Author: Tech Ashish

Exploring world

कांड्रा: सिल्लू कालिंदी की याद में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर कमेटी के अध्यक्ष लालबाबू महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से 7 और 8 जनवरी को सिल्लू कालिंदी मेमोरियल टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया. टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी. बैठक में संरक्षक प्रकाश कुमार राजू, पंचानन महतो, दिलीप दे, वीरू घटवारी, गिरीश वार्ष्णेय, नीरज सिंह, बाबू सरदार, सूरज सिंह, संजय महतो, शिवा, प्रकाश, संजू, अजय ,बिट्टू, शक्ति आचार्य और श्यामा सिंह सरदार शामिल हुए.

Read More

गम्हरिया: बलरामपुर स्थित गीतामृत बौद्धिक क्रांति केंद्र में डा पंचानन सिंह तोमर की अध्यक्षता में 3 दिसंबर से शुरू 18 दिनी गीता जयंती का मंगलवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ. इस दौरान गीता के ज्ञाताओं ने 18 अध्यायों का पाठ कर मूल बातों को रखा.  उन्होंने गीता का संदेश देते हुए हिंसा, लोभ, अन्याय, अत्याचार छोड़ सच्चाई के रास्ते चलने का आह्वान भक्तों से किया. गीता के मूलमंत्र सुन भक्त ओतप्रोत हो उठे. समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया. इसे सफल बनाने में राजदेव तिवारी, हरिशंकर सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम मुखी, राम आशीष शर्मा, मनोज प्रसाद, उमेश मालाकार,…

Read More

आदित्यपुर: भारत संस्कार एवं वरिष्ठ नागरिक संघ के संयुक्त तत्वाधान में वार्ड 15 स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नशा उन्मूलन जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.  इसमें मुख्य अतिथि गम्हरिया सीओ मनोज कुमार‌, विशिष्ठ अतिथि आदित्यपुर थानेदार राजन कुमार, सम्मानित अतिथि वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौबे मुख्य वक्ता‌ कृष्णा प्रसाद होगें. संचालन उपाध्यक्ष एसडी प्रसाद करेंगे. इसकी जानकारी भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने दी है.

Read More

सरायकेला: जिला पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां दोनों के संयुक्त प्रयास से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सड़क निर्माता कंपनी से लेवी मांगने के आरोप में दो पीएलएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्त में आए पीएलएफआई सदस्यों का नाम बिरसा नाग और खुदिया नाग बताया जा रहा है. दोनों खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के रहनेवाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इनके पास से दो मोटरसाइकिल बरामद किया है. जिसका नम्बर JH01AN- 1484 और JH01BG- 1984 है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि कुचाई थाना क्षेत्र के…

Read More

नीमडीह (विद्युत महतो) सरायकेला- खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पारगामा पंचायत के हाईतिरुल काशीडीह में हिन्दू एकता मंच एवं ग्रामीणों ने बैठक कर गौ हत्यारे के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर गुस्से का इजहार किया.  बैठक में घटना के चार दिन बीतने के बाद भी गौ हत्या के खिलाफ नीमडीह पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित हिन्दू एकता मंच एवं ग्रामीणों ने आंदोलन करने की रणनीति बनाई. वहीं पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोरंजन सिंह सरदार ने कहा कि हाईतिरूल में गौ हत्या की घटना को लेकर नीमडीह थाना पुलिस द्वारा अभी तक न जांच किया गया और न ही किसी…

Read More

सरायकेला: आगामी वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए तैयार किए गए जिला संभाव्यता युक्त ऋण योजना (पीएलपी) का विमोचन मंगलवार को उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने किया. नाबार्ड द्वारा प्रत्येक वर्ष जिला स्तर पर प्राथमिक क्षेत्र में ऋण प्रवाह का आंकलन पीएलपी द्वारा किया जाता है.  इसके आधार पर एलडीएम कार्यालय द्वारा सम्बंधित वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक ऋण योजना जारी कर क्षेत्र, उप- क्षेत्र एवं प्रखंडवार जिले के लिए ऋण प्रवाह का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है. जिला विकास प्रबंधक सिद्धार्थ शंकर ने बताया कि वर्ष 2023- 24 के लिए पीएलपी द्वारा प्राथमिक क्षेत्र मे रुपए 1649.80…

Read More

सरायकेला: मुख्य सचिव झारखंड की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को राज्य के सभी उपायुक्त सहित विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई. बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा- निर्देश दिया गया.  सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सुखाड़ राहत योजना, स्कॉलरशिप योजना व अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में विभागवार विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को सुखाड़ राहत योजना के सफल क्रियान्वयन एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी योग्य…

Read More

सरायकेला: भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि साहू के नेतृत्व में गैरेज चौक पर राज्य में लगातार महिला हिंसा, साहेबगंज जिला में आदिवासी आदिम जनजाति की बेटी रुबिका पहाड़िया के साथ हैवान दिलदार अंसारी द्वारा किए गए वीभत्स कुकृत्य के खिलाफ भाजपा ने आक्रोष प्रदर्शन किया.  मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरायकेला गैरेज चौक पर आक्रोश प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला फूंका. इस दौरान मांग की गई कि उक्त मामले में झारखंड पुलिस स्पीडी ट्रायल कराकर रुबिका के हत्यारों को फांसी तक पहुंचाए. राज्य सरकार की अन्य विफलताओं के खिलाफ भी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए गए. मौके…

Read More

सरायकेला: जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सरायकेला- खरसावां के निर्देशानुसार माह नवंबर का राशन वितरण कम करने वाले जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की जांच की गई तथा उन्हें निर्देश दिया गया कि अविलंब नवंबर माह तक के एनएफएसए खाद्यान्न तथा पीएमजीकेवाई के खाद्यान्न का शत- प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें.   इसको लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों तथा नगर पंचायत क्षेत्र में भ्रमण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सरायकेला मृत्युंजय कुमार ने सभी लापरवाही बरतने वाले जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, कि गोदाम से राशन प्राप्त हो जाने के बावजूद वितरण में विलंब किए जाने…

Read More

खरसावां (प्रतिनिधि) मंगलवार को पथ निरीक्षण भवन में वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच की बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष राजू मुंडा की अध्यक्षता में की गई. इस बैठक में शहीद दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई.  बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि खरसावां गोलीकांड वृहद झारखण्ड अलग राज्य का ही हिस्सा है. विगत 1 जनवरी 1948 को हुई खरसावां गोलीकांड के पूर्व, आंदोलनकारियों द्वारा वृहद झारखण्ड अलग राज्य बनाने की मांग को बहुत जोरदार तरीके से रखने के कारण ही उड़ीसा सरकार द्वारा आंदोलनकारियों के ऊपर…

Read More