Author: Tech Ashish

Exploring world

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थ स्थल देव स्थित त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में दोपहर बाद हाइ वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बताया जाता है कि अपने परिवार की रजामंदी से एक शादीशुदा युवक जैसे ही दूसरी शादी रचाने देव सूर्य मंदिर पहुंचा, वैसे ही पहली ब्याही पत्नी ने धावा बोलकर शादी में विघ्न डाल दिया. उसके बाद शादी रुक गई. हालांकि इसे लेकर हुए शोरगुल से जमा हुई भीड़ का फायदा उठाकर दूसरी शादी रचाने आया युवक फरार हो गया. मामले की सूचना देव थाना की पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन पुलिस जबतक मौके पर पहुंची…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) दुमका के आदिवासी छात्रावास के छात्र- छात्राओं ने छात्रावास में सुविधाओं की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर बुधवार को उग्र प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे छात्र- छात्राओं ने कहा कि हमारे छात्रावास में किसी प्रकार की कोई भी सुविधा नहीं है.  बिल्डिंग तो है, वह जर्जर हालात में है.  बिल्डिंग में ना पानी है ना बिजली सही आता है. न ही किसी प्रकार की सुविधा है. हम लोग कैसे रहेंगे और कैसे पढ़ाई करेंगे. सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है. कई बार हम लोगों ने प्रशासन को लिखित सूचना दी, फिर भी आज…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) जिले के रामगढ़ प्रखंड के डेलीपाथर गांव के पास बुधवार को मुकेश साह नामक एक व्यक्ति को गोली मारकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी है. घटना की पुष्टि रामगढ़ थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा. इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया है. श्री कुमार ने कहा मृतक मुकेश साह मोटरसाइकिल में कुरकुरे, लेज और अन्य पैकेट बंद सामान…

Read More

कुचाई (प्रतिनिधि) बुधवार को अरूवां फुटबाॅल मैदान में आदर्श युवा फुटबाॅल क्लब द्वारा आयोजित टुसू मेला एवं दो दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता संर्पन्न हो गई. मेला में विभिन्न गावों से लाये गए टुसू आकर्षण का केन्द्र बना रहा.  काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने फुटबाॅल प्रतियोगिता और टुसू मेला का आनंद उठाया. फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में एसी ब्लैक जमशेदपुर को 1-0 से पराजित सोई डिशूम की टीम चैम्पियन बनी. इस फुटबाॅल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से 16 टीमों ने भाग लिया. फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाईनल मैच का शुभआरंभ भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा…

Read More

खरसावां (प्रतिनिधि) खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवम उपभोक्ता मामले विभाग सरायकेला- खरसावां के सौजन्य से बुधवार को कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार- प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया.  लोक कला मंच खरसावां एवं छऊ नृत्य कला केंद्र द्वारा कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती छोटासेगोई के पुनीबुडी गांव, अरुवां पंचायत के अरूवां मंदिर प्रागंण में, बारुहातु पंचायत के पोडाडीह गाव में एवं मारांगहातु पंचायत के पुराना कुचाई गांव में इन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित कन्यादान योजना, सोना शबरन धोती साड़ी योजना, पेट्रोल सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री दाल…

Read More

कुचाई (प्रतिनिधि) प्रखंड के सुदूरवर्ती घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पुनिसीर, दलभंगा और गोमेयाडीह के सीआरपीएफ कैंप में 157 बटालियन के अलग- अलग कंपनी ने सिविक एक्सन कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर कमांडेंट भुपाल सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंद गरीबों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया.  पुनिसीर सीआरपीएफ कैंप में बटालियन 157-ए, गोमेयाडीह सीआरपीएफ कैंप में बटालियन 157-एफ एवं दलभंगा सीआरपीएफ कैंप में बटालियन 157-डी कंपनी द्वारा गरीब जरूरतमंदो के बीच सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम होना अति आवश्यक है. इस तरह का आयोजन कर…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) आईजी पंकज कंबोज बुधवार को सरायकेला पहुंचे. जहां एसपी कार्यालय पहुंचने पर आईजी का कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा, उपायुक्त अरवा राजकमल, सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश, एसपी अभियान पुरुषोत्तम कुमार ने पारंपरिक रूप से बुके देकर स्वागत किया.  स्वागत के बाद आईजी ने एसपी कार्यालय में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया. आईजी ने एसपी कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई. आईजी के कार्यक्रम को लेकर सभी थाना प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिए गए थे. सभी को तैयार रहने को कहा गया था.  बैठक के बाद…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगामी 21 जनवरी से कोल्हान में प्रस्तावित खतियानी जोहर यात्रा को लेकर प्रशासिक तैयारी शुरू कर दी गई है. बुधवार को सरायकेला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के संभावित जिला भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित तैयारीयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दौराइबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला- चांडिल, सिविल सर्जन सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित रहे. बताते…

Read More

कांड्रा (विपिन वार्ष्णेय) बुधवार देर शाम एक और सड़क दुर्घटना में चांडिल के पूर्व थानेदार शंभु शरण दास घायल हुए हैं, हालांकि उनकी चोट गम्भीर नहीं हैं.  प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार चांडिल के पूर्व थाना प्रभारी शंभू शरण दास रांची की ओर से आ रहे थे, इसी दौरान लखना सिंह घाटी के समीप विपरीत दिशा से फोर्ड गाड़ी पर सवार एक दंपत्ति आ रहे थे, जिन्होंने शंभू शरण दास की स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी. दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. फोर्ड गाड़ी के चालक को भी चोट लगी है. वे नशे में थे जिन्हें पुलिस…

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुआ के मदांग जाहिर निवासी भुवनेश कुमार प्रधान कोल्हान यूनिवर्सिटी के हिंदी ऑनर्स में टॉपर बना है. वह कोल्हान यूनिवर्सिटी के करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से हिंदी ऑनर्स में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था.  2019- 22 सत्र के स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही बेहतर परिणाम के साथ वह  यूनिवर्सिटी टॉपर बना है. भुवनेश कुमार प्रधान ने हिंदी ऑनर्स में यूनिवर्सिटी टॉपर बनकर सोनुआ क्षेत्र का नाम रोशन करने के साथ ही प्रधान समाज को भी गौरवान्वित किया है.

Read More