Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला (Pramod Singh) पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गैरेज चौक के पास से टाटा मैजिक में लदे चार बैल बरामद किया है. साथ ही दो तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. गिरफ्त में आए तस्करों का नाम बलराम महतो और ड्राइवर शिवनाथ ज्योतिष शामिल हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि राजनगर की तरफ से सरायकेला की ओर टाटा मैजिक में पशु लदे हुए आ रहा है. उन्होंने तुरंत तितीरबीला पुल के पास जांच लगवाया. जैसे ही टाटा…

Read More

जमशेदपुर (Afroz Mallik) परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत परसुडीह बाजार में राष्ट्रीय एकता मंच के संस्थापक चंदन कुमार यादव द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय एकता मंच के जिला अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया. जहां सुमित कुमार को राष्ट्रीय एकता मंच का जिला अध्यक्ष चुना गया. वहीं मोहम्मद औरंगजेब एवं अखिलेश यादव को संयुक्त रूप से जिला उपाध्यक्ष का पदभार दिया गया. इस मौके पर राष्ट्रीय एकता मंच के संस्थापक चंदन कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय एकता मंच का मूल उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों को दूर करना है. समाज में जो भेदभाव और…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई द्वारा बुधवार को सरायकेला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रखंड कार्यालय के क्रियाकलाप तथा प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी.  निरीक्षण क्रम मे प्रखंड कार्यालय सहित मनरेगा कोषांग की जांच की. इसके अतिरिक्त बाल विकास परियोजना कार्यालय में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के आवेदन पत्रों के एंट्री संबंधी कार्यों का अवलोकन किया गया साथ ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सरायकेला को सभी आवेदन पत्रों को ससमय पोर्टल पर…

Read More

राजनगर (पीताम्बर सोय) हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 220 पर राजनगर थाना क्षेत्र के गुटुसाई के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान उसकी आधार कार्ड से की गई. जिसमें युवक का नाम संजय महतो (22), पिता युधिष्ठिर महतो ग्राम मिर्गी सरायकेला निवासी है. घटना बुधवार शाम करीब 4:00 बजे की है. संजय महतो अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं से आ रहे थे. इसी क्रम में गुटूसाई  के पास गिरकर घायल हो गया. घायल को स्थानीय पुलिस की मदद से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार कर…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) बौद्धों के शीर्ष धर्मगुरु परम पावन दलाईलामा कल भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया पहुच रहे हैं. बोधगया के कालचक्र मैदान में उनका तीनदिवसीय टीचिंग है. 29, 30 एवं 31 दिसंबर तक वे प्रतिदिन प्रवचन करेंगे.  कोरोना काल के बाद परम पावन का यह पहला बोधगया प्रवास है. लोग उम्मीद कर रहे हैं कि परम पावन का प्रवचन सुनने हज़ारों श्रद्धालु विश्व के कोने- कोने से पहुचेंगे. video इस संबंध में एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया की परम पावन दलाईलामा के सुरक्षा के लिए वयापक इंतज़ाम किये गए हैं. जहां वे ठहरेंगे वह जगह कई लेयर के…

Read More

कपाली (Afroz Mallik) सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद अंतर्गत डांगरडीह स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को कपाली नगर परिषद के सिटी मिशन मैनेजर राजन कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग एएवं, भारत सरकार की ओर से “नई चेतना पहल बदलाव की” नाम से चलायी जा रही महिला जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया. ज्ञात हो कि यह अभियान विगत 24 नवंबर से चल रही है जिसका समापन 24 दिसंबर को होना है. इसी क्रम में बुधवार को महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सामुदायिक भवन डांगरडीह में बैठक कर अभियान का शुभारंभ किया गया. तत्पश्चात पदयात्रा…

Read More

खरसावां (प्रतिनिधि) खरसावां के ईदगाह मैदान में आयोजित तीन दिवसीय गणेश महाली कप किक्रेट प्रतियोगिता- 2022 संपन्न हो गया. इस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रॉयल इंटरप्राइजेज खरसावां को 10 रनों से हराकर मां मनसा जादुगोड़ा की टीम चैम्पियन बनी. इस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइलन मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये मां मनसा जादुगोड़ा की टीम 4 ओवर में एक विकेट खोकर 4 रन बनाए. जबकि जीत के लिए 4 ओवरों में 65 रनों का पीछा करते हुए रॉयल इंटरप्राइजेज खरसावां की टीम ने 4 ओवरों में चार विकेट खोकर 54 रन ही बना सकी. इस तरह…

Read More

खरसावां (प्रतिनिधि) कुचाई प्रखंड अंतर्गत बांगुरडीह गांव में आदिवासी हो समाज महासभा जिला सरायकेला- खरसावां द्वारा जोमषुईम (आदिवासी नववर्ष)-2022 मनाया गया. सबसे पहले समाज के पुजारी ने आदिवासी समाज की सुख, शांति और समृद्वि के लिए पारंपरिक तरीके से पूजा- अर्चना की.  नव वर्ष कार्यक्रम में कुचाई के बाईडीह, पुतुलपी, रुरुंगलोहार, छोटाचाकड़ी एवं बांगुरडीह गांव ग्रामीणों ने भाग लिया. इस दौरान समाज की महिलाओं ने तमाम अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. तत्पश्चात वाड़ंगक्षिति लिपि के जनक कोल गुरु लाको बोदरा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. वहीं नये साल के आगमन पर हो समाज के लोगों ने मांदर…

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) सोनुआ- गोईलकेरा मुख्य सड़क के बालजोड़ी गांव के पास बुधवार को एक बालू लदा हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना के बाद ड्राइवर व खलासी फरार हो गये. घटना बुधवार अहले सुबह की बतायी जा रही है. घटना के बाद वाहन के मालिक हाईवा को उठा कर ले जाने के फ़िराक में थे. लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच जाने के बाद उनके मंसूबों पर पानी फिर गया.  जानकारी के मुताबिक यह वाहन बुधवार अहले सुबह गोइलकेरा की तरफ से चक्रधरपुर जा रहा था. घटना के बाद हाईवा में लदे बालू नीचे गिर कर बिखर गया. जिसके…

Read More

बांका: देवघर की साध्वी कौशल्या ने अपने धर्म पुत्र पीएम मोदी के गुजरात फतह की खुशी में बिहार के बांका जिले के फूलडुमर प्रखंड के टेनपाजा निवासी अनाथ आदिवासी प्रमोद मुर्मू के घर डीप बोरिंग कराकर खुशी प्रकट की है. बता दें कि साध्वी कौशल्या देवघर में रहती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना धर्मपुत्र बताती है. साध्वी कौशल्या ने 12 वर्षों तक नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने की कामना लिए कठोर तपस्या किया है. सैकड़ो बार प्रधानमंत्री के नाम का रुद्राभिषेक बाबा मंदिर और वासुकीनाथ मंदिर में कराकर उनके बेहतर स्वास्थ्य और देश सेवा की कामना की है.…

Read More