Author: Tech Ashish

Exploring world

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) सोनुआ के एदेलबेड़ा में आदिवासी स्पोर्टिंग क्लब एदेलबेड़ा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल का शुभारंभ बुधवार को हुआ. खेल का शुभारंभ पूर्व विधायक गुरुचरण नायक और भाजपा नेता प्रताप कटियार द्वारा खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए और फुटबॉल को किक मारकर किया गया. इससे पूर्व ग्रामीण मुंडा द्वारा मैदान में पूजा- अर्चना किया गया.  मौके पर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को उत्साहपूर्वक खेलें. उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा तो होती है और जीत का लक्ष्य सभी को रखना चाहिए. लेकिन जो जीतता है उसे अति उत्साहित नहीं होना…

Read More

आदित्यपुर (Sumeet Singh) क्षेत्र में बढ़ते ब्राउन शुगर के कारोबार और साम्प्रदायिक तनाव वाले जगहों के अलावे स्कूल- कॉलेजों के समीप रैफ- 106 बटालियन और जिला बल ने बुधवार को संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला. बता दें कि पहली बार आदित्यपुर में रैफ की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया है. वैसे राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों में संयुक्त रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. इसी निमित्त यह अभियान चलाया गया. बुधवार को रैफ- 106 बटालियन और आदित्यपुर पुलिस ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में एक मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर बाजार, एस टाइप…

Read More

सरायकेला: आईजी पंकज कंबोज बुधवार को सरायकेला पहुंचे. जहां एसपी कार्यालय पहुंचने पर आईजी का कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा व उपायुक्त अरवा राजकमल सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश, एसपी अभियान पुरुषोत्तम कुमार ने पारंपरिक रूप से बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.  परंपरागत रूप से स्वागत के बाद आईजी ने एसपी कार्यालय में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया. आईजी ने एसपी कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है. जिसमें कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई है. आईजी के कार्यक्रम को लेकर सभी थाना प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिए गए थे.…

Read More

कांड्रा (विपिन वार्ष्णेय) बीती रात कांड्रा थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर शेन इंटरनेशनल स्कूल के नज़दीक चलती टेलर के अचानक ब्रेक मारने से पीछे से आ रही तेज रफ्तार टेलर ने टक्कर मार दी जिससे पिछला टेलर अगले टेलर में फंस गया. दुर्घटना में टक्कर मारने वाले टेलर का चालक अपने वाहन में ही फंसा रह गया.  वहीं पेट्रोलिंग कर रही कांड्रा पुलिस द्वारा रेस्क्यू करते हुए चालक को बाहर निकाला गया. गनीमत रही कि चालक को कुछ भी नहीं हुआ. बुधवार सुबह कांड्रा पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को सड़क से हटा कर अपने कब्जे में ले लिया गया…

Read More

चांडिल: जयदा मेला में मंगलवार को विधायक सविता महतो व पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने संयुक्त रूप से 300 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच 300 कंबल का वितरण किया गया. इस दौरान विधायक कुरली व दुबराजपुर मेले में भी शामिल हुई. मौके पर अंचलाधिकारी प्रणव अमबस्ट, चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सह सचिव अर्जुन सिंह मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, निताई उरांव, समर भुईया, राहुल वर्मा, सुदामा हेम्ब्रम, संजय महतो,…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) ज़िले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से एकबार फिर से मानवता को शर्मसार करनेवाला मामला प्रकाश में आया है. जहां एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग के साथ आधा दर्जन वहशी दरिंदों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश मे आया है.  नाबालिग के बयान पर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. मामला बीते 14 जनवरी की बतायी जा रही है. पीड़िता की तबीयत बिगड़ने तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने के बाद परिजनों द्वारा उसे आनन- फानन मे इलाज के लिए दुमका के फूलो- झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल…

Read More

चाईबासा: पिछले आठ वर्षों से बीमार चल रहे गोइलकेरा प्रखंड के मोहनसाई गांव निवासी 25 वर्षीय चोकरो हेम्ब्रम को सांसद गीता कोड़ा की पहल पर रिम्स रेफर कराया गया. बताया जा रहा है कि आठ वर्ष पूर्व पेड़ से गिरने से चोकरो हेम्ब्रम का एक पैर फ़्रैक्चर हुआ था. जागरूकता की कमी एवं आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण आठ वर्षों से स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सा करवाया. नतीजतन चोकरो हेम्ब्रम का एक पैर लगभग सड़ गया था.   गोइलकेरा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर बाहन्दा द्वारा समस्या से सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा को अवगत कराए जाने के उपरांत मानवीय…

Read More

चाईबासा: हाटगम्हरिया के ग्राम कुईडा टोली ईचापी, पंचायत जयपुर में लगा ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण काफी दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था.   समस्या पर संज्ञान लेते हुए सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से मंगलवार को 25 केवीए का एक ट्रांसफार्मर विधुत विभाग द्वारा प्रदान किया गया जिसका अधिष्ठापन भी कर दिया गया. जिससे ग्रामीणों में काफी हर्ष है. उन्होंने सांसद श्रीमती कोड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया है. मौके पर स्थानीय जोटेया लोहार, योगेन्द्र लोहार, इन्द्र लोहार, रीना लोहार, मंगल सिंह लोहार, बिरजू लोहार आदि…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) आसनसोल रेल डीआरएम परमानंद शर्मा मंगलवार को दुमका रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिंग यार्ड का निरीक्षण के पहुंचे. इसके बाद हावड़ा रेल मंडल के डीआरएम मनोज जैन भी दुमका पहुंच कर हावड़ा और आसनसोल जमीन संबंधित समस्या पर आपस में बात की. इसकी दौरान कोयला डंपिंग ग्राउंड से हो रहे प्रदूषण को लेकर सिविल सोसायटी का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा के नेतृत्व में डीआरएम परमानंद शर्मा का ध्यान आकृष्ट कराते हुए यार्ड कहीं अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की. राधेश्याम वर्मा के सवालों का जवाब डीआरएम को देते नहीं बना और वह बिना जवाब…

Read More

कुचाई प्रखंड के जोजोहातु में आनंद मेला समिति द्वारा मंकर संक्राति पर टुसू मेला सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने किया. मौके पर श्री गागराई ने कहा कि यहां की कला- संस्कृति ही हमारी पहचान है. इसके उत्थान के लिए लोक भागीदारी जरूरी है.  हमें अपनी इस विशिष्ठ पहचान को बरकरार रखना होगा. यहां के कण- कण में संगीत बसा है. उन्होने कहा कि झूमर संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए युवाओं की पूर्ण सहभागिता जरूरी है. इस दौरान विधायक ने झूमर गीत गाकर कलाकारों को प्रोत्साहित किया. …

Read More