Author: Tech Ashish

Exploring world

औरंगबाद (Dinanath Mouar) सोमवार को व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के एडिजे सात सुनील कुमार सिंह ने ओबरा थाना कांड संख्या 533/22 में दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए ओबरा थाना प्रभारी को न्यायालय के आदेश का अवहेलना करने के आरोप में  दोषी ठहराते हुए पांच हजार रुपए जुर्माना लगाया है.  अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि 28/01/23 को कांड की दैनिकी , अपराधिक इतिहास और जख्म प्रतिवेदन की मांग की गई थी. 31-01-23 को वाद दैनिकी प्रस्तुत किया गया था. पूरक जख्म प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का स्मार पत्र 06/02/23 को भेजा गया, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा न्यायिक आदेश…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) शहर के पुलिस लाइन प्रांगण में मगध रेंज के आईजी क्षत्रनिल सिंह द्वारा जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, एएसपी भारत सोनी, सिटी एसपी अशोक प्रसाद, सिटी डीएसपी पी.एन. साहू सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. उक्त मोटरसाइकिल रैली शहर के विभिन्न सड़क मार्गो से होकर गुजरी. इस मौके पर मगध रेंज के आईजी क्षत्रनिल सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 27 फरवरी को पुलिस दिवस मनाया जाता है. इसी के उपलक्ष्य में जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई है. इसका मुख्य…

Read More

गम्हरिया: सोमवार को दुर्गा सोरेन सेना ने नव नियुक्त थाना प्रभारी सुषमा कुमारी का झारखंडी शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें पुलिसिंग में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.  मौके पर सेना के जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजा टुडू, जिला महासचिव रोबिन हांसदा, मनदीप महाली, वरिष्ठ कार्यकर्ता जॉन सिंह तामसोय आदि मौजूद रहे. थाना प्रभारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने में सहयोग मांगा और कहा जन समस्या से जुड़ी परेशानियों में पुलिस 24 घंटे तत्पर रहेगी.

Read More

आदित्यपुर: भाजपा के दिवंगत नेता ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो के छोटे दामाद कुड़मी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष सुमित महतो ने अपने कुकृत्य से समूचे कुड़मी समाज को शर्मसार कर दिया है. बता दें कि दिवंगत विधायक की छोटी बेटी श्वेता महतो ने अपने पति सुमित महतो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. रविवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दर्ज एफआईआर में श्वेता महतो ने पुलिस से अपना एवं अपने बच्चों के सुरक्षा की गुहार भी लगाई है. श्वेता ने बताया कि विगत 4- 5…

Read More

जमशेदपुर: रविवार को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 135 वां जन्म उत्सव एवं सत्संग विहार टाटानगर का 26 वा उद्बोधन दिवस धूमधाम से मनाया गया. जिसमें राज्य के अलग- अलग हिस्सों से करीब तीस हजार गुरु शिष्यों ने शिरकत की. प्रातः कालीन विनती प्रार्थना के बाद श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के धर्म ग्रंथो के पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया. कोलकाता की मिली श्रीवास्तव, रत्ना दास, अनिता गुप्ता ने अपने प्रवचन में माताओं कैसे रहना चाहिए, ताकि सुसंतान लाभ हो जिससे परिवार और देश का भविष्य उज्जवल हो सके, इसकी विस्तार से…

Read More

जमशेदपुर: रविवार को शौण्डिक कल्याण परिषद जमशेदपुर के तत्वधान में ईसीसी क्लब हाउस में आयोजित पारिवारिक मिलन सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शिरकत की. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज अगर चाहे ले तो कोई ऐसा काम नहीं है जिसमें हम सफल नहीं हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि वे हमेशा वैश्य समाज के साथ हैं. उन्होंने कहा कि वैश्य समाज को खुद को पिछड़ा हुआ सोचना नहीं है. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वैश्य समाज को किसी से भी दबने…

Read More

चांडिल (Manoj Swarnkar) नारायण प्राइवेट आईटीआई लूपुंगडीह चांडिल में छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाई गई. जिसमें संस्थान के संस्थापक डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी भारत के एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे. जिन्होंने 1674 ई. में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी.  इस मौके पर शांति राम महतो, जयंत बनर्जी, पवन कुमार , अजय मंडल, गौरव कुमार, निमाय मंडल, शिशुमती दास आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

Read More

चांडिल (Manoj Swarnkar) महाशिवरात्रि पर रविवार को भी चांडिल अनुमंडल के सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. जॉयदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों की सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं. एनएच -33 से जॉयदा मंदिर तक लोगों की काफी भीड़ देखी गई.  मंदिर परिसर में धार्मिक संस्था जय गुरु द्वारा प्रसाद के रूप में हलवा का वितरण किया गया. भाजपा नेत्री अनीता पारित समेत कईयों ने प्रसाद का वितरण किया. इधर मंदिर परिसर में भी महंत केशवानंद सरस्वती ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया.

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सिनी ओपी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नाबालिग युवती के अपहरण मामले का खुलासा करते हुए 21 वर्षीय बबलू अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.  बता दें कि 18 फरवरी को एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की लिखित शिकायत सीनी ओपी में दर्ज कराई थी. जिसमें महिला ने कमलपुर निवासी बबलू अंसारी पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था. मामला दर्ज होते ही एसपी के निर्देश पर सीनी ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी अनुसंधान करते…

Read More

ईचागढ़ (Bidhyut Mahato) सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. वहीं ईचागढ़ थाना परिसर में महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शिव बारात में विधायक सविता महतो, एसडीपीओ संजय कुमार सिंह, मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन के मामा चारू चांद किस्कू, सुकराम हेम्ब्रम, तरूण डे, भाजपा नेता विनोद राय सहित कई गन्यमान्य लोग शामिल हुए.  शिव बारात में गाजे बाजे के साथ भूत- प्रेतों का दल थाना परिसर के शिवालय से निकल कर पूरे टीकर का भ्रमण कर शिव मंदिर वापस लौटा. वहीं बारात पार्टी का नेतृत्व थाना प्रभारी गौरव कुमार…

Read More