- West Singhbhum, Manjhari Double Murder चाईबासा: शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, गिरफ्तार
- Jamshedpur Chain Snatching जमशेदपुर: सिदगोड़ा में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, किराना दुकान पर महिला के गले से 17 ग्राम सोने की चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
- Jamtara Pulse Polio Campaign जामताड़ा: जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, पहले दिन 91.82% बच्चों को पिलाई गई दवा
- Kodarma RPF Action कोडरमा: ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, आरपीएफ- जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई
- Jamshedpur Religious Case जमशेदपुर: हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग
- Kapali Scorpio Accident चांडिल: कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस
- Bokaro BSL Displaced Families Protest बोकारो: बीएसएल विस्तार से पहले विस्थापितों का विरोध तेज, 10 जुलाई से डीसी आवास घेराव का ऐलान
- Jamtara Naradih Muharram Akhara जामताड़ा: नाराडीह में मुहर्रम अखाड़ा खेल का भव्य आयोजन, कई गांवों की टीमों ने दिखाया पारंपरिक युद्धकला का दम
Author: Tech Ashish
कांड्रा: महाशिवरात्रि के मौके पर इंडिया न्यूज़ वायरल की ओर से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए कांड्रा थाना अंतर्गत डुमरा ग्राम स्थित अनाथालय में बच्चों के साथ खुशियां बांटी गयी. इस दौरान इंडिया न्यूज वायरल परिवार द्वारा अनाथ बच्चों के बीच भोग का वितरण किया गया. विदित हो कि अनाथालय का संचालन आशा संस्था द्वारा किया जाता है. इस मौके पर इंडिया न्यूज वायरल बिहार झारखंड के डायरेक्टर बी रामा कृष्णा शर्मा, संपादक प्रमोद सिंह, संवाददाता विपिन वार्ष्णेय, रिपोर्टर कुणाल कुमार, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला…
दुमका (Mohit Kumar) जिले के जामा प्रखंड क्षेत्र के सेजाकोड़ गांव स्थित श्रीभर्ग महादेव मंदिर में शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ हुआ. जहां मुख्य यजमान बिरेन्द्र मंडल के साथ हजारों की संख्या में लोग कलश यात्रा में शामिल हुए. यह कलश शोभा यात्रा शिव मंदिर सेजाकोड़ा से प्रारंभ होकर जरपुरा एवं आसपास गांव का भ्रमण कर चतरा के समीप टेपरा नदी पहुंची. जहां कलश में जल भरकर सभी युवती एवं महिलाएं भ्रमण करते यज्ञ स्थल पहुंचे. जहां मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किया गया. शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का…
खरसावां: यातायात सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को खरसावां के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की बालिकाओं को संबोधित करते हुए खरसावां थाना प्रभारी पिंटू मेहता ने कहा कि मनुष्य प्राणियों में इसीलिए सर्वश्रेष्ठ है. क्योंकि उसके पास विवेक है. उसके वावजूद अपने विवेक और बुद्धि का इस्तेमाल न कर हम अपनी जान माल को क्षति पहुंचा रहे हैं. प्रतिदिन घट रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन कर हम इस त्रासदी से बच सकते हैं. श्री मेहता ने कहा कि पुलिस वाहनों की जांच इसलिए करती है, ताकि आप सुरक्षित…
खरसावां: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की प्रमुख समस्याओं के निराकरण को लेकर शनिवार को झारखंड कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर एसोसिएशन द्वारा खरसावां विधायक दशरथ गागराई से मुलाकात कर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया. स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है, कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर भारत सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है. प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जन समुदाय को उनके घर के समीप गुणवत्तापूर्ण प्रथामिक स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य उप केंद्र स्तरीय हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरो पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती…
chandil-meeting-held-regarding-forest-rights-act चांडिल: शीशमहल में वन अधिकार कानून को लेकर हुई बैठक
चांडिल (Manoj Swarnkar) चांडिल डैम शीशमहल परिसर स्थित शहीद निर्मल महतो सेवा सदन भवन में शनिवार को वन अधिकार कानून को लेकर बैठक हुई. बैठक में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चारों प्रखंड के लोग शामिल हुए. इस दौरान वन उपज संरक्षण, बेचने का अधिकार, वन में मवेशी चराने की अधिकार, वन से खनिज का विस्तार, जैव विविधतता बनाये रखने का अधिकार, रूढ़िगत परंपरा के अनुसार सरना, जाहेथान, देवी- देवता स्थल के बारे में जानकारी दिया गया. इस मौके पर नारायण गोप, धनश्याम महतो, डोमन बास्के, सुकलाल मांझी, भानु मांझी, अमर बिरहोर, प्रकाश मार्डी, आनंद महतो, देवेंद्र नाथ महतो,…
कांड्रा (Bipin Varshney) कांड्रा समेत आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के मौके पर दिन भर जहां शिवालयों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा, वहीं शाम में कांड्रा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर से रथ पर सवार होकर भोले बाबा की गाजे- बाजे के साथ धूमधाम से बारात निकली. बारात में छऊ नृत्य के कलाकारों के साथ भूत प्रेत के वेश में शिव भक्तों ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया और आस्था के समंदर में डुबकी लगाई. इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी बाराती बनकर निकले. बताते चलें कि कांड्रा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर…
सोनुआ (Jayant Pramanik) पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध केंदू पत्ता लदे वाहन को किया जब्त किया है. गुप्त सूचना के आधार पर वनकर्मियों ने शाम के समय ईचाहातु बेगुना सड़क के कोचापुर गांव के समीप वाहन को रोककर पकड़ा. पिकअप वाहन में 830 किलो अवैध केंदू पत्ता लदा हुआ था. वाहन के चालक और खलासी द्वारा कोई भी परिवहन संबंधी कागजात पेश नहीं किया गया. जिसके बाद वनकर्मियों ने वाहन को जब्त करते हुए चालक राजेश संतरा और खलासी मधुसूदन पटनायक को गिरफ्तार किया. दोनों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला…
आदित्यपुर: भोजपुरी के महान लोक गायक भरत शर्मा व्यास शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां दोमुहानी तट पर उनका भजन संध्या का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इससे पूर्व आदित्यपुर में राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में श्री शर्मा का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उनके साथ लोक गायक विनय मिश्रा एवं रेनू यादव भी मौजूद रही. स्वागत करने वालों में वीरेंद्र यादव, प्रमोद गुप्ता, उदित यादव, जयप्रकाश गुप्ता, अधिवक्ता संजय कुमार, बिपिन बिहारी प्रसाद, मिथिलेश झा, आरके अनिल, विशाल राणा, फौजी शैलेंद्र सिंह, एसडी प्रसाद, राजेश रसिक, अश्विनी कुमार आदि मौजूद रहे. पत्रकारों से बातचीत के…
औरंगबाद (Dinanath Mouar) शुक्रवार को औरंगबाद व्यवहार न्यायालय ने तीन दशक पुराने मदनपुर थाना कांड संख्या -38/ 92 मामले पर सुनवाई पूरी करते हुए सजा के बिंदु पर 24 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है. व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के एडीजे दस रत्नेश्वर कुमार सिंह ने सुनवाई करते हुए एकमात्र जीवित अभियुक्त विनय सिंह को भादंवि की धारा 302 और 120 बी में दोषी पाते हुए बंधपत्र विखंडित कर जेल भेज दिया है. सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई की तिथि 24/02/23 निर्धारित किया गया है. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी नान्हु सिंह खिरियावा ने 21/03/92 को मदनपुर…
सरायकेला (Pramod Singh) महाशिवरात्रि पर शिव पूजन को लेकर शनिवार प्रात: से ही हर भक्तों के कदम शिवालयों की ओर रहे. मौके पर स्थानीय शिवालयों में पूरे दिन शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी रही. भक्तों ने उपवास व्रत रखते हुए कहीं अभिषेक तो कहीं रुद्राभिषेक के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अराधना की. शिवालयों से ओम नम: शिवाय.. हर हर महादेव जयकारे गूंजते रहे. भगवान भोले के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ अहले सुबह से ही लगने शुरू हो गए. कई मंदिरों में श्रद्धालुओं को 3 से 4 घंटे दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा. सरायकेला सहित…