Author: Tech Ashish

Exploring world

ईचागढ़ (बिद्युत महतो) सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. आए दिन गजराज कहीं लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं, तो कहीं खेतों व घरों को निशाना बना रहे हैं. गजराजों के आतंक का मामला शीतकालीन सत्र में भी गूंजा. सांसद संजय सेठ के सवाल पर हाथियों के लिए उठाए जा रहे कदम की जानकारी दी गई, मगर चांडिल अनुमंडल में हाथियों के कोहराम को रोकने में वन विभाग अब भी लाचार और बेबस है.  परिणाम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है. इन दिनों ईचागढ़ थाना क्षेत्र में एक…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्री बिजनेस प्रोफेसनल न्यू दिल्ली द्वारा संचालित एग्री क्लीनिक सेंटर द्वारा बुधवार को एक दिवसीय किसान गोष्ठी आयोजित किया गया. जिसमें प्रखंड समन्वयक शालू कुमारी ने मिट्टी जांच से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी.  साथ ही सीजन में लगने वाले अन्य फसल की जानकारी दी. बीज पौधा का उचित उपचार एवं फसलों में लगने वाले कीट, रोग की जानकारी एवं रोकथाम, उपचार और समाधान के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई. किसानों को जैविक खेती, आधुनिक खेती के बारे में बताया गया. साथ ही प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के बारे में…

Read More

चाईबासा: आदिवासी हो समाज महासभा, कला एवं संस्कृति भवन परिसर, हरिगुटू, चाईबासा में बुधवार को महासभा के आजीवन सदस्यों, साधारण सदस्यों एवं युवा वर्गों के साथ आगामी 8 जनवरी को निर्धारित उपरुम- जुमुर ,सामाजिक मिलन समारोह कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विचार- विमर्श किया गया. बैठक में आदिवासी हो समाज युवा महासभा टीम की ओर से कार्यक्रम की तैयारी एवं सक्रियता को लेकर आजीवन सदस्यों एवं महासभा के पूर्व के पदाधिकारियों को आवश्यक जानकारी दिया गया. इसके सफल आयोजन तथा समाजहित में युवाओं ने बुद्धिजीवियों से उपरुम- जुमुर के वास्तविक उद्देश्यों को जाना.  बैठक में सीनियर टीम के उचित मार्गदर्शन…

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) सोनुआ के बनजीरा गांव से एक नौ वर्षीय बच्चा लापता हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर के लोवासाई गांव निवासी 9 वर्षीय बच्चा शिवा गागराई बनजीरा में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था. सोमवार को मामा के घर में उसका अन्य बच्चों के साथ झगड़ा हो गया, जिसके बाद वह डर से कहीं भाग गया है.  उसके मामा और परिजन उसकी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन उसका अब तक कहीं पता नहीं चल पाया है. सोनवा थाना में बच्चे की गुमशुदगी की सनहा दर्ज करा दी गई है. बच्चा अगर किसी को…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) दूसरे चरण के तहत 28 दिसम्बर को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है. सड़क से लेकर मोहल्ले की गलियों तक प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ धुआंधार प्रचार- प्रसार कर रहे हैं और अपने लिए वोट मांग रहे हैं.  इसी क्रम में वार्ड संख्या 39 से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे संजय कुमार सिन्हा ने जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट देने के लिए लोगों से अपील की. इस दौरान वे मोहल्ले की गलियों एवं सड़कों पर पैदल चलकर मुहल्लेवासियों से वोट देने की अपील की. video प्रत्याशी…

Read More

जमशेदपुर: हाल ही में जमशेदपुर के पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो द्वारा लिखी गई दो पुस्तकों में चुआड़ विद्रोह के नायक के रूप में रघुनाथ महतो के नाम का जिक्र करने और उन्हें आजादी का नायक के रूप में साबित करने से भूमिज समुदाय ने कुड़मी नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को कोल्हान के तीनों जिलों के भूमिज समुदाय के लोगों ने कुड़मी समाज के खिलाफ साजिश के तहत भूमिज समाज के पूर्वजों का नाम आजादी के आंदोलन से गायब करने का साजिश रचने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. भूमिज समुदाय के लोगों ने कुड़मी नेताओं को…

Read More

औरंगाबाद: जिले के दाउदनगर- पटना रोड में ठाकुर बिगहा से अरई की ओर जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर तीन बच्चों को कुचल दिया, जिससे एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों को इलाज के लिए ले जाया गया है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ठाकुर बिगहा के समीप एनएच 139 को जाम कर दिया है. बताते चलें इलाके में अवैध रूप से बालू का संचालन धड़ल्ले से चल रहा है. बेरोकटोक बालू लदे ट्रैकर क्षेत्र की सड़कों…

Read More

आदित्यपुर (Kunal kumar) बुधवार को सरायकेला जिले के टाटा- कांड्रा मार्ग पर एक और सड़क हादसे में दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. वैसे इस घटना में भी किसी इंसानी जान का नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है. घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र के डीवीसी मोड़ की है. जहां एक हाइवा रोड क्रॉस कर रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रहे टाटा नेक्सन कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी. अचानक ब्रेक लेने से गाड़ी का पिछला चक्का फट गया गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत…

Read More

आदित्यपुर (Kunal kumar) बुधवार की सुबह टाटा- कांड्रा मार्ग पर जबरदस्त सड़क दुघर्टना में एक इनोवा के परखच्चे उड़ गए हैं. हालांकि गनीमत रही कि इनोवा पर सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. मिली जानकारी के अनुसार टेलर संख्या NL01 AB- 0733 ने टाटा- कांड्रा रोड के समीप ऑटो क्लस्टर के पास कदमा टोल ब्रिज की ओर से आ रही इनोवा क्रिस्टा संख्या JH 05 BG- 0009 में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे इनोवा के परखच्चे उड़ गए. गनीमत रही कि इनोवा मैं सवार चालक और डॉक्टर सुरक्षित हैं. बताया जा रहा है कि डॉक्टर मानगो के अस्पताल से ऑपरेशन कर…

Read More

जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल की जयंती के मौके पर मंगलवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रगाण में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. सिंटर प्लांट के कमेटी मेंबर प्रमोद कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर मजदूरों के प्रति समर्पित उनके जीवन को स्मरण किया. उन्होंने बताया की मजदूर हित और औद्योगिक संबंध कायम करने में गोपाल बाबू का योगदान ही उन्हें सर्वमान्य अंतर्राष्ट्रीय मजदूर नेता के रूप में स्थापित करता है. विभिन्न विभागों के कमेटी मेंबर कुंदन सिंह, रिशव शुक्ला,राकेश सिंह, उपाध्याय जी, धर्मवीर जी एवम अन्य विभागीय कमेटी मेंबरों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

Read More