Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सतबहिनी बसंती मंदिर के समीप एक 45 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक का नाम तरुण कुमार सिंह बताया जा रहा है. मिली जानकारी के युवक आरएसबी कंपनी का स्थायी कर्मी था. वह नशे का आदि का और अविवाहत था. यहां वह अपने बड़े भाई के साथ रहता था. शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त भाई ड्यूटी गया हुआ था और भाभी गांव गई हुई थी. पड़ोसियों ने इसकी सूचना भाई को दी. सूचना मिलते…

Read More

सरायकेला: 12 फरवरी को रांची के कार्निवाल बेनीक्विट हॉल में आयोजित राजद कार्यकर्ता मिलन समारोह को सफल बनाने हेतु कोल्हान स्तरीय राजद की बैठक आगामी 10 फरवरी को जमशेदपुर में आयोजित की गयी है. इसकी जानकारी राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि उक्त समारोह में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 10 फरवरी की बैठक को सफल बनाने की जिम्मेवारी सुभाष यादव, योगेंद्र यादव, कमल देव सिंह सहित राजद के सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों को दी गई…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने साइबर के माध्यम से लोगों को ठगने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके द्वारा बिहार-झारखंड के कई जिलों में करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी है. इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया है. जिसके बाद संबंधित थाना को जांच के लिए भेजा गया. जहां बुनियादगंज थाना क्षेत्र से टिंकू कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. टिंकू की…

Read More

DESK करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के आह्वान पर श्री राष्ट्रीय करणी सेना छत्तीसगढ़ द्वारा प्रत्येक महीने की पूर्णिमा की संध्या पर खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है. इस महीने 5 फरवरी, 2023 की संध्या 5 बजे यह आयोजन महादेव घाट रायपुर में आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन का सिलसिला दिसम्बर माह की पूर्णिमा की संध्या से प्रारंभ हुआ तत्पश्चात् 6 जनवरी 23 को इस आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की गई. इसी क्रम में लगातार तीसरी बार 5 फरवरी 2023 को यह आयोजन संपन्न होने…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) थाना क्षेत्र के कटंगा पंचायत अंतर्गत बुरुडीह निवासी झारखंड पुलिस के सिपाही सुरू टुडु (55) का गम्भीर बीमारी से निधन हो गया. उनकी तैनाती रांची सीटी कंट्रोल में थी.  वे गम्भीर बीमारी से पीड़ित थे. वे दो माह से बीमार अवस्था में थे. शुरू टुडु का निधन बुरुडीह स्थित उनके आवास पर शुक्रवार को हुआ. परिजनों ने सिपाही सुरू टुडु के निधन की सूचना राजनगर थाना को दी. जिसके बाद विभागीय निर्देशानुसार स्थानीय पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा. सिपाही सुरू टुडु अपने पीछे पत्नी गुमी टुडु,13 वर्षीय बेटी गंगोत्री टुडु…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) राजनगर प्रखंड क्षेत्र बालिका मध्य विद्यालय गम्हरिया के प्रधानाध्यापक रायसेन सोरेन को सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई. रायसेन सोरेन की शिक्षक के रूप में 2001 में नियुक्ति हुई थी. रायसेन का सेवाकाल बेदाग रहा और गम्हरिया बालिका विद्यालय के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा.  इस दौरान स्कूल के शिक्षकों, शिक्षा समिति के सदस्यों एवं छात्र- छात्राओं ने गुलदस्ता व उपहार भेंट किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए फूलमाला पहना कर उन्हें यादगार विदाई दी. इस दौरान रायसेन सोरेन भावुक नजर आए. उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों…

Read More

DESK इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी से कालीकट जा रही एक फ्लाइट की वापस अबूधाबी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. विमान के इंजन में आग लगने के बाद विमान सुरक्षित उतारा गया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं.  184 यात्रियों की बची जान जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी से आ रही फ्लाइट IX348 में 184 यात्री सवार थे. इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद विमान में आग लगने की बात सामने आई. विमान के पायलट ने जैसे ही आग की लपटों को देखा तो उसने विमान की…

Read More

गम्हरिया: विश्वकर्मा समाज की ओर से पूंजीडूंगरी देवस्थान स्थित विश्वकर्मा मंदिर में चौथा वार्षिक प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा, इसकी जानकारी समाज के दिनेश शर्मा ने दी.  उन्होंने बताया कि इससे पहले सुबह भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी, पूजा अर्चना के बाद दोपहर में भोग वितरण किया जाएगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है, इसमें आजेश शर्मा, पीएन शर्मा, पिंटू शर्मा, सत्यनारायण, सुधीर शर्मा, रामकरण शर्मा, सूरज शर्मा आदि मौजूद थे.

Read More

गम्हरिया: भारत सरकार की नीतियों के विरुद्ध राज्य भर के सभी पीडीएस डीलर 7, 8 व 9 फरवरी को अपनी दुकानें बंद रखेंगे, इसकी रुपरेखा तैयार करने को लेकर पीडीएस डीलर संघ के अध्यक्ष फूलकांत झा की अध्यक्षता में गम्हरिया में डीलरों की बैठक हुई.  झा ने कहा कि भारत सरकार से की गई लंबित मांगों की पूर्ति हेतु तीन दिनों तक पीडीएस डीलर के दुकान से वितरण व ईपाश मशीन बंद रखा जाएगा. बैठक में राधेश्याम सोनार, शीतल साहू, रमेश पंडित, संजय मंडल आदि शामिल हुए.

Read More

DESK वित्त मंत्री डॉ निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट पेश कर दिया है. जिसके बाद राजनेताओं की प्रतिक्रिया आने शुरू हो गए हैं. सत्ता पक्ष बजट को राहत देनेवाला बता रहे हैं तो विपक्ष इसे चुनावी बजट बता रहे हैं. आइए जानें किसकी क्या प्रतिक्रिया है. विकासोन्मुख एवं आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जाने वाला बजट: विद्युत सांसद विद्युत वरण महतो ने आज लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए आम बजट पर राय देते हुए कहा कि यह अमृत काल का पहला बजट देश के आम नागरिकों पर अमृत वर्षा के समान है.…

Read More