने हसपुरा थाना कांड संख्या 27/ 20 में सुनवाई करते हुए एकमात्र अभियुक्त रवि कुमार चांदी हसपुरा को सज़ा सुनाई है, स्पेशल पीपी शिवलाल मेहता ने बताया कि अभियुक्त को आज छेड़खानी के आरोप में दोषी पाते हुए भादंसं धारा 354ए और 12 पोक्सो एक्ट में तीन साल की सजा और तीन हजार जुर्माना, जुर्माना न देने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास होगी. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी पीड़िता ने दर्ज कराई थी. जिसमें कहा था कि अपनी सहेली के साथ…

Read More