Author: Tech Ashish

Exploring world

गया (Pradeep Kumar Singh) शहर के आशा सिंह मोड़ के समीप सुजाता पार्क के पास साई इंटरप्राइजेज सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई. इस सर्विस सेंटर में रियलमि व वनप्लस मोबाइल फोन की सर्विस की जाती है. आग इतनी भयानक लगी है, कि मौके पर दमकल की 3 गाड़ी आग बुझाने में जुटी है.  हालांकि आग लगने की संभावना शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. जैसे ही आग लगी आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया. वही सूचना पर पहुंचे रामपुर थाना के एसआई राजेश कुमार ने बताया कि आग बुझाने…

Read More

आदित्यपुर (Sumeet Singh) गुरुवार को एसपी आनंद प्रकाश ने आदित्यपुर थाना के नए भवन का निरीक्षण किया. विदित हो कि एक माह पूर्व ही करीब पौने तीन करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक थाना भवन बनकर तैयार है, जो उद्घाटन की बाट जोह रहा है. हालांकि विभागीय स्तर पर अभी भवन हैंडोवर नहीं किया गया है.  एसपी आनंद प्रकाश ने बताया, कि संबंधित विभाग के साथ पत्राचार किया जा रहा है. जल्द ही थाना नए भवन में शिफ्ट होगा. उन्होंने थाना भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को बेहतर बताया. उन्होंने कहा भविष्य को ध्यान में रखते हुए थाना…

Read More

आदित्यपुर (Sumeet Singh) सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां जिले के एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धीराजगंज सतबहिनी में छापेमारी कर अवैध नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा करते हुए लाखों रुपए मूल्य के नकली शराब और शराब में प्रयुक्त सामग्रियों को बरामद किया है.   इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि सतबहिनी में बाबू महतो के घर में नकली शराब की फैक्ट्री संचालित हो रही थी. इसकी सूचना पर पुलिस को कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि उक्त…

Read More

गया: (Pradeep kumar singh) गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम में जिले के प्रभारी मंत्री मो. इसराइल मंसूरी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी भी ली. इस मौके पर कई स्कूली बच्चों एवं विभिन्न विभागों के द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गई. कार्यक्रम को देखने के लिए मौके पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हुए. साथ ही मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक अशोक भारती सहित कई अधिकारी, राजनीतिक एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. इस मौके पर…

Read More

जमशेदपुर: देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से टेल्को स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी ने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली. अपने संबोधन में श्री कुलकर्णी ने शहर वासियों को 74 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के विकास में टाटा समूह की उपलब्धियां गिनाई और कहा हमें गर्व है कि हम टाटा परिवार का हिस्सा है. उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स सुरक्षा मानकों का पालन कर वाहनों का निर्माण कर रही है. उन्होंने अपने कर्मियों एवं शहर वासियों…

Read More

आदित्यपुर: आदित्यपुर के रोड न. 16- 17 स्थित शीतला माता- हनुमान मंदिर प्रांगण में बुधवार 25 से 31 जनवरी 2023 तक शुरू हुए श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का आयोजन स्थानीय लोगों एवं वैदिक सनातन समाज द्वारा किया जा रहा है. जिसकी शुरुआत कलश बुधवार को कलश यात्रा के साथ हो चुकी है. प्रतिदिन संध्या 3 से 6:00 बजे तक कथा वाचन श्री सुधांशु कौशिक जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है. इस यज्ञ को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है.  इसके तहत स्वागत समिति में संजय नायक, सचिन दर्जा, संतोष शर्मा,…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) जिला मुख्यालय के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 30 जनवरी को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा ऐतिहासिक होगी जिसमें जिले के लाखों लोग मानव शृंखला बनाकर सीएम हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत करेंगे. इसके साथ- साथ सीएम के स्वागत में पूरे जिले में सैकड़ो आकर्षक तोरण द्वार बनाए जाएंगे. उक्त जानकारी मंगलवार को स्थानीय परिसदन में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य उर्फ टुलु ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर दी. video दोनो ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काशी साहू महाविद्यालय में बने हेलीपैड पर पहुंचने…

Read More

कांड्रा (विपिन वार्ष्णेय) 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को कांड्रा में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. जहां लोगों ने लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखने की शपथ ली. कांड्रा थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने पुलिसकर्मियों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने की शपथ दिलाई . वहीं पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया शंकरी सिंह एवं ग्राम पंचायत सचिव ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने के लिए प्रेरित किया. यहां भी लोगों ने वोट जरुर डालेंगे हम की शपथ…

Read More

खरसावां (प्रतिनिधि) प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी अधिकारियो और कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी गयी. प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी विजय प्रसाद एवं ब्लॉक नाजीर प्रेम कुमार मिश्रा ने मतदाताओं को लोकतंत्र की रक्षा और मतदान के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई.  ”हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन से…

Read More

नीमडीह: झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के नीमडीह प्रखंड इकाई का गठन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से सुशील कुमार महतो को अध्यक्ष चुना गया. गठन की प्रक्रिया संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रजमोहन यादव, जिला अध्यक्ष कौशिक गांगुली की उपस्थिति में चुनाव पर्यवेक्षक जिला सचिव मंगल सिंह बेसरा की देखरेख में संपन्न हुई.  नवनिर्वाचित कमेटी में उपाध्याक्ष पार्वती हेस्सा सचिव पूर्णचंद्र रजक., संगठन सचिव श्रीष्ठिधर महतो एवं कोषाध्यक्ष पद पर रामकृष्ण गोराई और सह कोषाध्यक्ष अनिल कुमार भगत को चुना गया. इसके अलावा मलय कुमार माजि. को प्रेस प्रवक्ता एवं आईटी सेल के रूप में शाहिद अनवर को सर्वसम्मिति से चुना गया.…

Read More