Author: Tech Ashish

Exploring world

कांड्रा (विपिन वार्ष्णेय) गुरुवार दोपहर सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा स्थित बेनाम कंपनी में अचानक आग लग गयी, जिसके बाद कंपनी के भीतर से धुंए का गुब्बार देख आसपास के ग्रामीणों ने कंपनी का रुख किया, मगर कंपनी के भीतर किसी को प्रवेश करने की अनुमति देता दी गई.  इतना ही नहीं आग लगने की सूचना कंपनी द्वारा ना तो स्थानीय थाने को दी गई ना ही दमकल विभाग को. कंपनी सूत्रों की अगर मानें तो कंपनी में स्क्रैप कटिंग के दौरान निकले चिंगारी से कंपनी में भीषण आग लग गया. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम राजा शर्मा उर्फ भूता, रवि यादव उर्फ जग्गा और नितिन शाह बताया जा रहा है. पुलिस ने इनके पास से चुराए गए सोने की अंगूठी का गला हुआ ढीका, सोने का चेन गला कर बनाया हुआ बजरंगबली का 4 चकती, घटना में प्रयुक्त रड, पेचकस, कपड़ा, टूटा हुआ ताला, रेडमी कंपनी का मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. घटना में शामिल अपराधी कर्मी राजा शर्मा उर्फ भूता का…

Read More

DESK चीन में बढ़ते कोविड मामलों में उछाल के बाद केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय हाई अलर्ट पर है. लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दुनिया में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन भारत में मामले कम हो रहे हैं. हम चीन में बढ़ते कोविड मामलों और इससे होने वाली मौतों को देख रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में स्वास्थ्य विभाग काफी सक्रिय रहा है. केंद्र सरकार ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में राज्यों को वित्तीय सहायता प्रदान की है. अब तक…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) गुरुवार को प्रभारी उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए तय समय पर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को योजनाओं का लाभ मुहैया कराने का निर्देश दिया.  खासकर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लाभुकों का 24 दिसंबर तक सत्यापन करते हुए उन्हें सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया.  video उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को तय समय पर योजनाओं के लाभार्थियों के आवेदनों के त्रुटि का निराकरण करते हुए लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. साथ…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) नगर निकाय चुनाव की तिथि ज्यों- ज्यों नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान भी तेज हो रहा है. इसी क्रम में शहर से डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवार युवा महिला प्रत्याशी कुमारी दिव्या आनंद ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है.  शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार वे अपने समर्थकों के साथ प्रचार-प्रसार कर रही हैं और अपने लिए वोट मांग रही हैं. उनके साथ महिलाओं की अच्छी-खासी तादाद भी देखी जा रही है. video प्रचार प्रसार के दौरान कुमारी दिव्यानंद ने कहा कि हम कहीं दूसरी जगह जाकर अच्छी नौकरी कर…

Read More

चाईबासा बिग ब्रेकिंग: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत कुईड़ा मैदान के समीप दो हाईवा के बीच हुए सीधी टक्कर में दोनों गाड़ियों में आग लग गई और दोनों गाड़ियों के चालक गाड़ी में ही जिंदा जल गए. हादसा इतना दर्दनाक था कि राहत और बचाव कार्य शुरू होने से पहले ही गाड़ियों के चालक गाड़ियों में ही जिंदा जल कर मर गए. मामले की सूचना मिलते ही हाट गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. नुकसान के आकलन का अंदाजा इसी…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा आज कड़ी सुरक्षा के बीच बोधगया पहुंचे. परम पावन धर्मगुरु दलाई लामा का स्वागत गया एयरपोर्ट पर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन द्वारा किया गया. एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच दलाई लामा बोधगया पहुंचे. जहां श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया. आपको बता दें कि धर्मगुरु दलाई लामा का तीन दिवसीय प्रवचन बोधगया के कालचक्र मैदान में आयोजित की गई है. जिसमें कई देशों के श्रद्धालु शामिल होंगे. बोधगया पहुंचने पर कड़ी सुरक्षा के बीच उनको तिब्बती मॉनेस्ट्री में पहुंचाया गया है. साथ ही सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं.…

Read More

DESK कोरोना महामारी के बाद अब ओमिक्रोन के नए वैरिएंट BF.7 का खतरा दुनिया पर मंडराने लगा है. चीन में ओमिक्रोन के नए वैरिएंट BF.7 के कारण मौतों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है. दुनिया भर के देश चीन की स्थिति को देख चिंतित नजर आ रहे हैं. भारत में भी इस महामारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय फिर से एक्टिव मोड में आ गया है. बताया जा रहा है कि जिस वैरिएंट ने चीन में तबाही मचाई है. उस वैरिएंट के भारत में पांच मामले सामने आ चुके हैं. इसमें तीन मामले तो गुजरात के हैं, वहीं दो…

Read More

गम्हरिया (प्रतिनिधि) भागवत पाठ कमेटी गम्हरिया की ओर से बड़ा गम्हरिया बांका पाड़ा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पाठ एवं महायज्ञ का आयोजन किया गया है. बुधवार को इसका शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ. 251 महिलाओं ने शिव बांध से जल लेकर पहुंची और पाठ स्थल पर स्थापित किया. प्रवचक ब्रह्मचारी श्रीश्री जोतिर्मयानंद ने पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की. महिलाओं ने पूजा- अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. कमेटी के गोपीनाथ मुखर्जी व जीवन गांगुली ने कहा कि श्रीमद्भागवत पाठ व महायज्ञ 27 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान ब्रह्मचारी श्रीश्री जोतिर्मयानंद द्वारा श्रद्धालुओं को गीता का…

Read More

गम्हरिया (प्रतिनिधि) सरकारी बाबूओं और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा व लापरवाही का दंश झेल रहे हैं गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित छोटा गम्हरिया शिवनगर टोला के लोग. बार बार गुहार लगाने के बावजूद यहां कोई योजना नहीं ली गई. नतीजतन बस्ती के लोग कादो कीचड़ में रहने और आने- जाने को मजबूर हैं. कीचड़ के कारण यहां मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. इससे बच्चों का पठन- पाठन प्रभावित हो रहा है. राजद नेता मुकेश झा ने बताया कि मुखिया, उप मुखिया, जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य मात्र वोट के समय आते हैं और…

Read More