Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला (Rasbihari Mandal) पारा शिक्षक- गैर पारा जेटेट सफल अभ्यर्थी संघ झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष कुणाल दास ने चुनाव आयोग से सहायक आचार्य के तर्ज़ पर सहायक विधायक एवं सहायक सांसद निर्वाचित करने का आग्रह किया है. गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान श्री दास ने कहा कि सूबे में जिस प्रकार से राजकोष पर आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में सहायक आचार्य नियुक्ति करने की कवायद चल रही है उस मुहिम में विधायिका को भी आगे आकर पहल करनी चाहिए.  उन्होंने कहा हम संघ की ओर से चुनाव आयोग से आग्रह करते हैं कि…

Read More

सरायकेला (Bipin Varshney) सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत बीरबांस पंचायत में अवस्थित इनफिनिटी इंडस्ट्रियल पार्क प्राइवेट लिमिटेड पूर्व में जमीनदाताओं से जमीन खरीद कर नौकरी देने का वादा किया था. वहीं वादाखिलाफी के विरोध में जमीन दाताओं ने सरायकेला खरसावां उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में तीन बार वार्ता करने के बाद भी स्थाई नौकरी नहीं मिलने पर आज अनिश्चितकालीन गेट जाम कर दिया.  आपको बता दें कि विगत कई वर्षों पूर्व इनफिनिटी इंडस्ट्रियल पार्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग 50 एकड़ जमीन के रैयतदारों से खरीदी थी. जिसमें लगभग 20 एकड़ जमीन में तीन कंपनी अवस्थित है. वहीं दो कंपनियों द्वारा…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) चार दिन बाद बासुकीनाथ शिवगंगा में डूबे युवक का शव गुरुवार को पानी में तैरता मिला. जिसके बाद सनसनी फैल गई. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. शिवगंगा सरोवर में मृत चन्दन को देखने सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी.  बता दें कि बीते रविवार को वासुकीनाथ धाम स्थित शिव गंगा में नहाने के दौरान तीन दिन पूर्व 19 वर्षीय युवक डूब गया था. जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे. स्थानीय लोगों द्वारा शिव गंगा में डुबकी लगाकर लगातार खोजबीन करने का प्रयास किया जा रहा था. गोताखोरों…

Read More

आदित्यपुर: पिछले 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एनआईटी जमशेदपुर मृतक आश्रितों की तबियत बिगड़ने का सिलसिला जारी है. बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठी आश्रित नीलमणि मुखी की तबियत बिगड़ने पर चिकित्सकों द्वारा एमजीएम भिजवाया गया. अब तक कुल 4 अनुकंपा आश्रितों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है. विदित हो कि बीते 24 जनवरी से एनआईटी जमशेदपुर के अनुकंपा आधारित आश्रित संस्थान में नियोजन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, बावजूद इसके प्रबंधन इनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करती नजर नहीं आ रही है.  एसडीओ द्वारा धरना स्थल पर मजिस्ट्रेट की…

Read More

भागलपुर (Ashish Kumar) बिहार में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को भागलपुर जिला के सनहौला थाना अंतर्गत सनहौला- हनवारा मार्ग पर भुड़िया मोड़ पर अनियंत्रित हाईवा ने एक अधेड़ व्यक्ति को रौंद दिया जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अधेड़ की पत्नी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है.  मृतक की पहचान कमालपुर निवासी 41 वर्षीय मोहम्मद इदरिश के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला का नाम लतीफन बीवी बताया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक अपनी पत्नी को साइकिल पर लेकर कहीं जा रहा…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के एसपी ने सुषमा कुमारी को गम्हरिया थाने की कमान सौंपी है. बता दें कि थाना प्रभारी राजीव कुमार को डीआईजी की अनुशंसा पर जिला बदर किये जाने के बाद से ही गम्हरिया थाना प्रभारी को लेकर तरह- तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. जिसपर एसपी ने विराम लगाते हुए सुषमा कुमारी को कमान सौंप दिया है. हालांकि यह आदेश तब निर्गत किया गया जब राज्य के चार डीएसपी एवं दो सौ इंस्पेक्टर का ट्रेनिंग स्थगित कर दिया गया. बता दें कि ट्रेनिंग में शुषमा कुमारी का भी नाम शामिल था. शुषमा इससे पूर्व…

Read More

आदित्यपुर (Sumeet Singh) बुधवार को थाना क्षेत्र के माझी टोला के सैकड़ों महिला- पुरुष एवं बुजुर्गों ने थाने का घेराव कर दिया. बस्तीवासी पुलिस द्वारा चांदनी चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के रुकवाए जाने को लेकर आक्रोशित थे. हालांकि थाना प्रभारी के मीटिंग में होने के कारण उनकी वार्ता नहीं हो सकी. अंततः बस्तीवासियों ने एक स्वर में गुरुवार से काम पुनः शुरू कराने की बात कहते हुए चलते बने. बस्ती वासियों ने बताया कि 1970 से श्री श्री बजरंग लालू अखाड़ा समिति मांझी टोला द्वारा मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना किया जाता है विगत तीन-चार दिनों…

Read More

आदित्यपुर: बुधवार को समाचार पत्र विक्रेता संघ, आदित्यपुर का वार्षिक वनभोज आयोजित किया गया, जिसमें हॉकरों का उत्साह वर्धन करने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह पहुंचे. जहां समाचार पत्र वितरण करने वाले हॉकरों ने अपनी समस्याओं से पुरेन्द्र को अवगत कराया. चर्चा के क्रम में हॉकरों को बीमा का लाभ दिलाने, प्रति पत्र कमीशन बढ़ाने, बच्चों के स्कूल फीस माफी की व्यवस्था करने आदि की मांग की है. समाचार पत्र विक्रेताओं ने इसके अलावा समाचार पत्र वितरण करने वालों को पूर्व की भांति मीडिया हाउस से सीजनल वस्त्र (बरसाती- स्वेटर) आदि की मांग भी की. …

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूली छात्र- छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने क्षेत्र के मार्ग संख्या पांच स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बालक- बालिकाओं को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है. हमारा दायित्व है कि हम स्वयं के साथ- साथ अपने परिजनों की भी रक्षा करें. उन्होंने विशेषकर कम उम्र के बच्चों को बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर कानूनन सजा के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्री श्याम रंग रंगीला बसंत ऋतु महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया. श्री श्याम रंग रंगीला बसंत ऋतु महोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया. भजन संध्या का शुभारंभ होते ही कलानगरी सरायकेला श्याम रस में डूब गया.  भजन संध्या के आरंभ होते ही राज पारीक कोलकाता, शीतल पांडे दिल्ली, नम्रता करवा मुंबई, आर्दश दाधीच, अनुभव अग्रवाल व नरेश पूनिया के भजनों से श्रोता झूमने लगे. रंग दे सबको नीला- पीला, ओ खाटू के राजा, अब हट न कर..,…

Read More