Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर: शनिदेव भक्त मंडली ने पेट की बीमारी से पीड़ित आदित्यपुर 2 बाबा कुटी आश्रम निवासी झुमा कर्मकार के इलाज में आर्थिक सहयोग किया. मंडली ने उसके घर जाकर उसके पिता प्रदीप रॉय को इलाज हेतु 31 हजार रुपए सौंपा. झुमा के पेट में स्थित आंत पंचर हो गया है. आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से वह इलाज कराने में असमर्थ थी. उसके पिता ने अजय कुमार गोराई के माध्यम से मंडली से मदद की गुहार लगाई. मंडली सदस्यों ने आपस में पैसे इकट्ठे कर सौंपा. इसमें मंडली संरक्षक देवब्रत घोष, सचिव उज्वल घोष, मंटू मोदक, गौरांगो धर, विश्वजीत…

Read More

तिरुलडीह: सरायकेला- खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के विप्लबी किशोर संघ कुदा तिरूलडीह मैदान में सोमवार को विराट टुसु मेला, झुमर संगीत व मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया गया. मेला में हजारों हजार की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.  वहीं करीब 50 फीट का टुसु चौडल मेला का मुख्य आकर्षक रहा. उड़ीसा के झुमर सम्राट दिपक महतो एवं पार्टी के झुमर संगीत व नृत्य से मेला में चार चांद लगा दिया. दर्शक झुमर गीत पर जमकर झूमे. झुमर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं…

Read More

जमशेदपुर: जोहार यात्रा के दूसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत से रू-ब-रू होने तथा जनता से संवाद को लेकर जिला भ्रमण कार्यक्रम जारी है. इस कड़ी में सोमवार रात करीब 9.50 पर वे सरायकेला के रास्ते जमशेदपुर पहुंचे. कल 31 जनवरी को वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. आज रात जमशेदपुर पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोनारी दोमुहानी स्थित स्वर्णरेखा आरती घाट का निरीक्षण करवाया. साथ ही मुख्यमंत्री को छठ घाट सौंदर्यीकरण एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने इस परिकल्पना…

Read More

गम्हरिया: ग्रीन इंडिया मुवमेंट के तहत भारत भ्रमण पर साइकिल यात्रा पर निकले उत्तर प्रदेश इटावा के रॉबिन सिंह का सोमवार को जगन्नाथपुर नव ज्योति विद्या मंदिर स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया.  रोबिन सिंह खूंटी से रविवार को निकलकर गम्हरिया के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्कूल परिसर पहुंचे, उन्होंने स्कूल परिसर में रोरी पौधे लगाएं.  इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया, प्रिंसिपल अनामिका श्रीवास्तव व सचिव संजीव श्रीवास्तव ने उनकी मुहिम की सराहना कर अपने स्तर से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.  रोबीन सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हम…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath mouar) किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज में सोमवार को दोपहर स्नातक खंड-3 की छात्राओं ने जमकर बवाल काटा. हंगामा कर रही छात्राओं ने कॉलेज के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी, कॉलेज प्रशासन के खिलाफ भड़ास के साथ हाय-हाय के नारे लगाए.  छात्राओं का आरोप था कि कॉलेज में कोई भी काम समय से नही होता है, छात्राएं आती हैं और निराश होकर चली जाती है. बवाल काट रही नसरीन ख़ातून, सुधा कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य ने कॉलेज प्रबंधन पर छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोग शनिवार को भी कॉलेज…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) जिला लोक समिति, जिला सर्वोदय मंडल तथा जिला खादी ग्रामोद्योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में शहर के रमेश चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग भंडार में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खादी ग्रामोद्योग समिति के पूर्व अध्यक्ष सह जेपी सेनानी अजय कुमार श्रीवास्तव ने की. इस अवसर पर कई लोगों ने उपवास रखते हुए शांतिपाठ भी किया. कार्यक्रम में जिला खादी ग्रामोद्योग समिति के मंत्री शालीग्राम मंडल, समिति के जहानाबाद के मंत्री जितेन्द्र कुमार, व्यवस्थापक मोहन पांडेय, पेंशनर समाज के संगठन मंत्री नकुल यादव, अजय भगत, सुरेन्द्र प्रसाद, मिथुन…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) जिले के नबीनगर स्थित भारतीय रेल बिजली कंपनी लि. (बीआरबीसीएल) के पावर प्लांट से निकलने वाले फ्लाई ऐश का परिवहन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है. नियमों को दरकिनार कर फ्लाई ऐश के धड़ल्ले से परिवहन से प्रदूषण फैल रहा है.  हद तो यह है कि पावर प्लांट से फ्लाई ऐश लोड कर गाड़ियां एनटीपीसी खैरा थाना की नाक के सामने से गुजरती है. ऐसे में पुलिस की मिलीभगत से भी इंकार नही किया जा सकता. इन सबके बावजूद यह सब पुलिस को नजर नही आना आश्चर्यजनक लगता…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) बाल कल्याण समिति ने तीन माह से असम में रह रहे जामा के 14 वर्षीय बालक को उसके परिवार को सौंप दिया. यह बालक गांव के लोगों के साथ मजदूरी करने मिजोराम गया था पर वह बीच रास्ते में ट्रेन से उतर गया था. 14 अक्टूबर 2022 से उसके घरवाले परेशान थे. उसकी मां ने बालक के गुमसूदगी की सूचना जामा थाने में भी दर्ज करवायी थी. इस बालक को असम के होजोई चाठल्डलाइन ने वहां के रेलवे स्टेशन के पास भटकता हुआ पाया था और उसे वहां के सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया था.…

Read More

खरसावां (प्रतिनिधि) अर्जुना स्टेडियम में आयोजित सहाय योजना अंतर्गत जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में कुकरू प्रखंड के चौड़ा पंचायत की बेटियों ने इतिहास रचते हुए पहली बार हॉकी में उपविजेता बनी. फाइनल कुकरू प्रखण्ड और कुचाई प्रखंड के बीच खेला गया, मुक़ाबला काफी रोमांचक रहा और अंत में निर्णय टॉस से हुआ जिसमें कुकरू प्रखंड की खिलाड़ियों को टॉस में हारकर उपविजेता से संतुष्ट होना पड़ा. इस प्रतियोगिता में कुकरू प्रखंड का प्रतिनिधित्व चौड़ा पंचायत की बच्चियां कर रही थी. कोच की भूमिका में सुमित बारला, टीम मैनेजर दामोदर जामुदा और प्रेमाशीष महतो थे. बीडीओ राकेश कुमार गोप ने…

Read More

आदित्यपुर: नगर परिषद वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा के देह दान किये जाने के फैसले पर विश्वकर्मा समाज के प्रबुद्धजनों एवं महिलाओं ने रविवार को उन्हें सम्मानित किया और इसे साहसिक फैसला बताया. इस दौरान समाज की बुद्धिजीवी महिलाएं भी मौजूद रहीं. समाज के लोगों ने बताया कि गर्व है कि श्रीमती शर्मा विश्वकर्मा समाज की महिला हैं. उन्होंने न केवल विश्वकर्मा समाज बल्कि सभी समाज के लिए नजीर पेश किया है. सभी ने पार्षद के लंबी उम्र की कामना की. विदित हो कि पिछले दिनों पार्षद नीतू शर्मा ने अपना शरीर दान कर सबको चौंका दिया था.…

Read More