- Kuchai Pulse Polio Campaign सरायकेला: कुचाई में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, पहले दिन 9,003 बच्चों को पिलाई गई दवा
- Bokaro Dowry Death बोकारो: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने दी जान ! शादी के दो महीने बाद मौत, सड़क जाम कर परिजनों का प्रदर्शन
- Jamshedpur Suicide Case जमशेदपुर: तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मातम
- Saraikela Rath Yatra 2026 सरायकेला: लगातार 19वीं बार मनोज चौधरी बने अध्यक्ष, 17 जुलाई से सजेगा सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला
- Jamtara Mobile Network Issue जामताड़ा: डिजिटल इंडिया के दौर में नेटवर्क संकट, रंगाडीह गांव में कॉल करना भी मुश्किल; राशन वितरण से ऑनलाइन पढ़ाई तक प्रभावित
- Jamtara Missing Minor Found जामताड़ा: दक्षिण बहाल से लापता नाबालिग गिरिडीह से सकुशल बरामद, नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- Jamtara Health Department Action Plan जामताड़ा: अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का कसेगा शिकंजा ! सीएस का दो टूक- मेडिकल स्टोर में अवैध ओपीडी चलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
- Jamshedpur Pulse Polio Campaign जमशेदपुर: धतकीडीह में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सरफराज हुसैन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
Author: Tech Ashish
आदित्यपुर (Kunal kumar) बुधवार की देर रात आदित्यपुर थाना अंतर्गत नगर निगम के वार्ड दो स्थित धीराजगंज के साईं कल्पना अपार्टमेंट में एक नाबालिक युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया. जिसके बाद सूचना पर पहुंची आदित्यपुर थाना पुलिस ने युवती एवं उसके नाबालिग प्रेमी को अपने साथ थाने ले गई. जहां से युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार कंचन सिंह नामक महिला के घर नाबालिग युवती और उसका प्रेमी काम करते थे. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और युवती ने अपने हाथ का नस काट लिया. इसके…
सोनुआ/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सली हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने NIA की टीम ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के 8 ठिकानों पर छापेमारी की है. एनआईए ने यह कार्रवाई मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ और गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सल संगठन से जुड़े आठ लोगों के घर पर की है. एनआईए की टीम ने तलाशी के दौरान कई दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, सामान बरामद किया है. बता दें कि 4 जनवरी 2022 को भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर भाकपा माओवादी…
खरसावां: शुरू जलाशय परियोजना के विस्थापित परिवारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपकर शुरू जलाशय परियोजना से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास सर्वेक्षण हेतु जमीन व मुआवजा देने के साथ- साथ जल संसाधान विभाग में नौकरी देने की मांग की है. ज्ञापंन मे कहा गया कि खरसावां के शुरू जलाशय परियोजना के डूब क्षेत्र में लखनडीह, रायजामा, चैतनपुर, रेहाडदा के ग्रामीण आ रहे है. इसलिए खरसावां के शुरू जलाशय योजना के पूर्ण विस्थापित गांव लखनडीह, रायजामा, चैतनपुर, रेहाडदा को भू- अर्जुन चाईबासा…
चांडिल/ Manoj Sawarnkar ईचागढ़ की विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा के जनता की बहुप्रतीक्षित मांग एवं दिवंगत उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो का अधूरा सपना चांडिल अनुमंडल अस्पताल को पुनर्विकसित करने हेतु 17 करोड़ 51 लाख 56 हजार 7 सौ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. बता दें कि विधायक ने चांडिल अनुमंडल अस्पताल को चालू करने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को कई बार पत्राचार भी किया था. वही विधायक ने विधानसभा के पटल पर भी गांगुडीह स्थित अनुमंडलीय अस्पताल बनाने की बात रखी थी. ईचागढ़ विधानसभा के…
खरसावां: सुदूरवर्ती क्षेत्र विटापुर पंचायत भवन में निर्मला स्वास्थ्य केंद्र आमदा के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरसावां व हंस फाउडेशन के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य शिविर विभिन्न सुदूरवर्ती गांवो से पहुचे 65 मरीजों का इलाज कर दवाईयां दी गई. उपायुक्त ने मरीजों और चिकित्सकों से मुलाकात कर स्वास्थ सेवाओं पर विस्तृत जानकारी दी. साथ ही कई दिशा- निर्देश दिया. मौके पर श्री राजकमल ने कहा कि सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना सरकार का उदेश्य है. खरसावां सीएचसी दूर होने के कारण ऐसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैप नहीं…
चाईबासा/ Jayant Pramanik चाईबासा मुख्यालय के कचहरी तालाब स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को गौड़ सेवा संघ के पश्चिमी सिंहभूम जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ. सम्मेलन में मुख्य रूप से गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक व केन्द्रीय महासचिव पीतोवास प्रधान उपस्थित रहे. सम्मेलन में सामाजिक परिचर्चा के उपरांत गौड़ सेवा संघ जिला समिति का गठन किया गया. पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे. केन्द्रीय उपाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, शिरिष बेहरा व स्टेयरिंग कमिटि के सदस्य अयोध्या बेहरा एवं गोबर्धन बारीक के देखरेख में समाज के बॉयलोज के अनुसार जिला समिति का गठन किया गया. जिसमें पं सिंहभूम…
चक्रधरपुर/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर के धर्मसाई गांव निवासी बीएसएफ इंस्पेक्टर बुधलाल जोंको का निधन कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हो गया. उनके पार्थिव शरीर को आज बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों द्वारा धर्मसाई गांव लाया गया. तिरंगे में लिपटा शव जैसे ही गांव पहुंचा उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा नेता विजय मेलगांडी, विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव समेत कई गणमान्य लोगों ने मौके पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया. मौके पर बीएसएफ जवानों ने भी अपने दिवंगत जवान को…
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम के अधीन गम्हरिया बाजार को लेकर दुकानदारों एवं संवेदक के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. बाजार के स्थायी दुकानदारों ने साफ कर दिया है, कि जब तक अंचल कार्यालय की ओर से उन्हें बढ़े हुए दर से संबंधित लिखित आदेश प्राप्त नहीं होगा तबतक वे संवेदक द्वारा मांगे जा रहे 1210 रुपए प्रति माह का भुगतान नहीं करेंगे. क्या कहा सीओ ने इस बावत अंचलाधिकारी मनोज कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अंचल कार्यालय को नगर निगम की ओर से चिट्ठी प्राप्त हुई थी, जिससे दुकानदारों को…
चांडिल/ Manoj Swarnkar रांची सांसद संजय सेठ ने बुधवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर चांडिल में प्रस्तावित निर्माणाधीन अंडरपास से पितकी रेलवे फाटक तक 4 किलोमीटर नई बाईपास निर्माण एवं एनएच 32 चांडिल गोल चक्कर से पितकी फाटक तक सड़क मरम्मतीकरण के संदर्भ में एक मांग पत्र सौंपा है. सौपे गए मांग पत्र के माध्यम से उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया है कि चांडिल में प्रस्तावित निर्माणाधीन अंडरपास से पितकी रेलवे फाटक तक लगभग 4 किलोमीटर तक बाईपास सड़क का निर्माण जनहित में आवश्यक है. पथ निर्माण विभाग द्वारा इस बाईपास सड़क…
चक्रधरपुर/ Jayant Pramanik चक्रधरपुर प्रखण्ड के भरनिया गांव में बुधवार की सुबह आग तापने के दौरान 5 वर्षीय बच्ची झुलस गई. परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है. जहां बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत भरनिया गांव निवासी जय राम सरदार की 5 वर्षीय बच्ची गुरुवारी सरदार बुधवार की सुबह उठकर आंगन में आग ताप रही थी. इस दौरान उसके फ्रॉक में आग लग गया. जिससे बच्ची बुरी तरह झुलस गई.…