Author: Tech Ashish

Exploring world

कुचाई के प्रखंड संसाधन केन्द्र में झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की एक बैठक की गई. इस बैठक में झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के कुचाई इकाई का गठन चुनाव निर्वाची पदाधिकारी सह जिला सचिव मंगल सिंह बेसरा एवं पर्यवेक्षक पंचु मार्डी की देखरेख में की गई.  सर्वसम्मति से सुखलाल मार्डी को झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ कुचाई इकाई का अध्यक्ष, रामचरण गोराई को उपाध्यक्ष, सुशांत कुमार महतो को सचिव, यदुनाथ सिंह मुंडा को संगठन सचिव, जोएल ओमंग को कोषाध्यक्ष, प्रदीप प्रमाणिक को प्रेस प्रवक्ता, चमर सिंह मुंडा आईटी सेल प्रभारी एवं प्रदीप रजक और सिंगराय मुर्मू को जिला प्रतिनिधि के रूप…

Read More

खरसावां (प्रतिनिधि) मुखयालय में झारखंड सरकार के सहाय खेल योजना की तैयारी को लेकर एक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार की अध्यक्षता में की गई. इस बैठक में आगामी 19 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रखंड स्तरीय सहाय खेल प्रतियोगिता की तैयारी की समक्षा की गई. साथ ही बताया गया कि खरसावां में प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 जनवरी को फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ होगा.  उक्त तिथि को फुटबॉल के बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगे. 20 जनवरी को फुटबॉल के साथ- साथ वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. जबकि 21 जनवरी को हॉकी और वॉलीबॉल के साथ-…

Read More

कांड्रा (विपिन वार्ष्णेय) एक ओर सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं सरायकेला- कांड्रा मार्ग जानलेवा बन गया है. सड़क किनारे दर्जनों की संख्या में खड़े वाहन यमराज बनकर राहगीरों की इहलीला समाप्त कर दे रहे हैं. सोमवार रात लगभग 9: 30 बजे कांड्रा थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर टोल प्लाजा से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर गुप्ता पेट्रोल पंप के पास खड़े न्यू जय शंकर ट्रांसपोर्ट कम्पनी का टेलर मुड़िया ग्राम निवासी शाहबाज और नासीब के लिए जानलेवा साबित हुआ. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित हाईड्रॉक्स प्राइवेट…

Read More

तिरूलडीह (विद्युत महतो) सरायकेला- खरसावां जिला के कुकड़ू में कलश यात्रा के साथ मास परायण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया. कलश शोभा यात्रा में नदी से जल लेकर महिलाएं करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित बजरंगबली मंदिर पहुंची. नगर कीर्तन के साथ कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा पूरे कुकड़ू गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची. कलश यात्रा में नगर कीर्तन के साथ ही जय श्री राम व हर- हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा.   video कुकड़ू बजरंगबली मंदिर में एक महीने तक संपूर्ण रामचरित मानस पाठ महायज्ञ का शुभारंभ…

Read More

गम्हरिया (Kunal Kumar) जाहिरा गराम पूजा समिति छोटा गम्हरिया की ओर से श्रद्धा एवं उल्लास के साथ गराम पूजनोत्सव मनाया गया. इस दौरान ग्राम देवता की पूजा- अर्चना कर खुशहाली की कामना की. इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रामीण जमकर झूमे. इससे पहले इसका उद्घाटन समाजसेवी गणेश चौधरी, मुखिया निरोला सरदार, ग्राम प्रधान लाकडू महतो, अमृत महतो, अरूण महतो, इन्द्रजीत महतो, उप मुखिया रेणू महतो सुखलाल महतो, वरूण महतो, बाबू मंडल, गणेश मंडल, विकास शर्मा, सबिता महतो, टुकना महतो, संजय गोराई, दुखू तांती ने फीता काट कर किया. इसमें काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष सुमन कुमार (53) का सोमवार को इलाज के दौरान निधन हो गया. वे कैंसर से पीड़ित थे. इस खबर से पूरे राज्य शतरंज जगत में शोक की लहर दौर पडी है. संघ के सचिव अजय कुमार ने बताया कि सुमन कुमार 4 साल से शतरंज संघ का कमान बखूबी निभाया. अध्यक्ष के तौर पर अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया. उनके कार्यकाल मे संघ ने राज्य, कोल्हान एवं जिला स्तरीय समेत अन्य प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. जिले में शतरंज खेल को बढ़ाने मे उनका अभूतपूर्व योगदान रहा. साथ ही…

Read More

ईचागढ़ (विद्युत महतो) सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक में डहरे टुसु कार्यक्रम में चौडल नुमा टुसु के साथ जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान सिल्ली- रांगामाटी सड़क घंटों ठहर सा गया. सड़क पर ही टुसु मेला लगता हुआ सोनाहातु प्रखंड के ऐतिहासिक सतीघाट मेला तक पहुंचा. झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के आह्वान पर बृहद झारखंडी सांस्कृतिक कला मंच द्वारा डहरे टुसु मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें गांव- गांव से लोग चौड़ल लेकर गाजे- बाजे के साथ पारम्परिक रूप से आकर डहरे टुसु मेला में शामिल हुए. सड़क पर ही लोग मेला…

Read More

खरसावां प्रखंड के चिलकू स्थित मां आकर्षिणी मंदिर परिसर में 12. 80 लाख की लागत से मुख्य गेट का निर्माण होगा. झारखंड सरकार के विधायक योजना टीएसपी 2022- 23 के तहत चिलकू के मां आकर्षिणी मुख्य गेट शिलान्यास करते हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि मां आकर्षिणी मंदिर का सौदंर्यीकरण लगातार जारी है.  अपने आठ साल के कार्यकाल में मां आकर्षिणी मंदिर में विवाह मंडप, शौचालय, चेंजिंग रूप का निर्माण करवा चुके है. इसकी ऐतिहासिक महत्ता को बरकरार रखते हुए आध्यात्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. क्षेत्र पर मां आकर्षिणी देवी की कृपा…

Read More

रांची: झारखंड के सरकारी स्‍कूलों में मध्‍याह्न भोजन (एमडीएम) का मेन्‍यू बदल गया है. अब इसी के अनुसार विद्यार्थियों को खाना उपलब्‍ध कराया जाना है. इसे लेकर शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने आदेश जारी कर दिया है.  इस बारे में उन्‍होंने सभी उपायुक्त, उप विकास आयुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक ने इसकी जानकारी दी है. जारी आदेश में सचिव ने लिखा है कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (एमडीएम) अंतर्गत पूर्व के सप्ताहिक मेनू में आंशिक संशोधन किया गया है. सचिव ने निर्देश दिया है कि 2 मार्च, 2015 के संकल्प का दृढता से अनुपालन करते हुए…

Read More

खरसावां (प्रतिनिधि) सरायकेला प्रखंड अन्तर्गत मुरुप पंचायत सचिवालय में आयोजित राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय- भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय- जमशेदपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय एसटीटीपी महिला श्रमिक प्रशिक्षण संपन्न हो गई.  कार्यक्रम का उदघाटन बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ पर विशेष बल देतेे हुए कहा कि जब तक समाज में महिलाएं शिक्षित एवं जागरूक नहीं होंगी तब तक हम प्रगतिशील समाज की कल्पना को साकार नहीं कर पाएंगे. उन्होंने भारत सरकार द्वारा 26 अगस्त, 2021 से क्रियान्वित ई- श्रम कार्ड का लाभ उठाने हेतु निबंधन…

Read More