Author: Tech Ashish

Exploring world

चाईबासा: सिंहभूम की सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण कर चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तैयार रहने का कांग्रेसजनों से आह्वान किया. कांग्रेस भवन में गुरुवार को सांसद गीता कोड़ा ने ध्वजारोहण किया और कहा कि विविधता हमारी देश की विशेषता है और डॉ. अंबेडकर ने जो संविधान बनाया वह दुनिया में मिसाल है. भारत की संस्कृति जोड़ने की, भाईचारे की संस्कृति है और इसी के कारण पूरा देश एक झंडे के नीचे खड़ा है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस…

Read More

जमशेदपुर: शुक्रवार तड़के जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत फाटक गोल चक्कर के निकट पुराने टायर गोदाम में आग लग जाने की वजह से पूरे क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. हालांकि स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया.  सुबह लगभग साढ़े 6 बजे अचानक फाटक गोल चक्कर के निकट पुराने टायर गोदाम में किसी असामाजिक तत्वों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद देखते ही देखते पूरे गोदाम में आग लग गई और आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया. इस आगजनी की घटना में…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) विश्व प्रसिद्ध बासुकीनाथ धाम में बसंत पंचमी के अवसर पर मिथिलांचल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे और बाबा भोलेनाथ का तिलक उत्सव मनाया. मंदिर प्रांगण में हजारों की संख्या में जुटे मिथिला वासियों ने पारंपरिक तरीके से बाबा का तिलक उत्सव संपन्न किया और एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर परंपरा का निर्वहन किया. मान्यता है कि मां पार्वती का मायका मिथिलांचल में है. ऐसे में मिथिलांचल का रिश्ता बाबा भोलेनाथ के साथ साले- बहनोई का है. मिथिलांचल की मान्यता के अनुसार बाबा के तिलकोत्सव के साथ ही होली की शुरुआत हो जाती है.…

Read More

खरसावां (प्रतिनिधि) खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के सौजन्य से सरायकेला- खरसावां जिला स्तरीय सहाय खेल योजना 28 जनवरी से 30 जनवरी तक खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे. उक्त जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि पहले यह कार्यक्रम बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में निर्धारित था. परंतु मुख्यमंत्री के जोहार यात्रा के कारण उपायुक्त के निर्देशानुसार स्थान में परिवर्तन किया गया है.  खेल के माध्यम से युवाओं के सपनों को उड़ान देने के उद्देश्य से आयोजित इस संशोधित कार्यक्रम के तहत 28 जनवरी को जिले के सभी 9 प्रखंडों…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सरायकेला- चाईबासा मार्ग फौजी ढाबा के पास गैस सिलेंडर लदे ट्रक और टेलर में आमने सामने टक्कर हो गई. गनीमत रही कि दोनों ट्रकों के ड्राइवर बाल- बाल बच गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या JH05 BW- 7178 गम्हरिया इंडियन ऑयल गैस प्लांट से गैस सिलेंडर लोड करके बड़बिल जा रहा था. इसी बीच चाईबासा की ओर से टेलर संख्या NL 01AC- 8679 आ रहा था. फौजी ढाबा के पास दोनों में आमने- सामने टक्कर हो गई. घटना शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे की…

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) गुरुवार देर रात टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित समर्थ इंजीनियरिंग में चोरी की नीयत से घुसे तीन नाबालिगों को कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने धर दबोचा. पूछताछ के क्रम में तीनों मासूमों ने अहम खुलासे किए. तीनों ने खुद को इंडस्ट्रियल एरिया से सटे कुन्हा बस्ती का रहनेवाला बताया. उन्होंने बताया कि तीन में से दो सगे भाई हैं. चौथा कंपनी के बाहर खड़ा है जो अंदर से माल निकलने पर उसे ठिकाने लगाता है, बाद में उन्हें कुछ हिस्सा मिलता है. तीनों की उम्र 8- 13 साल के आसपास थी.  अहम सवाल यह है…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां एक तरफ राष्ट्रीय गीत की आवाजें गूंज रही थी, वही मदनपुर की पहाड़ी में आईडी ब्लास्ट से पहाड़ी थर्रा रही थी. बता दें कि गुरुवार को औरंगाबाद में ब्लैक डे मनाने व सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला करने की माओवादियों की योजना को पोलिस और सुरक्षा बलों ने विफल करते हुए भारी मात्रा में आतंक के सामान बरामद किए हैं.   गणतंत्र दिवस पर माओवादियों द्वारा ब्लैक डे मनाने की तैयारी की सूचना पर अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तीन दिवसीय स्पेशल नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है.…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) जिले के देव थाना अंतर्गत बेलसरा गांव में में सियार के हमले से एक व्यक्ति समेत दो मासूम बुरी तरह घायल हुए हैं. सभी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां सभी का प्राथमिक ईलाज चल रहा है. घायल मणिराज शर्मा ने बताया कि अपने खेत में आलू चुन रहे थे. तभी सियार ने हमला बोल दिया जिसके उसके साथ खेत में मौजूद दो मासूम खून से लहूलुहान हो गए.   बाइट मणिराज शर्मा (घायल व्यक्ति) आनन- फानन में परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां एक…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) जिले के दाउदनगर पुरानी शहर के पासवान टोला में जमीन विवाद में सहोदर भाई ने भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमे चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. भाई द्वारा अचानक किए गए हमले से उससे छोटे तथा बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. इलाज करा रहे घायलों ने बताया उनका विवाद अपने ही भाई रामजी पासवान के साथ पूर्व से जमीन…

Read More

आदित्यपुर: नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदित्यपुर-1 शेर- ए- पंजाब चौक स्थित आदित्यपुर विकास समिति के कार्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में टीएमएच के चिकित्सक डॉ प्रशांत कुमार, पशु चिकित्सक डॉ एसके रत्नाकर, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे, युवा समाजसेवी वीरेंद्र यादव, सत्य प्रकाश, रविदास विकास समिति के अध्यक्ष योगेंद्र राम, समाजसेवी रामचंद्र पासवान, राजद नेता एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा उपस्थित थे. इस अवसर पर देव प्रकाश, रघुनाथ प्रसाद सिंह, आरके अनिल, फौजी…

Read More