Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर:(sumeet singh) सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत नगीनापुरी चित्रकूट धाम फ्लैट संख्या 103/A निवासी ज्ञान चंद ने आदित्यपुर थाने में कमलेश तिवारी नामक व्यक्ति एवं उनके परिजनों के खिलाफ उनके पार्किंग पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है, बावजूद इसके अब तक पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्यवाई नहीं की है, जिससे पीड़ित परिवार दहशत के साए में जी रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए ज्ञानचंद ने बताया कि साल 2019 में श्रीमती मनोरमा बाई एवं नारायण जी से उन्होंने उक्त फ्लैट खरीदा था. साथ में पार्किंग…

Read More

औरंगाबाद (दीनानाथ मौआर) जिला जज रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने सत्रवाद संख्या 143/21 उपहारा थाना कांड संख्या 61/20 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए दो काराधीन हत्यारोपी को भादंवि धारा 323/ 34, 302/34 में दोषी करार दिया है. लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि दोनों काराधीन हत्यारोपी दो वर्ष दो माह से जेल में बंद हैं.  सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई की तिथि 2फरवरी निर्धारित किया गया है. अभियुक्तों पर जयकरण की हत्या करने और मुन्नी शर्मा, वेंकटेश साव, सुरज साव को घायल करने का आरोप लगाया गया था. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी मृतक के…

Read More

आदित्यपुर: जमशेदपुर एनआईटी कॉलेज में विगत 2 माह से मृतक कर्मचारी आश्रित अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे, मगर मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे गए हैं. उनका कहना हैं कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2019 में गैर शैक्षणिक एवं अनुकम्पा के तहत नियुक्ति निकाली गई, लेकिन एनआईटी जमशेदपुर द्वारा इस नियुक्ति पर अब तक कोई भी औपचारिक निर्णय नही लिया गया है और मृतक कर्मचारी आश्रितों की नियुक्ति अनुकम्पा के आधार पर वर्ष 2023 में अब तक नहीं हुई हैं. इस भूख हड़ताल पर बैठे मृतक आश्रितो का कहना हैं कि…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के फेटका गांव में शनिवार को बेखौफ बाईक सवार अपराधियों ने अनिल ईसर नामक युवक को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भागने में सफल रहे. उधर घटना के बाद घायल को जरमुंडी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर रक्षित द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जरमुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है.

Read More

सरायकेला: कांग्रेस से निष्कासन झेल रही पूर्व सांसद प्रतिनिधि अनामिका सरकार फिर सुर्खियों में है. इसबार अनामिका ने अपने फेसबुक पोस्ट से सनसनी फैला दी है. फेसबुक पोस्ट में अनामिका ने पार्टी के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें अपनी आबरू के हरण का भी जिक्र किया है. तो क्या अनामिका का चीर हरण हुआ है ? हालांकि अनामिका ने स्पष्ट नहीं किया है मगर इशारों ही इशारों में काफी कुछ लिखा है आप भी देखें और पोस्ट के मायने निकालें. देखें अनामिका सरकार के फेसबुक पोस्ट की प्रति अनामिका सरकार ने अपने फेसबुक पेज पर शीर्षक “मेरी…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) जिले में बड़ी संख्या में सब जज की कमी है, न्यायाधीश के आभाव मे कई कोर्ट खाली हैं जिस वजह से न्याययिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. शुक्रवार को इसी बिंदु पर जिला विधिक संघ औरंगाबाद में कार्यकारणी समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह और संचालन महासचिव नागेंद्र सिंह ने किया. बैठक में कहा गया कि व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में बड़ी संख्या में सबजज कोर्ट सालों से खाली हैं. फिलहाल सबजज वन संतोष कुमार का भी तबादला हो गया है. अभी  सबजज कोर्ट संख्या एक,…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar)  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी), पटना द्वारा 20 जनवरी, 2023 को औरंगाबाद समाहरणालय के योजना भवन सभागार कक्ष में स्थानीय मीडियाकर्मियों के बीच वार्तालाप- क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया.  कार्यशाला का उद्घाटन औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम, पीआईबी पटना के निदेशक आशीष लकरा, सहायक निदेशक संजय कुमार, औरंगाबाद जिले के वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर एवं डीपीआरओ कृष्ण कुमार ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मीडियाकर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक एवं विकासात्मक…

Read More

औरंगबाद (दीनानाथ मौआर) शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे पन्द्रह अमित कुमार सिंह ने एक दशक पुराने अपराधिक अपील वाद संख्या -54/13 में सुनवाई करते हुए देव थाना प्रभारी को शो कॉज किया है. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि अपीलकर्ता नेपाली डोम देव गोदाम, देव के अधिवक्ता ने अपीलकर्ता के मृत्यु पर वाद समाप्ति का आवेदन 2015 में ही न्यायालय में प्रस्तुत किया था. न्यायालय ने मृत्यु प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को देव थाना को आदेश दिया था. 18/09/15 से 57 तिथि सुनवाई के बीत चुकी है, किन्तु आज तक न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) एडिजे सह स्पेशल उत्पाद कोर्ट टू नीतीश कुमार ने मद्य निषेध अम्बा थाना वाद संख्या 186/22 में एक मात्र अभियुक्त दीपक कुमार रामा बांध औरंगाबाद को बिहार मद्य निषेध उत्पाद संसोधन अधिनियम 2022 के धारा 37 में दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है. स्पेशल पीपी कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि अभियुक्त को दुबारा शराब पीने के आरोप में 11/09/22 को अम्बा में गिरफ्तार किया गया था. शाम में वाहन जांच के क्रम में मुंह से शराब के गंध आने पर ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट से 100 एमएल शराब सेवन की पुष्टि…

Read More

खरसावां (प्रतिनिधि) वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय के नेतृत्व में मंच के नेताओं ने कुचाई प्रखंड के सियाडीह गांव पहुंचकर विगत दिनों तरम्बा घाटी में ट्रैक्टर पलटने से मृत मंगल लोहार के परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया.  श्री सोय ने कहा कि मानव की प्रतिष्ठा में ही धर्म की प्रतिष्ठा है. कोई भी धर्म श्रेष्ठ और महान हो सकता है, लेकिन मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता. उन्होने कहा कि वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच हर जरूरतमंद लोगों का सहयोग करती है और आगे भी करती रहेगी. इस दौरान मुख्य रूप से केन्द्रीय…

Read More