Author: Tech Ashish

Exploring world

राजनगर (Pitambar Soy) थाना अंतर्गत राजनगर- जुगसलाई मार्ग स्थित साहू कॉलोनी में शनिवार देर रात करीब 11:20 बजे एक गुमटी में अचानक आग लगने गुमटी पूरी तरह से जलकर राख हो गया. जिससे गुमटी संचालक मनोज मोदक को काफी नुकसान हो गया. वैसे नुकसान का आकलन तो खुद पीड़ित ही बता सकते हैं कि उसे कितना नुकसान हुआ.   ज्ञात हो कि साहू कॉलोनी स्थित विदेशी शराब दुकान के बगल में मनोज मोदक अपने झोपड़ी नुमा गुमटी बनाकर चना मशाला, अंडा, चिकिन फ्राई, पानी बोतल आदि सामग्री की दुकान चालते थे. शनिवार रात गुमटी में अचनाक आग गई. हालांकि आग…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ला निवासी जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह हत्याकांड मामले को लेकर एसएसपी आशीष भारती ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सुनील सिंह की हत्या के मामले में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है. इसे लेकर वजीरगंज कैंप डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. हालांकि पीड़ित पक्ष के द्वारा अभी तक किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. प्रथम दृष्टया में घटनास्थल पर पीड़ित पक्ष के द्वारा जो बातें बताई गई है, उसके आधार पर…

Read More

चांडिल: पारसनाथ पहाड़ी को जैनियों से मुक्त कराने और सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को आदिवासी सेंगेल अभियान कोल्हान इकाई ने चांडिल पुरुलिया रेलखंड को करीब 3 घंटे जाम कर दिया.  अभियान के सदस्य रेलवे ट्रैक पर बैनर पोस्टर के साथ हजारों की संख्या में धरने पर बैठ गए. आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया कि जब तक सरना धर्म कोड लागू नहीं किया जाता और पारसनाथ पहाड़ी को जैनियों से मुक्त नहीं कराया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे आंदोलनकारी बैनर पोस्टर के साथ रेलवे ट्रैक पर…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) बिहार के गया में बेखौफ अपराधियों ने जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना देर रात्रि की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई.  मृतक सुनील सिंह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ला के रहने वाले थे. घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल हो गया. परिजन चीत्कार कर रोने लगे. जानकारी मिलने के बाद आसपास के भी लोग जुट गए. video इस संबंध में…

Read More

खरसावां: राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की एक टीम शुक्रवार को खरसावां एवं कुचाई प्रखंड पहुंचकर विभिन्न पंचायतों में झारखंड सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मनरेगा योजना के तहत संचालित तालाब निर्माण, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, डोभा निर्माण कार्य, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्यो को देखा. साथ ही कई दिशा- निर्देश दिया गया.  पदाधिकारी ने सबसे पहले कुचाई प्रखंड के अरूवां पंचायत पहुंचे और झारखंड राज्य जल साजन मिशन के तहत अमृत सरोवर तालाब निर्माण का जायजा लिया. इसके अलावा आंगनबाड़ी निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कई दिशा- निर्देश दिये.  उसके बाद खरसावां प्रखंड अंतर्गत…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) शुक्रवार को झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी दुमका पहुंचे. जहां स्थानीय परिसदन में मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की वश की बात नहीं है.  उन्होंने कहा कि ऐसा वे इसलिए कह रहे हैं क्योंकि झारखंड में एक भी काम लीगल नहीं बल्कि अन लीगल काम ही सरकार की देखरेख में चल रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने जनता से जितने भी वादे किए उनमें से एक भी पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा कि यहां के नौजवान…

Read More

खरसावां: विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर एक पत्र सौंपकर झारखंड राज्य के 42 हजार सहियाओं को मासिक प्रोत्साहन राशि के स्थान पर स्थायी मानदेय देने की मांगो को रखा.  मुख्यमंत्री को सौंपे गए पत्र में विधायक ने कहा कि झारखंड में कार्यरत 42 हजार सहियाओं द्वारा अपने संगठन झारखंड प्रदेश सहिया संघ के माध्यम से सहियाओं को प्रोत्साहन राशि के स्थान पर स्थायी मानदेय देने की मांग की जा रही है.  अपनी इस मांग को लेकर पिछले कई दिनों से राज्य के विभिन्न जिलों से धरना- प्रदर्शन भी किया जा रहा है. विधायक…

Read More

खरसावां: केन्द्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार के तहत बुनियादी बीज प्रगुणन एवं प्रशिक्षण केन्द्र खरसावां द्वारा केपेसिटी ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत “क्षमता निर्माण” पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गई. इस शिविर में खरसावां- कुचाई के 22 कृषकों को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया.  प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए बुनियादी बीज प्रगुणन व प्रशिक्षण केंद्र, खरसावां के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. तिरूपम रेड्डी ने कहा कि तसर उत्पादन कर कृषक अपने उत्पादन की गुणवत्ता एवं गुणात्मकता में और अधिक वृद्वि करे. उन्होने कहा कि रेशम उत्पादन एक कृर्षि आधारित उधोग…

Read More

आदित्यपुर: झारखंड के पूर्व मंत्री और राजद नेता सुरेश पासवान शुक्रवार को आदित्यपुर पहुंचे. जहां राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री का भव्य स्वागत किया गया.  बता दें कि आगामी 12 फरवरी को रांची में प्रदेश स्तरीय राजद कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित की गई है. जिसमें बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे. उसी निमित्त शुक्रवार को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय राजद कार्यकर्ता सम्मेलन जमशेदपुर में आयोजित की गई है, जिसमें हिस्सा लेने और कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करने पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता…

Read More

जमशेदपुर: शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक युवक की मौत हो गयी है, जबकि उसके दो साले गम्भीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों युवकों का एमजीएम में ईलाज चल रहा है. दरअसल युवक अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया था, जहां ससुरालवालों से विवाद हुई और युवक की मौत हो गई. घटना कदमा थाना क्षेत्र का है.  जहां एलआईजी फ्लैट में अपनी पत्नी को ससुराल से लाने गए निखिल रॉय की मौत हो गई. इस घटना में निखिल के साले विक्की और सन्नी भी घायल हो गए. निखिल पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. सूचना…

Read More