Author: Tech Ashish

Exploring world

सोनुआ (Jayant Pramanik) राज्य सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग एवं झारखंड सरकार के सहाय योजना के तहत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर भाग लेने के लिये सोनुआ प्रखण्ड के चार खिलाड़ी चयनित हुए हैं.  जिसमें बॉलीबॉल में महुलडीहा के अरविंद महतो, 100 मीटर दौड़ में भालुरूँगी के लक्ष्मण महतो, 400 मीटर दौड़ में सेगईसाई की पूनम मुंडारी और लंबी कूद में तैरा के रामराय सोय का चयन हुआ है. चारों खिलाड़ी राज्य स्तर पर आगामी 16 फरवरी से आयोजित होने वाले खेल में भाग लेंगे.  बुधवार को सोनुआ प्रखण्ड कार्यालय में…

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) बुधवार शाम करीब 6 बजे अदित्यपुर नगर निगम वार्ड 11 भाटिया बस्ती में उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब एक बिजली के खंभे से अचानक धुआं निकलने लगा. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पार्षद को दी. जहां पार्षद पुत्र गोपी सिंह ने बिजली विभाग को सूचित किया और मौके पर पहुंचे.  गनीमत रही कि बिजली विभाग ने सूचना मिलते ही बिजली का कनेक्शन काट दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. वहीं विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुट गए.…

Read More

ईचागढ़ (विद्युत महतो) सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के झारखंड खनिज निगम लिमिटेड के सोड़ो- जारगोडीह बालू घाट के पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार सिंह को ग्रामीणों ने विदाई समारोह कर भावभीनी विदाई दी. श्री सिंह जेएस एमडीसी के पर्यवेक्षक से 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए.  वहीं विदाई समारोह में मुख्य रूप से थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर, मुखिया नयन सिंह मुण्डा, पूर्व मुखिया पंचानन पातर, समाजसेवी भोला नाथ महतो आदि की उपस्थिति में माला पहनाकर अंगवस्त्र, छतरी, बैग ,घड़ी आदि भेंट देकर विदा किया गया. उपस्थित लोगों ने बारी- बारी से केके सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया. थाना…

Read More

खरसावां (प्रतिनिधि) मुंबई- हावंड़ा रेल मार्ग के अंतर्गत राजखरसावां- चक्रधरपुर रेल मार्ग के बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के समीप पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चक्रधरपुर के पोटका निवासी विवेक साह के रूप में हुई है.  मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर के पोटका गांव निवासी विवेक साह (20) प्रतिदिन की तरह आदित्यपुर से मजदूरी कर मंगलवार की रात अपने घर वापस आ रहा था. इसी बीच बड़ाबाम्बो स्टेशन से महज एक किलोमीटर की दूरी पर पोल संख्या 302/2 एवं 302/3 के बीच पैसेंजर ट्रेन से गिर गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत…

Read More

आदित्यपुर: बुधवार तड़के सरायकेला जिले के अदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर सुधा डेयरी के सपीम खराब टेलर जानलेवा साबित हुआ. जहां बाइक सवार की टक्कर होने से मौत हो गई. घटना बुधवार सुबह 5.30 बजे के आसपास बताई जा रही है.  मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर बस्ती निवासी सौरभ नंदी अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी जा रहा था इसी दौरान सुधा डेयरी मोड़ के पास सड़क पर खराब पड़े ट्रेलर संख्या – NLO1D- 5211 के पीछे से सौरभ ने टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक चला रहा…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) जिले के रफीगंज रेलवे स्टेशन परिसर के ओवर ब्रिज के पास डाउन लाइन में खड़े मालगाड़ी पर चढ़कर रिल्स बनाने के क्रम में 25 हजार वोल्टेज की चपेट में आने से चरकावा निचली डीह निवासी मो मंसूर का 12 वर्षीय पुत्र मो समीर घायल हो गया. आरपीएफ के जवान एंव स्थानीय लोगो के सहयोग से आनन- फानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. जहां डॉक्टर सुजीत कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया. आरपीएफ के जवान ने बताया कि ओवरब्रिज के पास लूप लाइन में…

Read More

जमशेदपुर: आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर में चल रहे रोजगार मेले का सोमवार को समापन हो गया. दो दिनों तक चले मेला के दूसरे एवं अंतिम दिन 25 कंपनियों ने भाग लिया. बीओपीटी के ओएसडी झारखण्ड के श्री संतोष कुमार ने बताया कि आज जो कंपनियाँ आई उनमें से टाटा ब्लूस्कोप, जमना ऑटो इंडस्ट्रीज, नेटमोर टेक्नोलॉजी, ओमनी ऑटो लि., बीएमडब्ल्यू लि., विहाइव डिजाइन, योगिक टेक्नोलॉजीज, दी इंडियन स्टील एण्ड वायर प्रोडक्टस लि., सुदीशा फाउण्ड्री प्राइवेट लि. शॉरत ऑटो टेक प्राइवेट लि., नरसिंह इस्पात, एसईएम टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट लि. ईएमडीटी, मेटाल्सा इंडिया थे. युवा शक्ति फाउंडेशन कॉलेज के कोषाध्यक्ष…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) जिले के रफीगंज प्रखंड के खंडवा गांव में सनकी पति ने बीती रात अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी है, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई है.  इस संबंध में मृतका के भाई नवीनगर थाना क्षेत्र के इटवा नोनिया बीघा गांव निवासी सोनू कुमार ने सास, ससुर एवं पति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराकर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है. रफीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है. सूत्रों की मानें तो नबीनगर थाना क्षेत्र के इटवा नोनिया बीघा गांव…

Read More

खरसावां (प्रतिनिधि) पर्यटन, कला- संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के अंतर्गत खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड, रांची द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय सहाय खेल कूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई.  खेलकूद प्रतियोगिता में 9 प्रखंडों के 936 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने लिया भाग. खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन बाॅलीबॉल बालक वर्ग में सरायकेला को पराजित कर ईचागढ़ की टीम चैंपियन बनी. जबकि बालिका वर्ग के वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुकडू को पराजित कर खरसावां की टीम चैंपियन बनी. वहीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर बालक दौड़…

Read More

कांड्रा (Bipin Varshney) मंगलवार सुबह कोलाबीरा के बिरबांस स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक के पास से बरामद आधार कार्ड और पैन कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त कांड्रा के धातकीडीह ग्राम निवासी बंकिम चंद्र महतो के पुत्र शांतिराम महतो के रूप में हुई.  सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर लाश देखी. उसके बाद रेल पुलिस के साथ- साथ सरायकेला पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. मृतक की शिनाख्त होने के पश्चात परिजनों को भी सूचित किया गया. परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह वह घर से निकला था,…

Read More