Author: Tech Ashish

Exploring world

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) व्यवहार न्यायालय के जिला जज रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने सत्र वाद संख्या 144/21, दाउदनगर थाना के कांड संख्या 136/20 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को हत्या के मामले में दोषी ठहराया है, लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिकी सूचिका सुगी देवी करमाही संसा द्वारा 11/04/20 को प्राथमिकी का आवेदन थाने में दिया गया था. प्राथमिकी दर्ज न होने पर आरक्षी अधीक्षक औरंगाबाद को प्राथमिकी दर्ज वास्ते आवेदन दी थी. आरक्षी अधीक्षक औरंगाबाद ने थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया था. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया…

Read More

चांडिल (Afroz Mallik) सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल स्थित दलमा अभ्यारण में पालतू हथिनी चंपा जो विगत लंबे समय से बीमार चल रही थी. शुक्रवार सुबह अर्थराइटिस से पीड़ित होने के चलते गिर पड़ी. जिसके बाद वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम ने चंपा का इलाज शुरू कर दिया है. दलमा अभ्यारण के रेंजर दिनेश चंद्र ने बताया कि पालतू हथनी चंपा को रेस्क्यू कर धनबाद से दलमा अभ्यारण लाया गया था. तभी से चंपा की तबीयत ठीक नहीं रहती थी. दिनेश चंद्रा ने बताया कि विगत 4 महीने से अर्थराइटिस से पीड़ित होने के चलते चंपा के पैर…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) नगर निकाय चुनाव का प्रचार- प्रसार अब चरम पर है. आगामी 28 दिसंबर को नगर निकाय का चुनाव होने वाला है. जिसे लेकर प्रत्याशी व्यापक पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. इसी क्रम में वार्ड संख्या 46 से निवर्तमान पार्षद सह उम्मीदवार प्रीति सिंह ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने आम जनता से अपने लिए वोट देने की अपील की. इस दौरान उनका काफिला वार्ड के विभिन्न स्लम एरिया में पहुंचा, जहां मतदाताओं ने भी उनका फुल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों में खासा…

Read More

गया (Pradeep Kumar) तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा ने आज विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की. इस दौरान उनकी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बती मॉनेस्ट्री से बैटरी स्वचालित वाहन पर बैठकर महाबोधि मंदिर परिसर पहुंचे. जहां बौद्ध लामाओं ने उन्हें विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचाया. जहां भगवान बुद्ध की मूर्ति को उन्होंने नमन किया. साथ ही विशेष पूजा की. इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए अहले सुबह से हजारों की संख्या में श्रद्धालु सड़कों के किनारे खड़े रहे. आवासन स्थल तिब्बती मॉनेस्ट्री से धर्मगुरु…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने साबिर हत्याकांड के दो नामजद अपराधी कलीम खान और और सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इसकी पुष्टि फिलहाल पुलिस ने नहीं की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों को उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है.  बता दें कि बीते 6 नवंबर को आदित्यपुर थाना अंतर्गत नेपाली होटल के समीप साबिर हुसैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसमें साबिर हुसैन की पत्नी ने अपराध कर्मी कादिम खान, कलीम खान, सद्दाम खान सहित अन्य के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया था. पुलिस ने कादिम खान को…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है. जहां आरआईटी थाना क्षेत्र से लापता एक 5 साल की मासूम को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के जेएमटी ऑटो के पास से संदिग्ध हालात में बरामद किया गया है. गंभीर अवस्था में युवती को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती आरआईटी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेएमटी ऑटो के पास स्थित एक तालाब के पास से मूर्छित अवस्था में बरामद किया गया है. फिलहाल इस संबंध…

Read More

चांडिल (Afroz Mallik) आजसू पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “ईचागढ़ बचाओ- ईचागढ़ सजाओ” संकल्प यात्रा गुरुवार को चांडिल प्रखंड के रुगड़ी गांव पहुंची. रुगड़ी में आजसू पार्टी के बैनर तले ग्रामीणों ने बैठक की. बैठक में गांव के विभिन्न समस्याओं पर ग्रामीणों ने चर्चा की. इस दौरान संकल्प यात्रा की अगुवाई कर रहे आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है जो महिलाओं के सम्मान में सबसे आगे रहती हैं. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देने का काम तत्कालीन पंचायती राज मंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया है.…

Read More

ईचागढ़ (विद्युत महतो) सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड के बारदाडीह, चातम, रहड़ाडीह आदि गांवों में गुरुवार को झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया. गांवों में उपस्थित महिला- पुरुषों एवं युवाओं को झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा क्षेत्र की स्थिति के विषय में चर्चा की गई. क्षेत्र को अंधेरे से उजाले की और कैसे ले जाएं इस पर महिलाओं से राई ली गई.  सदस्यो ने कहा कि आज क्षेत्र की जनता जागरूक नहीं हो पाई तो भविष्य अति अंधकारमय हो जाएगा. लोगों को बताया गया कि प्रदेश के खनिजों की…

Read More

बिष्टुपुर स्थित आर्मरी ग्राउंड में गुरुवार को शेन इंटरनेशनल स्कूल का एनुअल स्पोर्ट्स डे’ आयोजित हुआ. इस मौके पर आयोजित विभिन्न खेलकूद के कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया. ग्रिफिन हाउस को ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल हुआ और पेगासस हाउस रनरअप बना बालक ग्रुप में आदित्य राज को बेस्ट एथलीट और बालिका ग्रुप में अविष्का चंद को बेस्ट एथलीट बनने का गौरव हासिल हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी चंद्रशेखर, स्कूल के चेयरमैन अविनाश सिंह, निदेशक संजय सिंह, प्रो वाइस चेयरमैन ज्योति सिंह द्वारा मशाल प्रज्वलित कर और बैलून उड़ा…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) गुरुवार को प्रभारी उपायुक्त सह प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने समुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ वेयर हाउस के विधि- व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयर हाउस में लगाए गए CCTV कैमरे, भवन की स्थिति, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन सिलेंडर, इत्यादि की जांच करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. मौके पर उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी…

Read More