Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां (प्रतिनिधि) खेल के माध्यम से युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए झारखंड सरकार ने राज्य के 5 जिलों में सहाय खेल योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत सरायकेला- खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड में 19 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रखंड स्तरीय सहाय खेल योजना का आयोजन किया जाएगा.  उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि खरसावां में प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 जनवरी को फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ होगा. उक्त तिथि को फुटबॉल के बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगे. 20 जनवरी को फुटबॉल के साथ-…

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) सोनुआ के गोंडासाई के समीप बाईक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक पोड़ाहाट निवासी युवक चंदशेखर महतो और बिनय महतो बाईक से सोनुआ से अपने घर वापस लौट रहे थे.  इस दौरान गोंडासाई के समीप सामने से आ रहे एक स्कूटी सवार के साथ टक्कर से बचने के लिये दोनों अनियंत्रित होकर बाईक के साथ सड़क के किनारे गिर गये. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्था में दोनों को ईलाज के लिये सोनुआ अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक ईलाज के बाद दोनों को बेहतर ईलाज…

Read More

कुचाई (प्रतिनिधि) दलभंगा में नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से 14 वां ट्राइबल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2022- 23 कार्यक्रम के तहत 157 वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप दलभंगा द्वारा 15 बालक और 15 बालिकाओं को सरकारी खर्च पर भ्रमण हेतु पांडुचेरी भेजा गया.  सभी 30 बच्चों को दलभंगा कैंप परिसर से कैंप के सहायक कमांडेंट विनोद कुमार यादव द्वारा भ्रमण हेतु रवाना किया गया. उन्हें बताया गया कि अपने अपने टीम मॉनिटर से बिना पूछे कोई भी काम नही करेंगे एवं अपने सामानों की रक्षा स्वयं करेंगे. बालिकाओं के टीम हेतु मॉनिटर के रूप में स्नेहलता बेसरा एवं बालक…

Read More

भागलपुर: बिहार में पड़ रहे कड़ाके की ठंड से भागलपुर में मरनेवालों की तादाद दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. आलम ये है कि श्मशान भूमि कम पड़ रहे हैं, लोग जहां- तहां शवों के अंतिम संस्कार करते नजर आ रहे हैं. गंगा किनारे शमशान घाट पर लाश के दाह संस्कार के लिए जगह की कमी हो गई है. बरारी श्मशान घाट में लाश की संख्या और उनके परिजन परेशान दिखे. जबकि शमशान घाट बरारी में एक बेड वाला विद्युत शवदाह गृह भी है, लेकिन ज्यादातर समय मेंटेनेंस की की वजह से बंद रखना पड़ता है. विद्युत शवदाह गृह…

Read More

एजेंसी: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है. केंद्र सरकार ने रेलवे में लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई को लालू यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है. सीबीआई ने लालू के तत्कालीन रेल मंत्री होने के कारण उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी. बता दें कि इस मामले में लैंड फॉर जॉब के बदले लालू यादव के परिजनों को फायदा पहुंचाया गया था. मामला लालू यादव के रेल मंत्री के कार्यकाल का है. आरोप है कि रेल मंत्री…

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) शुक्रवार को आदित्यपुर के मोटल मधुबन में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापामारी की है. छापामारी में इडी ने मधुबन के मालिक सनोज कुमार और उनके मैनेजर के अलावा उनके अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि हाल के दिनों में कुछ होटलों में उनके निवेश के बारे में पता लगाया जा रहा है.  सूत्र बताते है कि खनन विभाग में हुए घोटाले में किसी ने होटल मधुबन के मालिक के साथ निवेश किया है, जिसको लेकर यह छापामारी की जा रही है. बताया जाता है कि इडी की टीम सुबह 7 बजे ही…

Read More

ईचागढ़ (विद्युत महतो) सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के इंटर कॉलेज तिरलडीह में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में युवा उत्सव का आयोजन किया गया. युवा महोत्सव का शुभारंभ पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विधायक सविता महतो,जिप सदस्य सुभाषिनी देवी, मुखिया नयन सिंह मुण्डा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.  वहीं बारी- बारी से स्वामी जी व जमीन दाता स्वर्गीय डोमन सिंह मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. युवा उत्सव में कालेज के छात्र- छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. छात्र- छात्राओं…

Read More

आदित्यपुर (Bipin Varshney) भारत संस्कार के तत्वावधान में आदित्यपुर वार्ड-15 के सामुदायिक भवन में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. सत्यकाम, सत्यनिष्ठा और सत्यसंकल्प के साथ समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने स्वामी विवेकानंद द्वारा बताये रास्ते पर चलने की शपथ ली.  भारत संस्कार के संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचनों पर आधारित एक शपथ पत्र तैयार किया था. जिसे पढ़कर समारोह में उपस्थित सभी को शपथ दिलाई गई.  शपथपत्र का मजमून इस प्रकार था- विवेक के पुजारी एक वेदांत सनातन धर्मी संत, भारत के गौरव ,युवाओं के प्रेरणाश्रोत…

Read More

अदित्यपुर (Kunal Kumar) सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सरलाल इंजीनियरिंग में हुए हादसे में कोंडरा बोदरा की मौत हो गई. घटना के बाद कंपनी के कुछ कर्मियों द्वारा उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया. उधर साथ गए कर्मी मृतक के शव को पर कर्मचारी उसके शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए. हालांकि, इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है. बताया जाता है कि मृतक बास्को नगर का रहने वाला था. कंपनी में क्या हुआ इसकी जानकारी अभी तक नही मिल पाई…

Read More

चांडिल: आसनबनी गांव के कारोबारी दिलीप महतो को पुलिस ने धालभूमगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया है. एसडीपीओ संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है. वे उन्हें लेकर चांडिल के लिए रवाना हो गए हैं.  बता दें कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे के बाद से ट्रांसपोर्ट कारोबारी सह सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप महतो रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए थे. उनके गांव बीरीगोड़ा आसनबनी के समीप उनकी स्कॉर्पियो मिली थी, मगर उनका अता- पता नहीं चला था. उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा था. परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए थे. उधर बुधवार को आक्रोशित परिजनों के साथ…

Read More