Author: Tech Ashish

Exploring world

कांड्रा (Bipin Varshney) पंचायत के डोकाकुली में बिपिन महतो के टाली घर में गुरुवार सुबह आग लग गई. आग से घर में रखे टेंट हाउस के सामानों के साथ उनका वेल्डिंग मशीन भी जल कर ख़ाक हो गया. गनीमत ये रही कि जिस घर में आग लगी, वह घर गोदाम के रूप में इस्तेमाल होता था. जिससे जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई.  जानकारी के अनुसार घर से धुंआ निकल रहा था. जिसे देख बगल के ढाबा में बैठे लोगों ने देखा एवं मदद के लिए इसकी सूचना डोकाकुली के समाज सेवी राम महतो को दी. वहीं सूचना पर…

Read More

आदित्यपुर (Sumeet Singh) सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोर हर दिन शोर मचा रहे हैं. पुलिस चोरों की चुनौती के आगे बेबस नजर आ रही है. शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन चोर किसी घर, दुकान या कंपनी को अपना निशाना न बनाएं. आलम यह हो चला है कि चोर अब थाना परिसर में भी दबिश दे चुके हैं. बुधवार को दो चोरों को पुलिस ने थाना परिसर में रखे कबाड़ की चोरी करते रंगे हाथ दबोचा था, हालांकि स्कूली बच्चों की तत्परता से चोर दबोचे गए थे. इधर बुधवार की देर रात थाना से…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) धोखे से रातों- रात विधानसभा में कृषि विपणन विधेयक पारित होने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि ये विधेयक केवल घूसखोरी को बढ़ावा देगा. क्योंकि झारखंड एक खनिज प्रधान प्रदेश हैं. झारखंड में कृषि उपज ना के बराबर है. एक मात्र एक फसली धान की फसल यहां पर होती है.  झारखंड जैसे राज्य में केवल व्यापारियों को दोहन के उद्देश्य से कृषि मंत्री इस विधेयक को लागू करना चाह रहे हैं. जिसका समस्त व्यवसायी समाज और किसान विरोध कर रहे हैं. इस संदर्भ में आज सारे झारखंड के व्यवसायी…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) जिले के गोह थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी गांव से दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जहां शादी के पन्द्रह साल बाद भी बच्चा न होने से नाराज हैवान पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दिया है. सूचना पर पहुंची गोह पुलिस ने मृतका का शव उसके घर से बरामद कर पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज, आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जाता है कि अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के धराना गांव निवासी शिवपूजन चौधरी अपनी पुत्री सिंधु कुमारी की शादी 2007 में गोह थाना…

Read More

गम्हरिया (Bipin Varshney) दो दिनों से चले आ रहे फुटबॉल प्रतियोगिता के महाकुंभ का समापन भव्य रूप से हुआ. कोल्हान प्रमंडल का बहुचर्चित फुटबॉल प्रतियोगिता गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मुड़िया पंचायत के कोलाबीरा मैदान में आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन सिंहभूम द्वारा समापन समारोह के मुख्य अतिथि में जनजाति मंत्री भारत सरकार, अर्जुन मुंडा को आना था. लेकिन बजट सत्र होने के कारण वे नहीं आ पाए उनके द्वारा वीसी कॉलिंग के माध्यम से दर्शकों और खिलाड़ियों को संबोधित किया गया. श्री मुंडा ने कहा कि कोलाबीरा फुटबॉल मैदान में बड़े स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात…

Read More

खरसावां: प्रखण्ड के पदमपुर मेला मैदान में सुपर स्पोर्टिंग क्लब तेलीसाई पदमपुर द्वारा आयोजित 8 वाॅ स्व. मुकुंद साहू मेमोरियल फुटबाॅल प्रतियोगिता 2023 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच संपन्न हो गई. फुटबाॅल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई की पत्नी बांसती गागराई, खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, जिप कालीचरण बानरा ने फाइनल मैच का शुभआरंभ गुब्बारे उड़ाकर एवं खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया.  पुरूष वर्ग फुटबाॅल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 32 टीमों ने भाग लिया. जबकि महिला वर्ग में 4 टीमों ने भाग…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) शहर में गया पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च का नेतृत्व वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती स्वयं बुलेट पर सवार होकर कर रहे थे. इस मौके पर दर्जनों बाइक सवार जवान सड़क पर फ्लैग मार्च में शामिल हुए. फ्लैग मार्च में बिहार पुलिस डायल 112 के दर्जनों वाहन भी सड़क पर सायरन बजाते हुए निकले. मार्च एसएसपी कार्यालय से निकलकर, गया समाहरणालय, राय काशीनाथ मोड़, जेपी झरना, गेवाल बिगहा होते हुए कई सड़क मार्गो से गुजरा. video इस मौके पर एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) एक तरफ मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटी है तो दूसरी तरह जिले में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रही है. हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नही करते है कि यह वीडियो कब की है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह वीडियो पंचायत रोजगार सेवक की है, जो मनरेगा योजना के तहत कार्य करने को लेकर किसी ने रिश्वत दिया है और रिश्वत देते समय किसी ने चुपके से वीडियो बनाकर वीडियो वायरल कर दी है.  वायरल वीडियो…

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) बीती रात थाना क्षेत्र स्थित मधुबन होटल के पीछे कार सवार ने बाईक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें शर्मा बस्ती निवासी संजय सिंह बुरी तरह से घायल हो गए. उनकी पत्नी ने राहगीरों के सहयोग से उन्हें स्थानीय गंगोत्री नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उनका ईलाज चल रहा है. दुर्घटना में संजय सिंह के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आयीं हैं. उधर कार सवार युवक भागने लगे इसकी सूचना घायल संजय सिंह की पत्नी ने पुलिस को दी. जहां आदित्यपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार को जप्त कर…

Read More

खरसावां प्रखण्ड के पदमपुर मेला मैदान में सुपर स्पोर्टिंग क्लब तेलीसाई पदमपुर द्वारा 8 वां स्व. मुकुन्द साहू मेमोरियल फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का शुभारंभ खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, जोजोडीह पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार प्रधान, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, संरक्षक आकुला साहू आदि ने स्व. मुकुन्द साहू को श्रद्वाजंलि देकर, खिलाडियों से परिचय और फुटबाॅल को किक मारकर किया.  इस प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र कुल 48 फुटबाॅल टीम भाग ले रही है. प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में सोलिंग साॅकर एफसी को 1-0 से पराजित कर सोय डिसम होनको की टीम ने जीत का आगाज…

Read More