Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां: गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में वोटर आईडी को आधार से लिंक कराने को लेकर सुपरवाइजर, बीएलओ व पीडीएस दुकानदारों की समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड बिकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर को चुनाव कानूनों और नियमों की विस्तृत जानकारी दी.  साथ ही समीक्षा में पाया गया कि प्रपत्र-6 ख के तहत 80 प्रतिशत वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कराया जा चुका है. शेष 20 प्रतिशत वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस लक्ष्य की प्राप्ती के लिए जन वितरण…

Read More

DESK रामगढ़ का विधायक कौन ! इस सवाल का जवाब आखिरकार मिल ही गया. आजसू प्रत्‍याशी सुनीता चौधरी ने करीब 21 हजार वोटों से जीत हासिल की है. उन्‍होंने यूपीए प्रत्‍याशी बजरंग महतो को 21, 644 वोटों से मात दी है. जहां सुनीता को 1,13,243 वोट मिले हैं, वहीं महतो को 91,577 वोट हासिल हुए हैं.  इसी के साथ पिछले चुनाव में मिली हार का सुनीता का बदला पूरा हुआ. इस जीत से आजसू कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. वे जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. मतगणना केंद्र के समीप महिलाएं एनडीए प्रत्याशी की जीत की खुशी में जश्न…

Read More

सोनुआ (Jayant Pramanik) चक्रधरपुर रेल मंडल कार्यालय रेल ठहराव- जन आंदोलन के अगुवा सह समाजिक कार्यकर्ता अमित महतो के नेतृत्व में मण्डल रेल प्रबन्धक अरुण जाटोंह राठौर के साथ आज अति विशिष्ट बैठक सम्पन्न हुआ. बैठक में मण्डल रेल प्रबन्धक अरुण जाटोंह राठौर ने आंदोलन को जायज ठहराते हुए इस्पात एक्स्प्रेस ट्रेन नंबर 12871/72 का ठहराव मार्च महीने से करने की बात कहीं. साथ ही उन्होंने कहा कि कुर्ला आदि सभी ट्रेनों के ठहराव के लिए वे लगातार रेल मंत्रालय से फॉलो कर रहें हैं और जैसे ही ठहराव की स्वीकृति रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत होगी वैसे ही आंदोलन टीम…

Read More

कपाली (Afroz Mallik) सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत तमोलिया के बारी कॉलोनी दुर्गा मंदिर के समीप एक 31 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक का नाम अजय कुमार बताया जा रहा है घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. इधर सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है मृतक के संबंध में बताया जा रहा है, कि मृतक दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था. पिछले कई दिनों से वह बेरोजगार बैठा था. मृतक की शादी…

Read More

सरायकेला (Bipin Varshney) जिले में सड़क हादसों की बाढ़ आ गयी है. एक तरफ पुलिस- प्रशासन सड़क सुरक्षा के नाम पर अभियान चला रही है, दूसरी तरफ़ सड़कों पर सरपट बेतरतीब दौड़ते वाहन जानलेवा बनते जा रहे हैं. न रफ्तार पर लगाम, न पुलिस की परवाह.  मंगलवार देर रात सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा अंडर ब्रिज के पास नशे की हालत में वाहन चालक ने टिप टेलर से सामने से आ रही एक्सयूवी में टक्कर मार दी. जिससे एक्सयूवी चालक घायल हो गया और एक्सयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई…

Read More

गम्हरिया: बंग उत्सव समिति गम्हरिया की बैठक सोमवार को जिला कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजू चौधरी की अध्यक्षता में होटल पारस परिसर में हुई. इसमें 19 मार्च को गोपाल मैदान में होने वाले बंग उत्सव को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. उस दिन गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न हिस्सों से बंग भाषियों के आने- जाने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. बैठक में बंग भाषियों की एकजुटता पर बल दिया गया. साथ ही प्रवेश पत्र वितरण करने समेत विषयों पर चर्चा की गई. इसमें केंद्रीय कमेटी सह सभापति विश्वनाथ घोष, केंद्रीय सह संपादक रंजन दे, जिला कमेटी सदस्य पल्लव चौधरी,…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) छात्र चेतना संगठन की ओर से सोमवार को दुमका के यज्ञ मैदान में 25वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इसमें संताल परगना के सभी छह जिलों के अलावा झारखंड राज्य के अन्य जिलों एवं पड़ोसी राज्यों से भी संगठन के हजारों कार्यकर्ता और अधिकारी पहुंचे थे. संगठन के युवाओं ने शहर में मोटरसाईकिल रैली निकाली और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. रैली निकाल दी गई श्रद्धांजलि  रैली शहर के मुख्य मार्गो से होती हुईं यज्ञ मैदान पहुंची, जहां चन्द्रशेखर आजाद सहित झारखंड के गुमनाम शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट…

Read More

सरायकेला: डीसी अरवा राजकमल ने सोमवार को अंचल कार्यालय से संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा बैठक की. डीसी ने कहा कि सभी अंचलधिकारी प्रखंड स्तर पर योजनाओं की समीक्षा करे और पिछड़े योजनाओं में सुधारात्मक प्रगति लाएं. विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना एवं शिकायत पर संज्ञान लें. कार्यालय में आ रहे फरियादियों से मिलकर उनकी समस्या का निराकरण करें. बैठक में उपायुक्त के साथ अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा व सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे. इन बिन्दुओं पर की समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने अंचल कार्यालय अंतर्गत किए…

Read More

गम्हारिया : गम्हरिया प्रखंड के चमारु पंचायत भवन परिसर में जागरूकता शिविर साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आरबीआई से अरविंद एक्का, अग्रणी जिला प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार शीट, डीपीएम JSLPS शैलेन्द्र जारिका ,FLC नोगरा समद एवम SHG सखी, के अलावा ग्रामीण शामिल हुए थे. लोगों को किया गया जागरुक  कार्यक्रम में मुख्य रूप से वित्तीय जागरूकता, बैंको के साथ लेन देन, सामाजिक सुरक्षा योजना, बैंको में शिकायत निवारण प्रणाली, डिजिटल फ्रॉड साथ ही साथ अन्य बैंकिंग, ऋण प्रक्रिया से लोगों को जागरूक किया गया. आरबीआई एजीएम एक्का की ओर से वर्तमान परिदृश्य में बैंकिंग जरूरतों, डिजिटल…

Read More

सरयकेला : जिले के डीसी अरवा राजकमल ने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अबतक किए गए राजस्व संग्रहण का विभागवार समीक्षा बैठक की. उन्होने शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में लक्ष्य के आधार पर वर्तमान माह में की गई वसूली के प्रतिशत की भी जानकारी दी गई.  अलग-अलग विभाग से की गई वसूली ▪️ वाणिज्य कर आदित्यपुर अंचल- 78.82% ▪️ वाणिज्य कर चाईबासा अंचल 91.71% ▪️ परिवहन विभाग – 80.99 ▪️ एमभीआई सरायकेला – 46.60% ▪️ निबंधन सरायकेला- 78.30% ▪️ निबंधन चांडिल – 154.86% ▪️ मत्स्य विभाग – 93.70% ▪️ उत्पाद अधीक्षक- 102.06% ▪️ नगर निगम आदित्यपुर-…

Read More