Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां: गुरुवार को हरिभंजा और विटापुर पंचायत सचिवालय में झारखंड महिला बाल विकास एवं सामजिक सुरक्षा, झारखंड महिला विकास समिति के द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना के तहत किशोरियों और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे पहल करते हुए बिजनेस स्किल ट्रेनिंग के लिए बकरी पालन पर काउंसलिंग कराया गया. साथ ही प्रशिक्षण दिया गया.  प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए उधोगिनी के जिला कार्यक्रम प्रबंधक भूपेश कुमार ने कहा कि बकरी पालन एक सस्ता और टिकाऊ व्यवसाय है जिसमें पालन का खर्च कम होने के कारण आप ज्यादा से ज्यादा मुनाफा ले सकते हैं. बकरी पालन प्रायः सभी जलवायु…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को लोकसभा प्रवास योजना की बैठक सरायकेला विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक मनोज चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रवास योजना के प्रभारी उदय सिंहदेव ने कोर कमेटी के सदस्यों को संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डाला एवं विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की बात कही.  विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक अशोक सारंगी ने शक्ति केंद्र एवं बूथो के सत्यापन पर बल दिया. बैठक को विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हासदा आदित्यपुर के उपमहापौर अमित सिंह ने भी संबोधित किया.  …

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) गुरुवार शाम करीब 5: 40 बजे सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर सदर अस्पताल के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार के चिथड़े उड़ गए. घटना के बाद सड़क पर सनसनी फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक साइकिल से उपायुक्त कार्यालय की ओर से आ रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल सवार को रौंद दिया. जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि मृतक के शव के चिथड़े उड़ गए. मामले की जानकारी मिलते ही…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) प्रखंड अंतर्गत कोलाबीरा प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के निर्देशानुसार सरायकेला थाना प्रभारी नितिश कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने छात्र- छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का अनुपालन करने का संकल्प दिलाया. थाना प्रभारी नितिश कुमार ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि मोटर यान अधिनियम के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिग बच्चे बच्चियों का वाहन चलाना दंडनीय अपराध है. पकड़े जाने पर वाहन जप्त कर न्यायालय में भेज दिया जाएगा तथा इस कानूनी अपराध पर…

Read More

आदित्यपुर: ऑटो क्लस्टर स्थित आईटी साइंट की डायरेक्टर नीरू गिरी ने पूर्व मैनेजर सुमंत सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने धारा 354 (ए) 509 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. दर्ज शिकायत में नीरू गिरी ने संस्थान में काम करने वाली महिला कर्मियों इशिका जना एवं अंजली राज के साथ छेड़छाड़ करने एवं संस्थान की चार अन्य लड़कियों के सुमंत के कारण इस्तीफा देने का आरोप लगाया है. शिकायत में नीरू गिरी ने सुमंत सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. गुरुवार को आईटी साइंट में…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) देश की प्रमुख पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री चामी मुर्मू ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से वुधवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और चामी मुर्मू के बीच महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की. उन्होंने राष्ट्रपति से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, जल संरक्षण और पर्यावरण को स्वच्छ और अधिक टिकाऊ बनाने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की उनकी पहल को अधिक समर्थन देने की मांग की है.  इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को एक मांग पत्र भी सौंपा. ज्ञात हो कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) ग्लाेबल कायस्थ कांफ्रेंस द्वारा आगामी 26 फरवरी को शहर के चांदचौरा मोहल्ला स्थित मैत्री गार्डेन में आयोजित किए जाने वाले होली मिलन सह सम्मान समारोह की सफलता के लिए कार्यकारिणी की बैठक शिवमाया पैलेस में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चित्रांश नवीन कुमार सिन्हा ने की. बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रांश सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि 26 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के अध्यक्ष चित्रांश राजीव रंजन सहित…

Read More

कांड्रा (Bipin Varshney) थाना अंतर्गत रतनपुर स्थित नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी से बुधवार की शाम छुट्टी के दौरान तांबा चुराकर बैग में लेकर मुख्य द्वार से बाहर निकल रहे एक कामगार को कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने रूटीन जाँच करते वक्त दबोच लिया. जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 1 किलो से अधिक तांबा बरामद हुआ.  इसके बाद आरोपी को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस संबंध में कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज शिशुपाल सिंह ने थाना में लिखित आवेदन दिया. आरोपी अरूप दे पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले का निवासी है…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) बिहार के छपरा जिला के मांझी थाना क्षेत्र में एक ही समाज के तीन लोगों की बबरतापूर्ण पिटाई से हुई मौत की घटना निंदनीय है. यह घटना सभ्य समाज के लिए कहीं से भी सही नहीं है. इस घटना ने छपरा सहित पूरे बिहार को शर्मसार किया है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम हैं.  इसे लेकर भारतीय राजपूताना सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह सिकरवार ने इस चर्चित हत्याकांड को साजिश करार देते हुए कहा कि यह मामला स्थानीय दबंगों द्वारा अपना वर्चस्व कायम करने के लिए किया गया हैं. जो कि…

Read More

सरायकेला: जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत बीरबांस स्थित इनफिनिटी इंडस्ट्रियल पार्क प्राइवेट लिमिटेड के अधीन स्थापित ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में स्थाई नियोजन की मांग को लेकर धरने पर बैठे रैयतों ने अंततः छः घंटे बाद प्रशासनिक सख्ती और शिवरात्रि के बाद त्रिस्तरीय वार्ता के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया. गौरतलब है कि पिछले कई सालों से इंफिनिटी इंडस्ट्रियल पार्क के रैयत ब्रिक्स इंडिया कंपनी लिमिटेड एवं श्रीउन्नत कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में स्थाई नियोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. रैयतों ने करीब 50 एकड़ जमीन कंपनी निर्माण के लिए इंफिनिटी इंडस्ट्रियल पार्क…

Read More