Author: Tech Ashish

Exploring world

दुमका (Mohit Kumar) जिले के जरमुंडी प्रखंड के फुलजोरी गांव के ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार देर शाम चावल लोड पिकअप वैन को पकड़ा गया है. सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी शनिवार को मौके पर पहुंचे और चावल लोड पिकअप को जप्त कर जांच में जुट गए हैं. बता दें कि यह कार्रवाई तब हुआ जब डीलर तारिणी दास के घर से चावल लादकर पिकअप वैन तालझारी की ओर जा रही थी. ग्रामीणों ने चावल लदे पिकअप वाहन को पकड़ कर प्रखंड विकास पदाधिकारी और तालझारी थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी. ग्रामीणों ने पिकअप को शाम 6:00 बजे…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) जिला के जामा थाना अंतर्गत निश्चितपुर मोड़ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने जावेद अंसारी नामक युवक को पैर में गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधी जावेद का बाइक लेकर फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस से इलाज के लिए दुमका के फूलो- झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र के बगदाहा गांव के रहने वाले जावेद अंसारी अपने एक मित्र हरि पंडित के साथ बाइक से सर्टिफिकेट लेने दुमका के सिदो- कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) नेता प्रतिपक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शनिवार को सरायकेला पहुंचे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चाईबासा दौरे में हिस्सा लेने के बाद रांची लौटने के क्रम में सरायकेला नगर परिषद के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी के आवास पर मीडिया कर्मियों से बातचीत के क्रम में उन्होंने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल बताते हुए जमकर निशाना साधा. श्री मरांडी ने कहा तीन साल हेमंत सोरेन की सरकार ने भाजपा के सारे जन कल्याणकारी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया. चाहे महिला सुरक्षा की बात हो…

Read More

चाईबासा: अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के तहत शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाईबासा पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 2024 चुनावी शंखनाद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया. मंच पर बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे. चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में यह कार्यक्रम रखा गया था.  मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,जमशेद सांसद विद्युत वरण महतो, बीडी राम, संजय सेठ, सुनील सिंह, समीर उरांव, सुनील सोरेन, पीएन सिंह, निशिकांत दुबे, सुदर्शन भगत, आदित्य साहू, रांची मेयर आशा लकड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी समेत…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) महालिमोरूप क्षेत्रीय गौड़ समाज द्वारा वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. महालिमोरूप क्षेत्रीय गौड़ समाज का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह दिनांक 8 जनवरी रविवार को सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप गांव के नजदीक दैविक स्थल माता ठाकुरानी दरबार में किया जाएगा.  इस वनभोज कार्यक्रम में गौड़ समाज का वार्षिक कलेंडर तैयार किया जाएगा. इस अवसर पर गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कमेटी,पूर्वी सिंहभूम,पश्चिम सिंहभूम,सरायकेला खरसावां जिला, प्रखंड कमेटी के पधाधिकारी उपस्थित होंगे. उक्त वनभोज सह मिलन समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है. इस समारोह की तैयारी में महालिमोरूप क्षेत्रीय गौड़ समाज…

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) शनिवार को टाटा- कांड्रा मार्ग पर आरआईटी मोड़ के समीप ट्रक ब्रेक डाउन होने के कारण करीब तीन घंटे तक टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही. एक तरफ केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जानेवाले भाजपाइयों की भीड़ ऊपर से ट्रक के ब्रेक डाउन होने से सड़क पर लगे जाम की वजह से आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. उधर मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार दल- बल के साथ पहुंचे और मोर्चा संभाला. समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई है.…

Read More

कांड्रा (विपिन वार्ष्णेय) बीती रात अदम्य दुस्साहस का परिचय देते हुए चोरों ने कांड्रा आजाद बस्ती स्थित माता काली के मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देकर माता पर लगे आभूषण उड़ा लिए. आभूषणों की कीमत लाखों रुपए बताई जाती है. स्थानीय लोगों के मुताबिक जब सुबह मंदिर में लोग पूजा अर्चना करने गए तो पाया कि मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है और माता पर चढ़ाए गए जेवर मौके से नदारद थे. देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और लोग माता के मंदिर के आगे जमा होने लगे. बता दें कि…

Read More

सरायकेला: वर्तमान में अत्यधिक ठंड एवं भीषण शीतलहरी को देखते हुए राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक मे लिए गए निर्णय के आलोक मे उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने कक्षा एक से पांच तक के शैक्षणिक कार्यों को आगामी 08 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है. उपायुक्त ने अत्यधिक ठंड एवं भीषण शीतलहरी को देखते हुए जिले के प्रारंभिक स्तर के सभी सरकारी/ गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) / निजी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक शैक्षणिक कार्य आगामी 08 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है. उपायुक्त ने कहा है कि शीतलहरी के कारण बच्चों…

Read More

सरायकेला (विपिन वार्ष्णेय) बढ़ती शीततलहरी और कनकनी से आम लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. खासकर स्कूली बच्चों पर इसका खासा प्रभाव नजर आ रहा है. हालांकि राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव के रवि कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी कर 8 जनवरी तक के लिए वर्ग एक से पांच तक की कक्षाएं स्थगित कर दी हैं. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. …

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) शहर के नगर थाना स्थित केनारा बैंक में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विक्षिप्त ने एटीएम का शीशा अपने हांथो से खींच कर तोड़ डाला. शीशा टूटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि बैंक मैनेजर समेत आस- पास के लोग सहम गए. तभी बैंक मैनेजर का ध्यान सीसीटीवी पर गया और देखा कि एक विक्षिप्त एटीएम के बाहर अपने चोटिल हुए पैर को देख रहा था और जमीन पर बैठकर जोर- जोर से चिल्ला रहा था. मैनेजर ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली और देखा कि एक विक्षिप्त सा दिखनेवाला व्यक्ति एटीएम में घुसता है और…

Read More