Author: Tech Ashish

Exploring world

चांडिल: प्रखंड अंतर्गत चिलगु पुनर्वास कॉलोनी में तीन दिवसीय विराट सनातन धर्म सम्मेलन एवं श्रीमद भागवत कथा समारोह का आयोजन किया गया है. शुक्रवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. शुक्रवार शाम को कार्यक्रम के शुभारंभ में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और भागवत कथा का श्रवण किया. पश्चिम बंगाल के नदिया- नवद्वीप श्रीधाम से आए कथा वाचक गिरिधारी शास्त्री महाराज द्वारा श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया गया. आज कथा वाचन के दौरान भागवत कथा का परिचय और उसके महत्व बताया गया. भागवत कथा का हमारे जीवन में क्या महत्व है, इसपर विस्तार पूर्वक जानकारी…

Read More

गया (Prdeep Kumar Singh) भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया स्थित कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का भव्य उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, प्रभारी मंत्री मो. इसराइल मंसूरी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, स्थानीय सांसद विजय मांझी, विधान पार्षद नगेंद्र कुमार उर्फ रिंकू यादव, विधायक विनय कुमार यादव, विधायक ज्योति मांझी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं सैकड़ों लोग मौजूद थे.  कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध मंत्रोच्चारण के साथ किया गया. इस दौरान कलाकारों ने बिहार गौरव गान…

Read More

राजनगर: सरस्वती पूजा के मौके पर राजनगर भाग 17 की जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो राजनगर के तुमुंग पंचायत के भुइयानाचना गांव पहुंची. जहां मां सरस्वती के दर्शन कर क्षेत्र के समृद्धि की कामना की वहीं बतौर मुख्य अतिथि झूमर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.  बसंत पंचमी के मौके पर इस वर्ष भी भुईयानाचना गांव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कल पॉपुलर यूट्यूब कॉमेडियन सूरज महतो यानी वीआईपी भिखारी का स्टेज प्रोग्राम का आयोजन किया गया है.

Read More

कांड्रा (Bipin Varshney) हरिहरपुर- श्रीरामपुर फुटबाॅल मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदिवासी एभेन अखाड़ा द्वारा आयोजित द्वि दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता एवं टुसू मेला- 2023 सम्पन्न हुआ.  फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाईनल मैच का शुभारंभ जिप सदस्य पिंकी मंडल ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया. वही फुटबाॅल प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. फुटबाॅल प्रतियोगिता में चैम्पियन रहे एकेएसएएम राहरगोड़ा को 1 लाख, उप विजेता डीकेएमसी बालीडीह   को 80 हजार, तृतीय स्थान पर रहे शुभम स्पोर्टिंग को 50 हजार एवं चौथे स्थान पर रहे शगुन सरना क्लब भोलाडीह को 50 हजार, पांचवां…

Read More

सोनुआ (Jayant Pramanik) सोनुआ के महुलडीहा मैदान दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया. नवयुवक संघ महुलडीहा द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चे, बच्चियों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए विभिन्न आकर्षक और मनोरंजक खेलकूद आयोजित किये गये. मौके पर समापन समारोह में मंत्री जोबा माझी ने खेलकूद के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. मौके पर डाक्टर महतो, राम नारायण गुप्ता, ऋषिकेश महतो, रंजन महतो एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे.

Read More

चाईबासा: प.सिंहभूम जिले में गुरुवार को सरस्वती पूजा- वसंत पंचमी की धूम रही. इस अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों सहित चौक- चौराहों पर पूजा पंडाल में देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर हर्षोल्लास के साथ पूजा की गई. झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने कई सरस्वती पूजा पंडालों का अवलोकन किया. जिसमें ब्राइट वे एकेडेमी, टाटा कॉलेज सामान्य छात्रावास, टाटा कॉलेज आदिवासी छात्रावास, उरांवसाई सहित अन्य स्थान शामिल है. सभी पूजा पंडालों में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने विद्या की देवी की अराधना की. मौके पर…

Read More

ईचागढ़ (विद्युत महतो) सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के एसएम पब्लिक स्कूल रामनगर विष्टाटांड़ में शुक्रवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. टाटा फाउंडेशन के सौजन्य से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. 60 नेत्र रोग ग्रस्त ग्रामीणों का शिविर में नेत्र जांच किया गया.  वहीं 45 रोगीयों का मोतियाबिंद के लिए चयनित कर आपरेशन के लिए टाटा फाउंडेशन द्वारा टाटा आई अस्पताल ले जाया गया. जहां 45 मोतियाबिंद मरीजों का आपरेशन किया जाएगा. करीब दस बर्षों से एसएम पब्लिक स्कूल परिसर में आई कैम्प का आयोजन किया जाता है. प्रतिवर्ष शिविर लगाकर मोतियाबिंद…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) सर्किट हाउस में इंडिया न्यूज वाइरल से बात करते हुए पूर्व मंत्री सह वर्तमान प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि हम दो फ़रवरी के कार्यक्रम में सरकार के साथ नहीं आ सकते हैं क्योंकि यह झारखंड मुक्ति मोर्चा का व्यक्तिगत कार्यक्रम है. पार्टी का कार्यक्रम है. इसमें हम लोग साथ नहीं आ सकते हैं. रही स्थानीय नीति की बात तो हम लोग इस पर भी मिल बैठ कर निर्णय लेंगे और कुछ ऐसा हल निकालेंगे कि जल्द से जल्द झारखंड में खाली पड़े सरकारी पदों पर युवाओं की नियुक्ति हो सके. इसपर हम लोग…

Read More

गम्हरिया (Bipin Varshney) शुक्रवार को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा गम्हरिया पहुंचे. जहां उन्होंने थाने के पंजियों का वार्षिक जांच जांच किया. इस दौरान डीआईजी ने कुल 31 बिंदुओं पर जांच की. विशेष कर 5 वर्ष से अधिक के मामलों का निस्तारण करने, गुंडा पंजी में असामाजिक तत्वों का नाम जोड़ने, डकैती पंजी, लूट पंजी आदि को दुरुस्त करने की नसीहत दी. वैसे उन्होंने बताया कि ज्यादातर बिंदुओं में जांच के दौरान कोई त्रुटियां नहीं मिली. जिनमें त्रुटियां मिली उन्हें 15 दिनों के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के क्रम में थाने में…

Read More

सोनुआ (Jayant Pramanik) चक्रधरपुर थानाक्षेत्र के फुलकानी गांव में हथौड़े से मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर थाना अंतर्गत फुलकारी गांव निवासी 50 वार्षिय जग्गू सरदार गुरुवार रात्रि में दुकान के बाहर सोया हुआ था. जहां अज्ञात लोगों ने जग्गू सरदार के सर पर हथौड़े से मारकर हत्या कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार तड़के चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव…

Read More