Author: Tech Ashish

Exploring world

रांची: झारखंड पुलिस के छह डीएसपी और 200 इंस्पेक्टरों के छह हफ्ते की ट्रेनिंग अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. इसे लेकर आईजी ट्रेनिंग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है.  आईजी ट्रेनिंग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन सभी पुलिस अधिकारियों को 19 फरवरी को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में योगदान करने का आदेश निर्गत किया गया है. इस आदेश को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है. सरायकेला खरसावां जिले से भी चार इंस्पेक्टर ट्रेनिंग के लिए विरमित होने थे जिसमें कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो, पूर्व ट्रैफिक प्रभारी सुषमा कुमारी,…

Read More

चाईबासा: पदापहाड़ में आवागमन हेतु रेल फाटक को पुनः खोले जाने की मांग को लेकर बुधवार को झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने डीआरएम को पत्र प्रेषित करते हुए मांग किया कि चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत डांगुवापोसी सेक्शन के पदापहाड़ स्टेशन क्षेत्र के पदापहाड़ ग्राम में हजारों ग्रामीण प्रतिदिन अपनी दैनिक आवश्यकता की वस्तु दैनिक मजदूरी करने, तथा स्कूल- कॉलेज आने- जाने तथा अस्पताल आने- जाने हेतु रेलवे लाईन पार कर आवागमन करते है. जहां पदापहाड़ रेलवे स्टेशन से बड़ाजामदा तथा बांसपानी रेलवे का जंक्शन है. जहां दोनों ओर से प्रतिदिन सैकड़ों मालवाहक और यात्री रेलगाड़ियों का…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के पोडोगेर गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गला काट कर हत्या करने के मामले की सुनवाई करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चाईबासा की अदालत ने बुधवार को 5 अभियुक्तों को फांसी की सजा और 1 लाख रुपए जुर्माने की सजा मुक़र्रर की है. बता दें कि बंदगांव थाना क्षेत्र के पोडोगेर गांव में 8 नवबंर 2021 की रात्रि को प्राथमिकी अभियुक्तों द्वारा सलीम डहांगा, उसकी पत्नी बेलानी डहांगा और पुत्री राहिल डहांगा की घर के आंगन में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी.…

Read More

चाईबासा: अपनी हक और अधिकारों को बचाने सहित कुड़मी- महतो द्वारा आदिवासी बनने की मांग के विरूद्ध 5 मार्च को रांची के मोराहबादी मैदान में आदिवासियों द्वारा महारैली का आयोजन किया गया है. इस महारैली में पश्चिमी सिंहभूम से भी 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे.  अधिक से अधिक लोगों को महारैली में जाने और व्यापक तैयारी के लिए कोल्हान आदिवासी एकता मंच चाईबासा की बैठक में हुई. बैठक मंच के अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चांपिया की अध्यक्षता में आदिवासी हो समाज महासभा कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू में हुई. बैठक में जिले के सभी आदिवासी विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधि…

Read More

ईचागढ़ (Bidyut Mahato) सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के चोगा आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को सेविका चयन हेतु सीडीपीओ हिमाद्रि के उपस्थिति में आम सभा का आयोजन किया गया. आम सभा में सेविका चयन में कुल 12 महिलाओं ने आवेदन दिया. सेविका चयन में गहमागहमी के बीच रंजीता महतो को चयन समिति द्वारा चयनित कर चयनित पत्र सौंपा गया. आमसभा में चयन समिति द्वारा उच्च शिक्षा के साथ अंक प्रतिशत के आधार पर किया गया. वहीं अन्य आवेदिका प्रियंका महतो को चयन करने के लिए आम सभा में ग्रामीणों ने जोरदार मांग किया.  इस दौरान सीडीपीओ…

Read More

खरसावां कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कोन्दो कुभंकार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा की सांसद गीता कोड़ा से मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दे पर विचार विमर्श किया. साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठन को लेकर चर्चा की.  मौके पर श्रीमति कोड़ा ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार और पूर्व की यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्य को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता गांव- गांव जाएं और उपलब्धि बताएं. बताया कि मिशन 2024 को तभी सफल किया जा सकता है, जब बेहतर संगठन तैयार हो. इसके लिए नए कार्यकर्ता जोड़ने…

Read More

गया (Pradeep Kumar Sigh) शहर के नगमतिया रोड स्थित जदयू जिला कार्यालय में पार्टी की एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर की गई. इसे लेकर इससे संबंधित कई दिशा- निर्देश प्रखंड एवं पंचायत स्तर से आए कार्यकर्ताओं को दिया गया.  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जदयू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. video इस मौके पर जदयू नगर प्रखंड चंदौती के अध्यक्ष रामाकांत उर्फ सतीश पटेल ने कहा कि आगामी…

Read More

सरायकेला पुलिस कप्तान ने जिले के कई पदाधिकारियों का पदस्थापन अलग-अलग थानों में किया है. इसी क्रम में इचागढ़ के थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर का पदस्थापन खरसावां सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर किया है. वही दलभंगा ओपी प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा को इचागढ़ का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है.   इसके अलावा आरआईटी थाने में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक अभिषेक प्रताप को दलभंगा का ओपी प्रभारी बनाया गया है. वही पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अनूप रंजन बाखला को कनीय पुलिस अवर निरीक्षक राजनगर के रूप में प्रतिनियुक्त किया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई…

Read More

खरसावां: साल दर साल बढ़ते अफीम की गैर कानूनी खेती के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है. नशे के गैर कानूनी खेती के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में बुधवार को सरायकेला- खरसावां जिला के खरसावां थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती नक्सल सीमावर्ती क्षेत्र के वन भूमि में मौत के सौदागरों द्वारा की गई अफीम तथा गांजा की खेती के विरुद्ध खरसावां, सीनी व आमदा की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया.  पुलिस ने नशे की खेती के खिलाफ अभियान चलाकर करीब 10 एकड़ में की गई अफीम की फसल को नष्ट किया. खरसावां थाना प्रभारी पिन्टु…

Read More

सरायकेला: थाने में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय रांची मंडल प्रबंधक हर्षित सिंह, मंडल प्रबंधक नीरज कुमार, मंडल प्रबंधक डालटनगंज रिशपाल सिंह एवं प्रबंधक (अधिप्राप्ति) बनानी महतो के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 409, 467, 468, 406, 471, 109, 120 बी एवं 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है. बता दें कि इन सभी अधिकारियों के खिलाफ जमशेदपुर एफसीआई के तत्कालीन क्वालिटी प्रबंधन एवं पीईजी (चावल अधिप्राप्ति केंद्र) बीएसडब्ल्यूसी सरायकेला की प्रभारी अनिता केरकेट्टा ने आपराधिक षड्यंत्र रचने, जबरन सरकारी कार्य में गलत करने…

Read More