Author: Tech Ashish

Exploring world

दुमका (Mohit Kumar) विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ के दरबार में मंगलवार को झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सपरिवार पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने वन विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की.  दीपक प्रकाश ने बताया कि राज्य की जनता की खुशहाली के लिए बाबा बासुकीनाथ की मंगल आरती की. साथ ही बताया कि उन्होंने बाबा बासुकीनाथ के चरणों में अर्जी लगाई कि झारखंड शोषण मुक्त हो और जल जंगल जमीन और खनिज संपदा को लूटने वाली वर्तमान सरकार से जनता की रक्षा करें. उन्होंने कहा कि…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) गुरुवार 12 जनवरी को मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय सरायकेला- खरसावां में पूर्वाह्न 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया की उक्त शिविर में टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की प्रतिष्ठित संस्था बार्बीक्यु नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटटेड द्वारा गेस्ट सर्विस एसोसिएट के कुल 500 पदों पर नियुक्त करने हेतु युवाओं का चयन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 10 हज़ार रुपये का वेतन भुगतान किया जाएगा. साथ ही उन्हें तीनों वक़्त का मुफ्त भोजन व आवासन सहित पीएफ, ईएसआईसी एवं…

Read More

आदित्यपुर (Sumeet Singh) सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शिवा नर्सिंग होम एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टरों की लापरवाही से एक 10 वर्षीय बच्ची की जान चली गई. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा.  बताया जा रहा है कि बच्ची के परिजन आदित्यपुर-2 साईं कॉलोनी के रहने वाले हैं. बच्ची का नाम आराध्या कुमारी था. उसके पैर में चोट लगी थी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए शिवा नर्सिंग होम में भर्ती कराया था. जहां डॉक्टर अभिषेक उसका इलाज कर रहे थे. सोमवार को बच्ची की स्थिति बिगड़ने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. जहां…

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) पूत कपूत तो क्यों धन संचय, पूत सपूत तो क्यों धन संचय… यह कहावत चरितार्थ हुआ है आदित्यपुर में. जहां एक कलिययुगी पुत्र की प्रताड़ना की शिकार 73 वर्षीय कमला देवी को उनकी पुत्री सविता देवी और राजद नेत्री शारदा देवी ने आदित्यपुर सालडीह बस्ती से रेक्यू कर थाने लेकर पहुंची. बुजुर्ग महिला की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है. महिला न तो ठीक से बोल पा रही है न चल पा रही है. वह बेसुध होकर अपनी बेबसी पर पछता रही है.  दरअसल महिला का पुत्र केनारा बैंक का मैनेजर है और अपनी मां को केयर…

Read More

सरायकेला (Rasbihari Mandal) राज्य सरकार द्वारा पारा शिक्षक बहाली की घोषणा से जेटेट सफल अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है. पारा शिक्षक/ गैर पारा जेटेट सफल अभ्यर्थी संघ ने सरकार को चेतावनी तक दे डाली है. अगर राज्य में नियमित नियुक्ति से पारा शिक्षक बहाली की गई तो आंदोलन करके राजधानी रांची की रफ़्तार रोक देंगे. मंगलवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल दास ने इस संदर्भ में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि राज्य में अधिकारियों की लापरवाही से त्रुटिपूर्ण नियोजन नीति बनाई गई जिसे माननीय हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है. ऐसे में सरकार को चाहिए कि यथाशीघ्र…

Read More

औरंगाबाद (दीनानाथ मौआर) जिले के मदनपुर थाने की पुलिस ने गोली चलाने के आरोप में फरार चल रहे राजद नेता मुरारी कुमार सोनी के घर पर आज इश्तेहार चिपकाया है और न्यायलय में जल्द हाजिर होने की सलाह दी है नहीं तो न्यायलय से वारंट लेकर कुर्की जब्ती की कारवाई करने की बात कही है.  थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार में लोजपा नेता कारू साव के पुत्र रितेश कुमार के ऊपर राजद नेता मुरारी कुमार सोनी के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया था इस मामले में थाने में दर्ज प्राथमिकी में…

Read More

जमशेदपुर: सोमवार को सहारा इंडिया के जमशेदपुर एवं टाटानगर रीजन के अधीन तमाम कार्यालयों एवं फ्रेंचाइजी प्रमुख ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से उनके आवास पर एक शिष्टाचार मुलाकात करते हुए उन्हें नूतन वर्ष की बधाइयां दीं. साथ ही वर्तमान में सहारा- सेबी विवाद को लेकर हो रही परेशानियों से अवगत कराया.  पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सहारा समूह के अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया, कि उनकी समस्याओं से गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराते हुए सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निष्पादन का आग्रह किया जाएगा. इस अवसर पर जमशेदपुर…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) वर्ष 2022 में वज्रपात से मरने वाले कुकड़ू अंचल के दो मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गई. राज्य आपदा मोचन निधि से उपायुक्त कार्यालय के तत्वाधान से उक्त राशि आश्रितों को प्रदान की गई है.  इसके तहत तिरूल्डीह थाना के गांव डेरे में 5 अगस्त 2022 को घटी वज्रपात की घटना में मृत व्यक्ति की पत्नी कुंती महतो को 400000 तथा तिरूल्डीह थाना अंतर्गत ही चौड़ा गांव में 4 अगस्त 2022 को वज्रपात की घटना में मृत व्यक्ति की पत्नी लक्ष्मी सिंह मुंडा को 400000 की अनुग्रह अनुदान राशि जिला प्रशासन की…

Read More

नीमडीह (विद्युत महतो) नीमडीह प्रखंड के झीमड़ी के सोनाडुगरी स्थित स्टेडियम में शनिवार को आदिवासी कुड़मी समाज के तत्वावधान में एक दिवसीय महाजुटान जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो की अध्यक्षता में किया गया. इस जनसभा में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा आदि क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कुड़मी समुदाय के बुद्धिजीवी सह सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेल रोको आंदोलन के पुरोधा सह आदिवासी कुड़मी समाज के मुलखुंटी मुलमान्ता अजीत प्रसाद महतो ने कहा कि कुड़मी समाज अपने अस्तित्व और अधिकार की लड़ाई में जन आंदोलन कर समाज को जागरूक कर रहा है. हमारे आन्दोलन का…

Read More

ईचागढ़ (विद्युत महतो) प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह निवासी भीष्म देव मांझी को पेट संबंधी समस्या होने पर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया था. करीब एक महीने तक अस्पताल में उनका इलाज चला और वे ठीक हुए. इस दौरान उनका अस्पताल में इलाज का बकाया बिल काफी अधिक हो गया. झामुमो नेता सुर्जन स्वांसी व ग्रामीण विपदतारण दास ने इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को दिया. विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर एक 1.14 लाख रुपये का बिल माफ कराते हुए मरीज को अस्पताल से छुट्टी दिलाई. उक्त…

Read More