Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर: बुधवार अहले सुबह सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर कॉलोनी रोड नम्बर 12 निवासी रघुनाथ त्रिपाठी के घर शार्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ आग बुझाने में जुट गए. अगलगी से पीड़ित परिवार को लाखों के नुकसान…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) बिहार में एमबीए चायवाली और ग्रेजुएट चायवाला के बाद अब गया शहर का संजय कुमार चंद्रवंशी दानवीर चायवाला के रूप में सुर्खियों में है. लोग उसे आधुनिक युग का दानवीर कर्ण कहने लगे हैं. विगत 36 वर्षों से गया शहर के गोल पत्थर रोड मोड़ पर वह गरीब, लाचार व पागलों को नि:शुल्क चाय व भोजन की व्यवस्था कर रहा है.  इतना ही नहीं इन दिनों गया में पड़ रही कड़ाके की ठंड में वह लोगों को कंबल व अलाव की भी व्यवस्था किए हुए हैं. संजय मुख्य रूप से नक्सल प्रभावित गया जिले के इमामगंज…

Read More

कांड्रा: मंगलवार की देर रात चौका कांड्रा मार्ग के घुमावदार मोड़ पर ट्रक संख्या JH02N4291 पलट गई. राहगीरों के अनुसार गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी. वहीं इसकी सूचना राहगीरों द्वारा कांड्रा थाना को दी गई. वाहन पलटने से जेएआरडीसीएल का लगभग 40 फीट रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गया.  वही मौके से ड्राइवर फरार हो गया. सूचना के अनुसार ट्रक थम्सअप कंपनी का कोल्ड ड्रिंक्स लेकर रांची से सरायकेला जा रहा था. सूचना पर कांड्रा थाना पुलिस पहुंची एवं गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया. गाड़ी मालिक द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में लोड कोल्ड ड्रिंक्स को दूसरी गाड़ी में लोड किया…

Read More

आदित्यपुर: मंगलवार को सरायकेला- खरसावां पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की. जहां जिले के तीन जांबाज और सुलझे पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए आदित्यपुर को अशांत होने से बचा लिया. इनमें सबसे पहला नाम आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, दूसरा नाम गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार और तीसरा नाम आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा का आता है.  जैसे ही कोल्हान की लाईफ लाईन टाटा- कांड्रा मार्ग के जाम होने की जानकारी एसपी आनंद प्रकाश को मिली उन्होंने फौरन क्राइम मीटिंग से तीनों अधिकारियों को आदित्यपुर भेजा आधे घंटे के भीतर तीनों अधिकारी मौके…

Read More

आदित्यपुर: मंगलवार दोपहर पुत्र द्वारा अपनी 73 वर्षीय मां को बंधक बनाकर अमानवीय वर्ताव करने की सूचना पर पटना से पहुंची पुत्री सविता प्रसाद एवं जदयू नेत्री शारदा देवी द्वारा सालडीह बस्ती के समीप स्थित एक मकान से रेस्क्यू करायी गयी वृद्ध कमला देवी ने अंततः टाटा मुख्य अस्पताल में दम तोड़ दिया. बता दें कि कमला देवी का पुत्र प्रीतम कुमार केनरा बैंक में मैनेजर है, और वह अपनी मां को आदित्यपुर सालडीह बस्ती के हरि मंदिर के समीप एक किराए के मकान में केयरटेकर के भरोसे रखता था. जहां आए दिन वह पहुंचकर अपनी मां के साथ मारपीट…

Read More

चक्रधरपुर: जमशेदपुर के पूर्व सांसद स्वर्गीय रुद्र प्रताप षाड़ंगी की धर्मपत्नी 85 वर्षीय फुलेरा षाड़ंगी का मंगलवार दोपहर 1:00 बजे निधन हो गया. शाम 4:00 वैदिक रीति- रिवाज के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हो गया. बड़े पुत्र राजू षाड़ंगी मुखाग्नि दी. स्वर्गीय फुलेरा षाड़ंगी अपने पीछे दो पुत्र- पुत्रवधू सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयीं हैं. अंतिम संस्कार में विधायक सुखराम उरांव, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड़ सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की.

Read More

चांडिल: आसनबनी गांव के कारोबारी दिलीप महतो मंगलवार दोपहर करीब एक बजे के बाद से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए हैं. उनके गांव बीरीगोड़ा आसनबनी के समीप उनकी स्कॉर्पियो मिली है मगर उनका अता- पता नहीं चला है. उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा है. परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं. बताया जा रहा है कि फिलवक्त वे कपाली के तमोलिया स्थित आशियाना में रहते थे. उनका पैकर्स एंड मूवर्स का व्यवसाय है. ब्रह्मानंद अस्पताल में ट्रांसपोटिंग का ठेका चलता है. साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर उनकी क्षेत्र में पहचान है. राजनीतिक दल से…

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- गुदड़ी मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम पोड़ाहाट बांझी कुसुम के समीप अज्ञात मोटरसाईकिल की चपेट में आकर खेड़ियाघर मझरी निवासी (19) वर्षीय हेमलता पान गंभीर रूप से घायल हो गई.  जानकारी के मुताबिक यह युवती कोटुवा से पिकनिक मनाने पनसुवा डैम आयी थी. इसी दौरान सड़क से गुजर रहे अज्ञात मोटरसाईकिल सवार ने पीछे से धक्का मार दिया. घायल अवस्था में युवती को सोनुआ अस्पताल लाया गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर कर दिया गया.

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) यूं तो खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गरीबों को बांटे जाने वाले खाद्यान्न में गड़बड़ और घोटाले की शिकायतें अक्सर मिलते रहते हैं, लेकिन यह बड़े ही आश्चर्य की बात है, कि मृत व्यक्ति के नाम पर भी कहीं बरसों से खाद्यान्न का उठाव हो रहा है तो कहीं ट्रैक्टर, स्कॉर्पियो और कारों के मालिक जो बहुमंजिला इमारतों में रहते हैं, वह भी गरीब बनकर सरकारी खाद्यान्न के भरपूर मजे ले रहे हैं. इन्हें ना तो कोई रोकने वाला है और ना ही इन्हें किसी भी प्रकार की कार्रवाई का डर ही है. ताजा मामला सरायकेला प्रखंड के…

Read More

आदित्यपुर (Sumeet Singh) सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शिवा नर्सिंग होम एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टरों की लापरवाही से एक 10 वर्षीय बच्ची की जान चली गई. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. वहीं परिजन इस बात को लेकर आक्रोशित हो उठे कि अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची का डेथ सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया. घंटो जब अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई वार्ता के लिए नहीं पहुंचा तब आक्रोशित परिजनों एवं बस्ती वासियों ने बच्ची के शव के साथ टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग को दोनों तरफ से जाम कर दिया. बता दें कि आदित्यपुर-…

Read More