Author: Tech Ashish

Exploring world

राजनगर (Pitambar Soy) थाना अंतर्गत चाडरी गांव निवासी 20 वर्षीय अभिषेक करूवा विगत 10 फरवरी की शाम 4:00 बजे से घर से लापता है. परिजनों ने अपने रिश्तेदार एवं सगे सम्बंधियों के यहां पता लगाया. यहां- वहां काफी खोजबीन किया. लेकिन कहीं से भी कोई पता नहीं चला. स्वजनों ने राजनगर थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है. स्वजनों के अनुसार अनुसार अभिषेक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था. परिजनों ने लापता युवक की जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 6370597631 पर सूचना देने की अपील की है.

Read More

DESK पलामू में दो पक्षों में शिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार विवाद के बाद बुधवार को जमकर पत्थरबाजी तोड़फोड़, मारपीट और आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया. इसके बाद इलाके में धारा 144 लगा दी गई है. वहीं भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक पलामू जिले के पांकी में शिवरात्रि पर तोरण द्वार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के साथ पत्थरबाजी भी हुई. इस दौरान उपद्रवियों ने आसपास रखे वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया,  पुलिस को जानकारी मिलते ही पांकी, तरहसी, पिपराटांड़, लेस्लीगंज समेत कई थाना की पुलिस…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) इन दिनों कुछ शरारती तत्वों द्वारा राजनगर क्षेत्र में जहां- तहां खेतों एवं झाड़ियों में आग लगा कर छोड़ दी जा रही है. जिसके चलते कई पेड़- पौधे तो झुलस कर खत्म हो जा रहे हैं. साथ ही भयंकर आग की चपेट में कई पशु- पक्षी जल कर मर रहे हैं.   मंगलवार को शरारती तत्वों द्वारा खेतों में लगाए गए आग ने एक पानी फैक्ट्री मालिक का काफी नुकसान कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनगर क्षेत्र के मुड़ियापाड़ा में खेतों में लगाई गई आग फैलते हुए पानी की फैक्ट्री में घुस गई. जिस…

Read More

जमशेदपुर: बुधवार को दोपहर करीब 12: 30 बजे बर्मामाइंस थाना अंतर्गत गणेश पूजा मैदान में रिपेयरिंग के लिए आए दो टैंकरों में अचानक आग लगने से दोनों टैंकर जलकर राख हो गई. गनीमत रही कि समय रहते टाटा स्टील, जुस्को और झारखंड अग्निशमन विभाग के दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस टैंकर को यहां रिपेयरिंग के लिए लाया गया था. जैसे ही वेल्डर ने काम शुरू किया कि टैंकर ब्लास्ट कर गया और उससे आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी. देखते ही…

Read More

खरसावां: सरायकेला एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूली छात्र- छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को खरसावां थाना प्रभारी पिंटू महथा ने प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय खरसावां के बालक- बालिकाओं को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है. हमारा दायित्व है कि हम स्वयं के साथ- साथ अपने परिजनों की भी रक्षा करें. उन्होंने विशेषकर कम उम्र के बच्चों को बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर कानूनन सजा के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमारे देश में…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सरायकेला में बुधवार को श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में भव्य निशान शोभायात्रा के साथ श्री श्याम रंग- रंगीला बसंत ऋतु महोत्सव का शुभारंभ किया गया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाव उमड़ पड़ा.  गाजे- बाजे, जयकारे व श्री श्याम निशान के साथ बड़ी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए. माथे पर तिलक लगाए व अबीर- गुलाल खेलते श्यामभक्त भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए. भव्य निशानशोभा यात्रा लक्ष्मी नरायण मंदिर से निकाली गई जिसमें 11 सौ पुरुष एवं महिला एक ही रंग के वस्त्र धारण कर शामिल थीं. इनके अलावे शोभा यात्रा में पूरे…

Read More

कांड्रा: बुधवार की सुबह सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के समीप बने शौचालय से कंबल में लिपटा एक कंकाल मिला है. जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. सड़क निर्माता कंपनी जेएआरडीसीएल के सफाई कर्मियों ने सुबह कंकाल को देखा. जिसके बाद इसकी सूचना कांड्रा पुलिस को दी गई.  इधर कंकाल को देखने के लिए राहगीरों के साथ- साथ स्थानीय लोग भी पहुंचे और तरह- तरह की चर्चा होने लगी. बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले टोल प्लाजा से लगभग आधे किलोमीटर की दूरी पर लखना सिंह घाटी के पास जंगल में…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को जिले के 26 तीर्थ यात्रियों को अजमेर शरीफ के लिए रवाना किया गया. डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई ने तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. करते हुए मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने कहा कि सरकार की यह योजना उन गरीबों की धार्मिक भावनाओं को तृप्त करने के लिए है जो आर्थिक अभाव से देश के पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन से वंचित हैं. उन्होंने सर्वधर्म समभाव के तहत सभी धर्मों के अनुयायियों के लिए राज्य सरकार की इस योजना की सराहना की.  …

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) शहर के माड़नपुर मोहल्ला स्थित दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में शिशु शिक्षा प्रबंध समिति एवं भारती शिक्षा समिति बिहार के तहत संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों एवं विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों का चार दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ हुआ.  सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचारक राणा प्रताप सिंह एवं प्रदेश मंत्री भरत पूर्वे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. इस दौरान आगत अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया. चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन में दक्षिण…

Read More

कांड्रा (Bipin Varshney) एक और जहां सरकारी स्कूलों की कायापलट करने के लिए राज्य सरकार कमर कसे हुए है और विद्यालय में रंग रोगन से लेकर साफ- सफाई पर भरपूर ध्यान दिया जा रहा है. वही विकास के तमाम दावो को ठेंगा दिखाते हुए कांड्रा स्थित नरेंद्र नगर उच्च विद्यालय के मुख्य द्वार पर गंदी नालिया, दूषित जल जमाव और अपार गंदगी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए त्रासदी बन गई है. उनसे कूदकर लांघकर स्कूल तक पहुंचना लगभग 400 बच्चों की मजबूरी है.  यह नालिया किसी योजना के तहत बनाई नहीं गई है बल्कि बीच सड़क पर…

Read More